विज्ञापन

IPL 2026 Points Table: मैच रद्द होने पर कोलकाता को हुआ फायदा, RCB को नुकसान, पंजाब टॉप पर, ऐसा है समीकरण

IPL 2026 Points Table Updated After KKR vs PBKS Match: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया.

IPL 2026 Points Table: मैच रद्द होने पर कोलकाता को हुआ फायदा, RCB को नुकसान, पंजाब टॉप पर, ऐसा है समीकरण
IPL 2026 Points Table Updated After Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings

IPL 2026 Points Table Updated After KKR vs PBKS Match: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. इस मैच के रद्द होने का सीधा फायदा कोलकाता को हुआ है. कोलकाता की शुरुआत खराब हुई थी. जब बारिश ने दस्तक दी, तब कोलकाता का स्कोर 3.4 ओवर में 25 पर दो विकेट था. अगर मैच होता भी पंजाब की स्थिति मजबूत थी. इसके अलावा कोलकाता को मैच रद्द होने पर 1 अंक मिला है. कोलकाता इस अंक के साथ अंक तालिका में एक पायदान ऊपर आ गई है. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है जबकि पंजाब किंग्स पहले स्थान पर आ गई है. 

पंजाब किंग्स पहुंची टॉप पर

पंजाब किंग्स के अब 3 मैचों में दो जीत के बाद 5 अंक हो गए हैं. पंजाब का नेट रन रेट +0.637 का है. पंजाब का मैच धुलने के बाद उसे एक अंक मिला है. दूसरी तरफ बेंगलुरु अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है. जबकि राजस्थान तीसरे, दिल्ली चौथे स्थान पर है. बेंगलुरु, राजस्थान और दिल्ली की के 2 मैचों में 2 जीत के बाद 4-4 अंक हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं हैदराबाद अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर है. जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स सातवें और कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें स्थान पर हैं. गुजरात 9वें और पांच बार की चैंपियन चेन्नई अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है. 

बारिश के कारण रद्द हुआ मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 12वां मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा. इसी के साथ दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया. सोमवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में केकेआर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. इस टीम को महज 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा. दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर जैवियर बार्टलेट ने फिन एलन (6) को आउट किया.

कैमरून ग्रीन (4) तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. उन्होंने अपनी पहली गेंद पर चौका लगाया, लेकिन अगली बॉल पर कैच आउट हो गए. बार्टलेट ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट हासिल कर लिए थे. यहां से कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 8) और अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 7) ने नाइट राइडर्स को संभालने की कोशिश की. टीम ने 3.4 ओवरों के खेल तक 2 विकेट खोकर 25 रन बना लिए थे, लेकिन इसी बीच बारिश ने खेल को रोक दिया.

रात करीब साढ़े दस बजे बारिश रुकी, जिसके आधे घंटे बाद अंपायर्स ने दोनों कप्तानों से बात की, जिसके बाद उन्हें हाथ मिलाते हुए देखा गया. अगर यह 5 ओवर का मैच होता, तो केकेआर को नुकसान उठाना पड़ सकता था, क्योंकि उनके पास सिर्फ 1.2 ओवर शेष थे और स्कोरबोर्ड पर ज्यादा रन भी नहीं थे. पंजाब किंग्स अपना अगला मैच 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ खेलेगी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के विरुद्ध मुकाबले में उतरेगी.

यह भी पढ़ें: PSL 2026: पहले 2 करोड़ का जुर्माना, अब बीच PSL से बाहर, नसीम शाह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, PCB इस बात से नाराज

यह भी पढ़ें: विराट को कैसी लगी धुरंधर-2? किंग कोहली ने दिया रिव्यू, रणवीर सिंह की एक्टिंग को पर कही ये बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com