विज्ञापन

Hardik Pandya अब मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ेंगे, इन दो टीमों ने लगाया दांव, जानें किस टीम में जा सकते हैं ?

मुंबई को मिली दूसरी पेशकश यशस्वी जायसवाल और पंड्या के बीच अदला-बदली की बताई जा रही है लेकिन पक्के तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि बातचीत आगे बढ़ी है या नहीं.

Hardik Pandya अब मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ेंगे, इन दो टीमों ने लगाया दांव, जानें किस टीम में जा सकते हैं ?
Hardik Pandya, IPL Trade हार्दिक पंड्या को लेकर आ सकता है बड़ा फैसला

Hardik Pandya in IPL: हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस अलग होने की तैयारी में हैं और आईपीएल की पांच बार की चैंपियन टीम को संभावित ट्रेड (खिलाड़ी का एक टीम छोड़कर दूसरी से जुड़ना) के लिए कम से कम दो प्रस्ताव मिले हैं जो शाहरुख खान के सहस्वामित्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स की ओर से आए हैं. आईपीएल से जुड़े एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि नाइट राइडर्स के शीर्ष प्रबंधन और मुंबई इंडियंस के मालिकों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर कई बार बातचीत हुई है. मुंबई इंडियंस में पंड्या की वापसी उतार-चढ़ाव भरी रही है और उनकी कप्तानी में टीम सिर्फ एक बार प्लेऑफ में जगह बना पाई है.

केकेआर या फिर राजस्थान रॉयल्स

सूत्र ने बताया, ‘‘अजिंक्य रहाणे केकेआर के लिए हमेशा से एक कामचलाऊ व्यवस्था थे और इस सत्र के बाद उन्हें रिलीज किया जाना तय था। केकेआर के बड़े अधिकारियों ने पिछले सत्र के आखिर में मुंबई इंडियंस के मालिकों से संपर्क किया था लेकिन उस समय रिलायंस की सालाना आम बैठक होने वाली थी इसलिए उस समय आईपीएल ट्रेड उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता नहीं थी.'

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि पता चला है कि केकेआर ने फिर से मुंबई इंडियंस के बड़े अधिकारियों से संपर्क किया है और इस बारे में कुछ दौर की बातचीत भी हुई है.' यह तय है कि अगर पंड्या पूरी तरह से नकद करार या खिलाड़ी की अदला-बदली के जरिए केकेआर में जाते हैं तो उन्हें कप्तानी मिल सकती है क्योंकि इस समय रिंकू सिंह सही विकल्प नहीं लग रहे हैं.

हालांकि जब पूछा गया कि मुंबई की टीम इस स्टार भारतीय ऑलराउंडर के लिए पूरी तरह नकद करार चाहती है या खिलाड़ी की अदला-बदली तो सूत्र ने इसकी पुष्टि नहीं की. आईपीएल के नियमों में साफ कहा गया है कि कोई खिलाड़ी टीम छोड़ने को लेकर किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ व्यक्तिगत रूप से कोई बातचीत नहीं कर सकता.

नियम के अनुसार बातचीत केवल फ्रेंचाइजी के बीच ही हो सकती है लेकिन यह भी कहा गया है कि खिलाड़ी की सहमति के बिना ट्रेड नहीं हो सकता.अगर खिलाड़ी सहमति नहीं देता है तो उसे रिलीज करके वापस नीलामी में भेजना होगा.

मुंबई को मिली दूसरी पेशकश यशस्वी जायसवाल और पंड्या के बीच अदला-बदली की बताई जा रही है लेकिन पक्के तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि बातचीत आगे बढ़ी है या नहीं. हालांकि रॉयल्स की टीम असम के स्टार रियान पराग को लंबे समय के कप्तान के तौर पर देख रही है इसलिए पंड्या को कप्तानी की भूमिका मिलना मुश्किल होगा. अगर पंड्या किसी अन्य टीम के साथ जुड़ते हैं तो राजस्थान रॉयल्स की तुलना में केकेआर फिलहाल कहीं अधिक बेहतर विकल्प लग रहा है.

ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: 'मेरा सपना सच हो गया', BCCI ने शेयर किया वैभव सूर्यवंशी का भावुक वीडियो, टीम इंडिया की जर्सी देख छलकी खुशियां

ये भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया रवाना , वैभव सूर्यवंशी की झलक वायरल - VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, Mumbai Indians, Kolkata Knight Riders, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com