विज्ञापन

SRH VS RCB: ईशान किशन बनाम रजत पाटीदार,दो युवा कप्तानों का सुपर मुकाबला, कौन होगा किसपर भारी?

SRH VS RCB IPL 2026: ईशान के लिए आईपीएल कप्तान के तौर पर पहला मुकाबला होगा तो रजत के नाम आईपीएल 2025 का खिताब है. रजत ने अपनी पहली कप्तानी में ही इतिहास रचते हुए टीम को 17 साल के आईपीएल सीजन में पहली बार कप दिलाया था.

SRH VS RCB: ईशान किशन बनाम रजत पाटीदार,दो युवा कप्तानों का सुपर मुकाबला, कौन होगा किसपर भारी?
  • रजत पाटीदार ने आईपीएल 2025 में RCB की कप्तानी करते हुए टीम को 17 साल बाद पहली बार खिताब दिलाया था
  • ईशान किशन ने सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में बतौर कप्तान 10 मैचों में 517 रन बनाए और टीम को ट्रॉफी जिताई थी
  • रजत पाटीदार ने आईपीएल 2025 में 16 मैचों में 11 जीत के साथ 68.8 प्रतिशत की शानदार जीत दर हासिल की थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

टी20 विश्वकप के बाद आज से क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले आईपीएल का आगाज होने जा रहा है. पहला मुकाबला ही काफी हाईवोल्टेज होने वाला है. पहला मैच पिछली बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी  स्टेडियम में रनों की बारिश तो देखने को मिलेगी ही, साथ ही साथ दो युवा कप्तान आमने-सामने होंगे. जी हां हम बात कर रहे हैं आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार की और एसआरच के नए कैप्टन ईशान किशन की. ईशान के लिए आईपीएल कप्तान के तौर पर पहला मुकाबला होगा तो रजत के नाम आईपीएल 2025 का खिताब है. रजत ने अपनी पहली कप्तानी में ही इतिहास रचते हुए टीम को 17 साल के आईपीएल सीजन में पहली बार कप दिलाया था. ऐसे में जब ईशान और रजत आमने-सामने हों, तो दोनों की कप्तानी पर बात करना तो बनता है.  

रजत के नाम अनूठा रिकॉर्ड 

इंदौर के होनहार खिलाड़ी रजत पाटीदार एक होनहार खिलाड़ी होने के साथ एक सफल कप्तान भी हैं. रजत ने आईपीएल 2025 में RCB  की कप्तानी करने के अलावा ईशान की ही तरह सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में एमपी टीम का नेतृत्व किया था. साल 2024-25 में रजट पाटीदार की कप्तानी में मध्य प्रदेश की टीम फाइनल में पहुंची थी. फाइनल में मुंबई के खिलाफ  एमपी टीम को हार मिली थी पर रजत पाटीदार ने मात्र 40 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली थी. उस टूर्नामेंट में रजत के खाते में कुल 428 रन थे और 61 की औसत से वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे नंबर पर थे. 

आईपीएल 2025 में रजत के हाथ आरसीबी की कप्तानी आई. विराट कोहली के कप्तानी छोड़कर बतौर खिलाड़ी खेलने के फैसले के बाद रजत ने इस पद को जिम्मेदारी से निभाते हुए वो कर दिया जिसके लिए टीम 17 सालों से तरस रही थी. टीम ने रजत की कप्तानी में  आईपीएल खिताब जीत लिया और रजत सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में शुमार हो गए. 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने 16 मैचों में 11 में जीत दर्ज की थी. टीम का विनिंग पर्सेंटेज 68.8 प्रतिशत था. 

बतौर कप्तान ईशान के नाम सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी की जीत 

सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे सफल ओपनर ईशान किशन इस समय प्रचंड फॉर्म में हैं. हालिया टी20 विश्वकप में उनकी जबर फॉर्म ने टीम इंडिया की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी. आईपीएल के पहले मैच में हालांकि ईशान के लिए चैंलेंजिंग होगा. एक तो वह बतौर कप्तान SRH को लीड करते दिखेंगे तो वहीं अपनी प्रचंड फॉर्म को भी बचाकर रखना होगा. रजत पाटीदार की विजेता टीम आरसीबी के आगे चुनौती तो होगी. ईशान चोटिल पैट कमिंस की जगह कमान संभाल रहे हैं. हालांकि उनका कप्तानी का रिकॉर्ड शानदार है. सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में ईशान ने न सिर्फ अपनी तूफानी बैटिंग से गदर मचाया बल्कि झारखंड को सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी का विजेता भी बना दिया.

ईशान के नाम सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में ईशान किशन ने बतौर कप्तान 10 मैचों में 517 रन ठोक दिए थे. इसमें फाइनल मुकाबले में मात्र 45 गेंदों में 101 रन जड़े थे. SMAT फाइनल में सबसे ज्यादा 5 सेंचुरी का रिकॉर्ड भी ईशान के नाम पर है. ईशान के नाम पर 57.44 की औसत और 197 के तूफानी स्ट्राइक रेट से ईशान ने सेलेक्टर्स को भी उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने पर मजबूर करवा दिया. अब देखना होगा कि ईशान और रजत में आज कौन किसपर भारी पड़ता है.

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु की पिच क्या असर दिखाएगी, गेंदबाज बरपाएंगे कहर या बल्लेबाज मचाएंगे तहलका, जानें क्या होगी प्लेइंग 11

ईशान किशन, आईपीएल रिकॉर्ड

➔मैच-119
➔इनिंग-112
➔रन- 2998
➔औसत-29.10
➔स्ट्राइक रेट- 137.44
➔सर्वाधिक स्कोर-106 नाबाद
➔चौके-288
➔छक्के- 134

रजत पाटीदार,आईपीएल रिकॉर्ड

➔मैच- 42
➔इनिंग-38
➔रन- 1111
➔औसत-30.86
➔स्ट्राइक रेट- 154.30
➔सर्वाधिक स्कोर-112 नाबाद
➔चौके-76
➔छक्के- 68

यह भी पढ़ें-  फैन्स को झटका, चोट के कारण धोनी पहले दो हफ़्तों के लिए टीम से बाहर
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com