विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी क्या ऑल टाइम ग्रेटेस्ट वंडर बॉय हैं, देखिए इस उम्र में महान बल्लेबाजों का रिकॉर्ड- हनीफ मोहम्मद, सचिन तेदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के इस बल्लेबाज ने इन गेंदबाजों के खिलाफ निडर होकर बल्लेबाजी की है जिसने वर्ल्ड क्रिकेट को हिला कर रख दिया है

वैभव सूर्यवंशी क्या ऑल टाइम ग्रेटेस्ट वंडर बॉय हैं, देखिए इस उम्र में महान बल्लेबाजों का रिकॉर्ड- हनीफ मोहम्मद, सचिन तेदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस
Vaibhav Sooryavanshi in IPL 2026: वंडर बॉय... वैभव सूर्यवंशी

Is Vaibhav Vaibhav Sooryavanshi the greatest "Wonder Boy" of all time: वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट के इतिहास में सबसे होनहार युवा प्रतिभाओं में से एक के तौर पर अपनी पहचान बना ली है. यही कारण है कि उन्हें विश्व क्रिकेट का वंडर बॉय तक कहा जाने लगा है. आईपीएल 2025 के बाद 2026 में वैभव एक कदम आगे बढ़े और इस बार उन्होंने उन गेंदबाजों के खिलाफ हमला किया है जो वर्ल्ड क्रिकेट में अपना मुकाम हासिल कर चुके हैं. चाहे वह जोश हेजलवुड हों या फिर जसप्रीत बुमराह, 15 साल के इस बल्लेबाज ने इन गेंदबाजों के खिलाफ निडर होकर बल्लेबाजी की है जिसने वर्ल्ड क्रिकेट को हिला कर रख दिया है. वैभव की तुलना उन खिलाड़ियों से होने लगी है जिन्होंने अपने करियर के इसी उम्र के दौरान वही "स्पार्क" दिखाया  था जो आज वैभव में दिख रहा है. 

"वंडर बॉय" क्यों माना जा रहा है?

वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर की शुरुआत में ही अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाया हुआ है. सबसे कम उम्र में आईपीएल में डेब्यू और शतक,  उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए सिर्फ 14 साल और 23 दिन की उम्र में डेब्यू किया. इसके बाद वैभव आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के शतकवीर बन गए, उन्होंने गुजरात टाइटंस के ख़िलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ इतिहास रच दिया. आईपीएल के अलावा लिस्ट ए और यूथ वनडे में भी वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से दुनिया को दिखाया कि क्यों वह इतने ज्यादा खतरनाक है.  वैभव List A क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बने. 14 साल, 272 दिन की उम्र में वैभव ने शतक जमाया.  इस फॉर्मेंट में सबसे तेज 150 रन बनाने का एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी तोड़ा. उन्होंने 59 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया.

 U19 वर्ल्ड कप में दबदबा:

2026 ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में, वैभव ने इंग्लैंड के ख़िलाफ 80 गेंदों में रिकॉर्ड तोड़ 175 रन बनाए, जिससे भारत ने यह खिताब जीता और उन्हें 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' से सम्मानित किया गया था. 

क्या वैभव हैं ऑल टाइम ग्रेटेस्ट वंडर बॉय ?

खिलाड़ी

14-15-17 साल की आयु में प्रमुख उपलब्धियां

ऐतिहासिक कमाल

सचिन तेंदुलकर15 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी के अपने पहले मैच में नाबाद शतक लगानाडेब्यू मैच में ही फर्स्ट-क्लास शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय.  14 साल की उम्र में विनोद कांबली के साथ 664 रनों की स्कूली साझेदारी के लिए हुए मशहूर
हनीफ मोहम्मदपाकिस्तान में उच्च-स्तरीय घरेलू क्रिकेट खेलते हुए, साल 1952 में 17 साल की आयु में पाकिस्तान के लिए डेब्यू करनाबेहद तकनीकी और रक्षात्मक स्थिरता के लिए जाने गए,  करियर में 337 रनों की रिकॉर्ड टेस्ट पारी खेली
डेवाल्ड ब्रेविससाउथ अफ्रीका में एज-ग्रुप क्रिकेट में बनाय अपना दबदबाU-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन (506 रन) बनाने का रिकॉर्ड बनाया
वैभव सूर्यवंशी14 साल की उम्र में IPL में डेब्यू, IPL में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज, सबसे कम उम्र के लिस्ट ए शतकवीर, सबसे कम उम्र के भारत अंडर-19 शतकवीर यूथ वनडे इतिहास में सबसे तेज शतक (52 गेंदें), 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

इंटरनेशनल क्रिकेट में होगी असली परीक्षा

आलोचक और पूर्व खिलाड़ी इस बात पर जोर देते हैं कि भले ही वैभव के शुरुआती आंकड़े "अविश्वसनीय" हैं, लेकिन उसकी असली परीक्षा इंटरनेशनल क्रिकेट में होगी,  जिस पर सचिन तेंदुलकर ने 24 साल तक राज किया.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी vs सचिन तेंदुलकर: 15 साल के वैभव और तब के 16 साल के सचिन ..किसमें कितना है दम ! जानें

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: CSK की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, टॉप पर राजस्थान, ऐसा बन रहा समीकरण

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को किस बात का है अफसोस? दिग्गजों की थ्योरी- ये जानबूझकर बड़े बॉलर को टारगेट करता है..

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com