विज्ञापन
This Article is From May 19, 2014

आईपीएल-7 : मुंबई इंडियंस को रहेगी जीत की दरकार

आईपीएल-7 : मुंबई इंडियंस को रहेगी जीत की दरकार
फाइल फोटो
अहमदाबाद:

गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सातवें संस्करण में सोमवार को सरदार पटेल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा।

मुंबई इंडियंस अब तक 10 मैचों में तीन जीत दर्ज कर पाई है। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में सात जीत के साथ तीसरे पायदान पर है। दोनों टीमों के बीच हालांकि आईपीएल-7 का यह पहला मुकाबला होगा।

इससे पहले दोनों टीमें आईपीएल में 13 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस को सात में जबकि रॉयल्स को पांच में जीत मिली है। एक मैच रद्द हो गया था।

टीमें (संभावित) :
राजस्थान रॉयल्स : शेन वाट्सन (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, संजू सैमसन, स्टूअर्ट बिन्नी, बेन कटिंग, जेम्स फॉल्कनर, स्टीव स्मिथ, रजत भाटिया, धवल कुलकर्णी, प्रवीण ताम्बे।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडिल सिमंस, सीएम गौतम, अंबाती रायडू, कोरी एंडरसन, कीरन पोलार्ड, आदित्य तारे, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, प्रज्ञान ओझा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आईपीएल-7, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, IPL-7, Mumbai Indians, Rajasthan Royals