विज्ञापन
This Article is From May 23, 2014

आईपीएल-7 : मुंबई इंडियंस की उम्मीदें सिर्फ जीत पर कायम

मुंबई:

इंडियन प्रीमियर लीग के सातवें संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। लेकिन शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में जब वे मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ उतरेंगे तो उनका मकसद मुंबई इंडियंस को भी प्लेऑफ से बाहर का रास्ता दिखाना रहेगा।

मुंबई इंडियंस को वहीं प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए अब इस मैच सहित शेष दोनों न सिर्फ बड़े अंतर से जीतने होंगे बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

प्लेऑफ के एक स्थान के लिए तीन टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा है। राजस्थान रॉयल्स को जहां शेष दो मैचों में एक जीत की दरकार है, वहीं मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदरबाद को अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। एक भी मैच गंवाने का मतलब होगा, प्लेऑफ से बाहर।

गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने शुरुआती शर्मनाक प्रदर्शन से उबरते हुए खुद को प्रतिस्पर्धा में बनाए रखा है। दूसरी ओर डेयरडेविल्स टीम पिछले संस्करण की अपनी नाकामी को इस बार भी ढो रही है। अब तक खेले गए 12 मैचों में से डेयरडेविल्स सिर्फ दो मैच जीत सका है।

गेंद और बल्ले दोनों से डेयरडेविल्स ने बेहद लचर प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में सिर्फ ज्यां पॉल ड्यूमिनी ही निरंतर प्रदर्शन कर सके हैं। ड्यूमिनी ने 12 पारियों में 357 रन बनाकर आठवें नंबर के बल्लेबाज हैं। वहीं गेंदबाजी में तो शीर्ष 25 गेंदबाजों में डेयरडेविल्स का कोई गेंदबाज जगह तक नहीं बना सका है।

अंबाती रायडू मुंबई इंडियंस के सबसे कंसिस्टेंट बल्लेबाज हैं। लेकिन पिछली दो पारियों में लेंडिल सिमंस ने जैसी बल्लेबाजी की है, उसने मुंबई इंडियंक को काफी आत्मविश्वास प्रदान किया है। सिमंस ने पिछले मैच में अईपीएल-7 का पहला शतक लगाया।

मुंबई के लिए सबसे चिंताजनक बात गेंदबाजी में है। उसके अब तक के सबसे सफल गेंदबाज लसिथ मलिंगा (16 विकेट) श्रीलंका की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ त्रिकोणीय एकदिवसीय शृंखला में हिस्सा लेने के लिए स्वदेश लौट चुके हैं।

दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 13 मैच हुए हैं, जिसमें सात में डेयरडेविल्स और छह में मुंबई इंडियंस को जीत मिली है। आईपीएल-7 के पिछले मैच में मुंबई को डेयरडेविल्स ने हरा दिया था।

टीमें (संभावित):

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), लेडिल सिमंस, माइक हसी, सीएम गौतम, अंबाती रायडू, कीरन पोलार्ड, आदित्य तारे, प्रवीण कुमार, क्रिस्मार सैंटोकी, श्रेयष गोपाल, प्रज्ञान ओझा।

दिल्ली डेयरडेविल्स : केविन पीटरसन (कप्तान), मुरली विजय, मयंक अग्रवाल, दिनेश कार्तिक, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, मनोज तिवारी, केदार जाधव, इमरान ताहिर, जयदेव उनादकत, वेन पर्नेल, मोहम्मद समी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
आधी रात को जागा देश...जब टी20 विश्वकप पर भारत ने किया कब्जा; हर किसी ने मनाया जीत का जश्न
आईपीएल-7 : मुंबई इंडियंस की उम्मीदें सिर्फ जीत पर कायम
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Next Article
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com