विज्ञापन

IPL 2026: 'पावर-प्ले' में आग उगल रहा पंजाब, पर यह 'सबसे बड़ी खामी' न पड़ जाए टीम अय्यर को भारी

IPL 2026: कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय किया था और मौजूदा सीजन में वो प्लेऑफ में अपना एक कदम रख चुकी है.

IPL 2026: 'पावर-प्ले' में आग उगल रहा पंजाब, पर यह 'सबसे बड़ी खामी' न पड़ जाए टीम अय्यर को भारी
Punjab Kings Catch Problem

Punjab Kings Lost Catch 65 Percent: जब से श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के कप्तान बने हैं, फ्रेंचाइजी की किस्मत ही बदल गई है. टीम पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही, जबकि मौजूदा सीजन में भी उसने प्लेऑफ में एक कदम रख लिया है. रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले से पहले टीम प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है. टीम ने 8 मैच खेले हैं और सिर्फ 6 में उसे जीत मिली है जबकि 1 में हार मिली है.  पंजाब की जीत में उसके बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई है. लेकिन समस्या उसकी गेंदबाजी है. 

पंजाब के टॉप ऑर्डर ने इस सीजन 8 मैचों में 899 रन बनाए हैं. 47.3 की औसत के साथ. इस दौरान 8 अर्द्धशतक आए हैं. शुरुआती छह ओवरों में 12.40 रन प्रति ओवर की औसत से रन बनाकर पंजाब इस सीजन पावर‑प्ले की सबसे खतरनाक टीम बनकर उभरी है. आईपीएल 2026 में प्रियांश आर्य का स्ट्राइक रेट बाकी सभी बल्लेबाजों की तुलना में सबसे अधिक है. प्रियांश आर्य ने 7 मैचों में 283 रन बनाए हैं, स्ट्राइक रेट 250 का, जो वैभव और अभिषेक से भी अधिक है. प्रियांश मौजूदा टूर्नामेंट में तीसरे सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 26 छक्के उड़ाए हैं. 

प्रियांश और प्रभसिमरन आईपीएल 2025 के बाद से पावरप्ले में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. इस सीजन इस जोड़ी ने दिल्ली के खिलाफ मैच में 116 रन ठोके थे, पावरप्ले में, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. प्रभसिमरन और प्रियांश की जोड़ी आईपीएल 2026 में 14.9 रन प्रति ओवर बटोर रही है, जो आईपीएल 2026 किन्हीं बल्लेबाजों के बीच हुई साझेदारी में सबसे अधिक रन रेट है. 

जहां बल्लेबाज़ी में पंजाब शीर्ष पर है, वहीं फील्डिंग, खासतौर पर कैचिंग, में टीम सबसे कमजोर नजर आई है. इस सीजन पंजाब की कैचिंग एफिशिएंसी महज़ 65.2 प्रतिशत रही है, जो सभी टीमों में सबसे खराब है. आंकड़े चौंकाने वाले हैं—32 में से 12 कैच पंजाब ने टपकाए हैं. यानी हर तीसरा कैच ज़मीन पर गिरा है, और टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में यह गलती सीधे मैच का पासा पलट सकती है. कई मुकाबलों में ऐसा देखा गया कि पंजाब ने पावर‑प्ले में विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया, लेकिन फील्डिंग की चूक ने विरोधी बल्लेबाज़ों को दोबारा मैच में वापसी का मौका दे दिया.

यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स को खरीदने वाले आदित्य मित्तल कौन हैं? 1.65 अरब अमेरिकी डॉलर में हुई डील

यह भी पढ़ें: फिर बदले राजस्थान रॉयल्स के मालिक, मित्तल फैमली-अदार पूनावाला ने मिलकर खरीदा, लगभग 15,653 करोड़ में हुई डील

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com