Voice for Vaibhav Sooryavanshi: दो मैचों की सीरज के पहले मुकाबले में मेजबान आयरलैंड (Ire vs Ind) के हाथों 34 रन की स्तब्धकारी हार के बाद अब भारतीय सहित दुनिया के करोड़ों फैंस का उम्मीदों और उत्सुकता के बीच कुछ ही घंटे बाद खेले जाने वाल सीरीज के दूसरे मैच से पहे यही सबसे बड़ा सवाल है कि क्या वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आज खेले जाने वाले वाले दूसरे मैच में भारतीय XI का हिस्सा बनेंगे? सीरीज के शुरू होने से पहले ही श्रीलंका A के खिलाफ फाइनल में 94 रन की सुनामी पारी के बाद सभी मानकर चल रहे थे कि सूर्यवंशी अपना डेब्यू जरूर करेंगे, लेकिन पहले मैच में जब उन्हें बाहर बैठाया गया, तो सभी फैंस बहुत ही ज्यादा मायूस हो गए. आप प्वाइंट दर प्वाइंट जानिए कि कैसे वैभव के पक्ष में पहले ही मैच से पहले जबर्दस्त माहौल बना. और फिर पहले मैच में ड्रॉप किए जाने के बाद ताजा स्थिति क्या है.
Vaibhav Sooryavanshi practicing at the nets
— Yuvraj Singh Fans (@Yuvifansclub) June 27, 2026
Can we dream his debut tomorrow Vaibhav nation? pic.twitter.com/V06wIa7J8D
सोनी चैनल का धमाकेदार प्रचार!
आयरलैंड की सीरीज शुरू होने से पहले आधिकारिक प्रसारक सोनी चैनल ने सूर्यवंशी को केंद्र में रखकर जमकर प्रचार-प्रसार किया, जो 'धुरंधर अंदाज' में अभी भी जारी है. चाहे सोशल मीडिया हो, वीडियो फॉर्मेट या फिर टीवी, सूर्यवंशी का चेहरा कप्तान अय्यर से भी बड़ा और आगे रखकर सीरीज की जबर्दस्त हाइप बनाई गई.
जबर्दस्त अंदाज में बढ़े सोनी के सब्सक्राइबर्स
इसमें दो राय नहीं कि वैभव के कम उम्र में तूफानी खेलने का अंदाज पीएम मोदी से लेकर आम आदमी की जुबां पर चढ़ गया. प्रचार-प्रसार का असर यह हुआ कि एकदम से ही करोड़ों की संख्या में सोनी चैनल की सब्सक्राइबर्स बढ़ गए. चैनल का तो काम बन गया, लेकिन इन तमाम सब्सक्राइबर्स और बेल्फास्ट स्टेडियम में सूर्यवंशी के लिए जमा हुए हजारों फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा. और इस निराशा के बाद अब तमाम फैंस की नजरें रविवार को होने वाले दूसरे मुकाबले पर जा टिकी हैं.
क्या कह रहे हैं वैभव को लेकर दिग्गज?
दिग्गज कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दूसरे मैच की XI में वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं दी है, तो कुछ ऐसा ही महान रविचंद्रन अश्विन का भी कहना है. अश्विन ने कहा, 'मैं जानता हूं कि वैभव को खेलना है. मैं भी उसका बड़ा फैन हूं. वह एक इंटरटेनर हैं, लेकिन किसी भी कीमत पर नहीं. बाहर बैठने और मैच देखने की भी अहमियत है. उसे बाहर बैठे रहने और टीम की सेवा करने दो. वह साथी खिलाड़ियों को पानी पिलाकर ही बहुत कुछ सीख लेगा. कोई रात भर में ही महान खिलाड़ी नहीं बनता.'
अब आप वास्तविक आसार के बारे में समझें?
विश्व चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया ब्रेक बाद आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच हारी. यह अपवाद भर है! अपवाद जो होते हैं, वो अपवाद ही होते हैं. ऐसा नहीं कि आयरिश टीम एकदम से भारत को हरा पाने में सक्षम हो गई. और ऐसा भी नहीं कि कुछ महीने पहले ही विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ियों को दो या तीन मैचों की विफलता के बाद ही चूका मान लिया जाए. ऐसा भी नहीं कि विश्व कप में प्लेयर ऑफ द दूर्नामेट रहे सैमसन को एकदम ही खारिज कर दिया जाए. तर्कों के आधार पर वास्तविक स्थिति तो यही है कि रविवार को दूसरे मैच में भी वही भारतीय XI खेलेगी, जो पहले ही वनडे में खेली थी. बाकी इस छोटे से स्पेस के लिहाज से अगर यहां भी कोई अपवाद हो जाए, तो क्या कहा जा सकता है.
फैंस सलाह भी दे रहे हैं कि किसी शीर्ष बल्लेबाज को निचेल क्रम पर खिलाकर वैभव के लिए रास्ता बनाया जाए
Is Vaibhav Suryavanshi going to make his debut today? That's the big question everyone is asking.
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) June 28, 2026
Let's rest Tilak Varma, push Sanju to bat at 3, let Vaibhav open with Abhishek, and put Ishan at No.5. Problem solved.
I really hope they hand Suryansh his cap too. Enough is… pic.twitter.com/UtmJ012S7y
देखिए कि आयरिश फैंस कैसे वैभव सूर्यवंशी के लिए गिड़गिड़ा रहा है
An Irish fan wants to see Vaibhav Sooryavanshi make his senior India debut today! 🏏#VaibhavSooryavanshi #IREvIND #T20Cricket #CricketTwitter pic.twitter.com/CsGmDX55QQ
— InsideSport (@InsideSportIND) June 28, 2026
इंडिया टीम के कप्तान को अगर कप्तानी चलानी है तो आज Vaibhav Sooryavanshi को खिलाने पर अडिग फैसला लेना चाहिए
— Prem singh meena (@TATUPREM5555) June 28, 2026
अच्छे क्रिकेट की श्रेयस अय्यर शुरुआत तभी होगी जब वैभव सूर्यवंशी खेलेगा
टीम सिलेक्शन आप को करनी है गौतम गंभीर को नहीं 11 प्लेयर आप को ग्राउंड में लेकर जाना है
गौतम… pic.twitter.com/EBqloJA3MC
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं