विज्ञापन

IPL 2026, SRH vs LSG: मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, अभिषेक-ट्रेविस का किया शिकार, संजीव गोयनका का रिएक्शन वायरल

IPL 2026 SRH vs LSG: Mohammed Shami: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 10वां मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का कहर देखने को मिला. राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शमी ने सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को झकझोंर दिया.

IPL 2026, SRH vs LSG: मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, अभिषेक-ट्रेविस का किया शिकार, संजीव गोयनका का रिएक्शन वायरल
Mohammed Shami Strike Twice

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 10वां मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का कहर देखने को मिला. राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शमी ने सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को झकझोंर दिया. पहले उन्होंने मैच की छठी गेंद पर अभिषेक को अपने जाल में फंसाया. इसके बाद अगली ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने ट्रेविस हेड का शिकार किया. वहीं शमी के इस प्रदर्शन पर लखनऊ सुपर जायंट्स के ओनर संजीव गोयनका का रिएक्शन वायरल हो गया. पावरप्ले में शमी ने तीन ओवर में केवल सात रन देकर दो विकेट लिया

मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर

मैच के शुरुआती ओवर की आखिरी गेंद पर शमी ने अभिषेक को शॉर्ट थर्ड पर कैच करवाया. उन्होंने फुलर गेंद फेंकी, ऑफ स्टंप के काफी बाहर, और अभिषेक को आगे की तरफ बड़ा शॉर्ट खेलने के लिए ललचाया.  अभिषेक ने शॉर्ट का प्रयास किया, लेकिन वो गेंद की पिच तक नहीं पहुंच पाए. उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगा और  एम सिद्धार्थ के लिए यह कैच काफी आसान रहा.  

इसके बाद मोहम्मद शमी ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर ट्रेविस हेड का शिकार किया.  हेड को उन्होंने धीमी गति की गेंद पर फंसाया. ऑफ स्टंप के बाहर, गुड लेंथ गेंद फेंकी और हेड को ड्राइव का आमंत्रण दिया. लेकिन गति की कमी के कारण हेड फंस गए. गेंद मिडऑफ की ओर गई, वहां आगे की ओर डाइव लगाते हुए मारक्रम ने कैच लपका. शमी की इस घातक गेंदबाजी के चलते हैदराबाद 2.1 ओवर में 8 के स्कोर पर अपने दोनों विस्फोटक बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी. 

संजीव गोयनका झूम उठे

लखनऊ की बेहतरीन शुरुआत के बाद टीम ओनर संजीव गोयनका खुशी से झूम उठे. उनके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी. शमी के इन विकेटों के बाद संजीव गोयनका का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. बता दें, इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने 10 ओवरों के अंदर ही अपने चार ओवर पूरे किए. शमी ने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन फेंके और 2 रन दिए. 

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी दोनों टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट.

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 RCB vs CSK Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देख पाएंगे लाइव

यह भी पढ़ें:  "अचानक कहीं से आकर MS Dhoni कैप्टन बन गए..." युवराज सिंह ने साल 2007 के किस्से को याद कर दिया बड़ा बयान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com