Shubman Gill on Gujarat Titans Turing Point: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम पर हुई आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला. 210 के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली को आखिरी दो गेंद पर जीत के लिए दो रन चाहिए थे. लेकिन फिर मिलर ने सिंगल नहीं लेने का फैसला लिया था. मिलर के इस फैसले पर चौंतरफा हमला हुआ. कई दिग्गजों ने इसे गलत बताया और दिल्ली की हार का कारण माना तो कई मिलर के समर्थन में आए क्योंकि नॉन स्ट्राइक एंड पर कुलदीप थे और मिलर ने उससे पहली वाली गेंद पर ही छक्का लगाया था. हालांकि, आखिरी गेंद पर मिलर कनेक्ट नहीं कर पाए और कुलदीप यादव रन आउट हुए. गुजरात ने करीबी मुकाबले में जीत हासिल की थी और गुरुवार को चेन्नई के खिलाफ जीत के बाद जब शुभमन गिल से पूछा गया कि क्या वह मैच टीम के लिए इस सीजन टर्निंग प्वॉइंट रहा, तो गिल ने माना कि उस मैच के बाद से टीम ने पूछे मुड़कर नहीं देखा.
चेन्नई सुपर किंग्स को गुरुवार को आईपीएल के 66वें मुकाबले में गुजरात ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एकतरफा अंदाज में हरा दिया. गुजरात ने जहां जीत के साथ टॉप-2 में फिनिश करने के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है तो चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. वहीं जीत के पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान गिल ने खिलाड़ियों की तारीफ की और यह भी बताया कि दिल्ली के खिलाफ सीजन की शुरुआत में मिली, टीम के लिए टर्निंग प्वॉइंट रही.
जब मैच के बाद शुभमन से पूछा गया कि क्या दिल्ली में मिली जीत, टर्निंग पॉइंट थी? इसके जवाब में उन्होंने कहा,"बिल्कुल, लेकिन, जैसे, अगर मैं मैच देखूं, तो पहले दो मुकाबले भी जो हमने खेले, वे काफी करीबी थे, इसलिए हमें पता था कि हम बहुत प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल रहे हैं. यह बस उस एक्स्ट्रा 5 प्रतिशत को जोड़ने के बारे में है, और किस्मत से हमें दिल्ली के गेम में वह मिल गया, और हमने तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा."
गुजरात के कप्तान ने इस दौरान अहमदाबाद में मेहमान टीम के गेंदबाजों की तुलना में टीम के बॉलर्स के प्रदर्शन के अंतर को बताते हुए कहा,"मुझे लगता है कि यह सब लगातार लेंथ पर हिट करने के बारे में है, और इस तरह के विकेट पर कभी-कभार अच्छी बॉल्स होती हैं, जो बाउंड्री के ऊपर से चली जाती हैं. यह खुद को सपोर्ट करने और विकेट पर उन लेंथ्स पर हिट करने के बारे में है जिन्हें हिट करना मुश्किल है."
गिल इस सीजन 500 से अधिक रन बना चुके हैं. अपनी बल्लेबाजी को लेकर उन्होंने कहा,"निश्चित रूप से मैं जिस तरह से बैटिंग कर रहा हूं, उससे बहुत खुश हूं. बेशक, हर बार जब आप आउट होते हैं, तो आप हमेशा सोचते हैं कि आप कुछ कर सकते थे, अलग तरह से. लेकिन हां, मैं जिस तरह से बैटिंग कर रहा हूं, उससे बहुत खुश हूं."
वहीं प्लेऑफ़ से पहले गुजरात किस गलती को सुधारना चाहेगी, इस पर गिल ने कहा,"सच कहूं तो, यह सब उन अच्छी चीज़ों को जारी रखने के बारे में है जो हम कर रहे हैं और लगातार उसी असर के साथ गेम दर गेम डिलीवर कर पाने के बारे में है. यही हमारे लिए सबसे ज़रूरी बात है. और मुझे नहीं लगता कि हम और कुछ जोड़ सकते हैं, लेकिन अगर हम वही चीज़ें करते रहें जो हम पहले से कर रहे हैं, उसी इरादे और उसी असर के साथ, तो मुझे लगता है कि हम अच्छा करेंगे."
एक कप्तान के तौर पर पिछले सीजन और इस सीजन शुभमन गिल ने क्या बदला है, इस पर जीटी कप्तान ने कहा,"कुछ नहीं. मेरा मतलब है, 12 गेम के बाद, हम पिछले सीज़न में नंबर एक पर थे. तो, इस सीज़न के लिए भी यही है. हम पिछले सीज़न के आखिरी दो गेम हार गए थे. दोनों गेम यहीं थे और हमने आखिरी गेम उसी विरोधी टीम के खिलाफ खेला था और उन्होंने 230 रन बनाए थे और मुझे लगता है कि हम 110-120 रन पर आउट हो गए थे. तो, इस मैच में जाते समय कुछ ऐसा था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमने इस सीज़न में कुछ अलग किया है. हम पिछले साल भी लगातार टॉप दो में थे और इस साल भी."
यह भी पढ़ें: 'यह अन्याय है...BCCI को रणजी को खत्म कर देना चाहिए' टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर अजीत अगरकर पर भड़का पूर्व कप्तान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं