विज्ञापन

IPL 2026 Points Table: केकेआर पर लखनऊ की जीत ने मचाई खलबली, प्वाइंट्स टेबल का बदला समीकरण, इस टीम को प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा

Updated IPL 2026 Points Table: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को तीन विकेट से हराकर IPL 2026 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. यह KKR की चार मैचों में तीसरी हार थी, जिसके चलते वे सिर्फ़ एक पॉइंट के साथ नौवें स्थान पर खिसक गए हैं.

IPL 2026 Points Table: केकेआर पर लखनऊ की जीत ने मचाई खलबली, प्वाइंट्स टेबल का बदला समीकरण, इस टीम को प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा
IPL 2026 Points Table News: इन टीमों को अब खतरा

IPL 2026 Points Table: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया. केकेआर के लिए 4 मैचों में यह तीसरी हार थी, और वे पॉइंट्स टेबल में और नीचे खिसक गए हैं, जबकि LSG को अपनी इस करीबी जीत की वजह से फायदा हुआ है.  केकेआर जिसके पास पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हुए मैच से मिला सिर्फ एक पॉइंट है, अभी भी पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है, और उसका नेट रन रेट -1.135 है. दूसरी ओर, लगातार दूसरी जीत के साथ, LSG (4) पॉइंट्स और -0.359 के नेट रन रेट के साथ टेबल में 5वें स्थान पर पहुंचने में सफल हो गया है. 

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर राजस्थान है जिसने अपने तीनों मैच जीत लिए हैं, राजस्थान का नेट रन रेट+2.403 का है.  दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स की है जिसने 3 में दो में जीत हासिल की है. तीसरे नंबर पर आरसीबी है, बेंगलुरू की टीम ने आईपीएल 2026 में अबतक 2 मैच में दोनों मैचों में जीत हासिल की है. आरसीबी +2.501 नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है. चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है. दिल्ली ने 3 में से दो में जीत हासिल की है. लखनऊ अब 5वें नंबर पर है.  छठे नंबर पर हैदराबाद की टीम है. 

Latest and Breaking News on NDTV

लखनऊ  को नेट रन रेट पर देना होगा ध्यान
भले ही लखनऊ केकेआर पर जीत हासिल कर पांचवें नंबर पर आ गई है लेकिन उनका नेट रन रेट (-) में हैं. जिसके कारण लखनऊ को आगे के मैचों में अपने NRR पर भी फोकस करना होगा. लखनऊ -0.359 नेट रन रेट के साथ पांचवें नंबर पर काबिज है. 

केकेआर और सीएसके को खतरा
केकेआर और चेन्नई इस आईपीएल में अबतक एक भी मैच नहीं जात सकी है. जिसके कारण इन टीमों पर अब प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. अब दोनों टीमों को अपने बाकी मैचों में हर हाल में जीत हासिल करने के बारे में सोचना होगा. केकेआर इस समय प्वाइंट्स टेबल में 9वें और सीएसके 10वें नंबर पर है. दरअसल, आम तौर पर, किसी टीम को प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई करने के लिए, दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर हुए बिना, 16 से 18 पॉइंट्स की जरूरत होती है. यानी अब केकेआर और सीएसके के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है. 

ये भी पढ़ें- IPL 2026: कौन हैं मुकुल चौधरी? KKR के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर पलट दी बाजी, क्रिकेट जगत हुआ हैरान

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी vs सचिन तेंदुलकर: 15 साल के वैभव और तब के 16 साल के सचिन ..किसमें कितना है दम ! जानें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com