विज्ञापन

IPL 2026: इस बार उग भी पाएगा सूर्या का 'सूरज'? पिछले 6 साल में नहीं हुआ SKY का इतना बुरा हाल, ऊपर से 2 'धुरंधर' का बढ़ रहा दबाव

IPL 2026 Suryakumar Yadav Flop Show Mumbai Indians: सूर्यकुमार यादव की बात करें तो वह 2019 के बाद से लीग में अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. इस सीजन 8 मैचों के बाद उनका औसत 20.25 का है और स्ट्राइक रेट 140.86 का.

IPL 2026: इस बार उग भी पाएगा सूर्या का 'सूरज'? पिछले 6 साल में नहीं हुआ SKY का इतना बुरा हाल, ऊपर से 2 'धुरंधर' का बढ़ रहा दबाव
Suryakumar Yadav Flop Show Mumbai Indians:

Suryakumar Yadav Flop Show Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का बुरा हाल है. जसप्रीत बुमराह जैसा दिग्गज गेंदबाज विकेट को तरस गया है तो दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव जैसे विस्फोटक बल्लेबाज की फॉर्म पर ग्रहण लगा हुआ है. सवाल हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भी है तो टीम मैनेजमेंट के फैसले पर. मुंबई इंडियंस ने 8 मैच खेल लिए हैं और इस दौरान उसने 22 अलग-अलग खिलाड़ियों को आजमाया है. मुंबई को अभी तक अपनी परफेक्ट प्लेइंग इलेवन नहीं मिली है. पिछले मुकाबले में टीम को रेयान रिकेल्टन और विल जैक्स की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई लेकिन मिडिल ऑर्डर ने निराश किया. सूर्यकुमार यादव की बात करें तो वह 2019 के बाद से लीग में अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. इस सीजन 8 मैचों के बाद उनका औसत 20.25 का है और स्ट्राइक रेट 140.86 का. 

करियर का सबसे खराब औसत

आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 162 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 51 का है. सूर्या सिर्फ एक मौके पर अर्द्धशतक लगा पाए हैं. अगर सूर्या के आईपीएल करियर की बात करें तो उनका औसत 34.14 का है जबकि स्ट्राइक रेट 148.35. टी20 वर्ल्ड कप के 27 मैचों में इस बल्लेबाज ने 36.1 की औसत से 722 रन बनाए हैं, लेकिन इस सीजन जैसे ग्रहण लगा हुआ है. कोलकाता में रहते हुए सूर्या का प्रदर्शन बहुत बेहतर नहीं था, लेकिन उस दौरान भी उसका औसत मौजूदा सीरीज से अधिक था. कोलकात के लिए खेले 54 मैचों में उन्होंने 608 रन बनाए थे. औसत 22.51 का.

आउट ऑफ रन या आउट ऑफ फॉर्म?

सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 के बाद से ही संघर्ष कर रहे थे, शुरुआत में कहा गया कि बल्लेबाज आउट ऑफ फॉर्म नहीं बल्कि आउट ऑफ रन है. सूर्या अगर भारतीय टीम के कप्तान ना होते तो शायद ही उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिलती. आईपीएल 2025 में सूर्या ने 16 मैचों में 65.18 की औसत और 167.92 की स्ट्राइक रेट से 717 रन बनाए थे. 

सूर्या आईपीएल के बाद और वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले लगातार फ्लॉप हुए. हालांकि, कप्तान ने वर्ल्ड कप में 9 मैचों में 242 रन बनाए. 30.25 की औसत और 136.72 की स्ट्राइक रेट से. सूर्या इस प्रदर्शन से आलोचकों को कुछ हद तक खामोश करने में सफल हुए, लेकिन मौजूदा सीजन में उनका प्रदर्शन औंधे मुंह गिरा.  

दो धुरंधर बढ़ा रहे दवाब

सूर्या के लिए परेशानी सिर्फ इतनी भर नहीं है कि वह रन नहीं बना रहे, बल्कि मुसीबत यह भी है कि रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर, कप्तानी के साथ साथ बल्ले से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, इससे एक तो सूर्या की भारतीय टीम की कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है तो दूसरा नंबर-4 पर उनकी जगह को भी खतरा है. 

श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स की काया पूरी तरह से पलट गई है. कभी टेबल में नीचे रहने वाली पंजाब बीते दो सीजन से टेबल टॉपर है. अय्यर की अगुवाई में पिछले सीजन टीम फाइनल में पहुंची थी. अय्यर ने बल्ले से भी धमाकेदार प्रदर्शन किया था. आईपीएल 2026 में अय्यर ने 17 मैचों में 50.33 की औसत और 175.07 की स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए थे. मौजूदा सीजन में वह 8 मैचों में 309 रन बना चुके हैं. औसत 61.80 का है और स्ट्राइक रेट 174.58 का. 

दूसरी ओर रजत पाटीदार है और वो भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं. पाटीदार की अगुवाई में पिछले सीजन बेंगलुरु 18 सालों में पहली बार लीग का खिताब जीतने में सफल हुई थी. पाटीदार ने बल्ले से भी धमाका किया था. पिछले सीजन उन्होंने 15 मैचों में 312 रन बनाए थे.143.78 की स्ट्राइक से. इस सीजन वह 200.78 की स्ट्राइक रेट से 9 मैचों में 257 रन बना चुके हैं. जाहिर है, अगर पाटीदार और अय्यर का प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहा और सूर्या फेल होते गए तो वह उनके हाथ से टीम इंडिया की कप्तानी तो जाएगी ही, टीम में जगह मिलेगी, इसको लेकर भी सवाल होगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: "बहुत सारी स्लो डिलवरी..." विश्व विजेता खिलाड़ी ने बताया क्यों विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह

यह भी पढ़ें: IPL 2026: जीत ने दिया दिल्ली को भरोसा, क्या मिल पाएगा यहां से प्ले-ऑफ का टिकट, जानें क्या है रास्ता?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com