विज्ञापन

IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स की जीत से प्वाइंट्स टेबल में NRR का खेल शुरू, बदला पूरा समीकरण, इन 5 टीमों पर मंडराया खतरा

IPL 2026 Points Table and Team Standings : समान अंक के बावजूद कई टीमों का प्वाइंट्स टेबल में स्थान ऊपर नीचे है.  इसकी वजह रन रेट है.  प्वाइंट्स टेबल में टीमों की रैंकिंग रन रेट के आधार पर है. प्वाइंट्स टेबल में हर मैच के बाद बदलाव होता है.

IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स की जीत से प्वाइंट्स टेबल में NRR का खेल शुरू, बदला पूरा समीकरण, इन 5 टीमों पर मंडराया खतरा
IPL 2026 Points Table Update: राजस्थान टॉप पर बरकरार

Updated IPL 2026 points table :आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (जीटी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को खेला गया. आरआर ने जीटी पर 6 रन से जीत दर्ज अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया.आरआर की सीजन के दूसरे मैच में यह दूसरी जीत थी. दिल्ली कैपिटल्स प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. दिल्ली ने भी सीजन के अपने दोनों मैच जीते हैं. पंजाब किंग्स सीजन के अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है. आरसीबी ने 1 मैच खेला है और उसमें जीत हासिल करते हुए चौथे स्थान पर काबिज है. सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन में 2 मैच खेले हैं। हैदराबाद को 1 मैच में जीत और 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है.  टीम 2 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है. मुंबई इंडियंस 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ छठे स्थान पर है.

गुजरात टाइटंस सीजन के अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाकर सातवें स्थान पर है. एलएसजी अपना खेला एकमात्र गंवाकर आठवें स्थान पर है. कोलकाता नाइट राइडर्स अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाकर नौवें और चेन्नई सुपर किंग्स अपने दोनों मैच गंवाकर दसवें स्थान पर है.

प्वाइंट्स टेबल में नेट रन रेट का खेल शुरू

समान अंक के बावजूद कई टीमों का प्वाइंट्स टेबल में स्थान ऊपर नीचे है.  इसकी वजह रन रेट है.  प्वाइंट्स टेबल में टीमों की रैंकिंग रन रेट के आधार पर है. प्वाइंट्स टेबल में हर मैच के बाद बदलाव होता है. रविवार को दो मैच होने हैं. शाम 3:30 से पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा. दूसरा मैच शाम 7:30 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा. सीएसके अपने दोनों शुरुआती मैच हार चुकी है और आरसीबी के खिलाफ उसके घरेलू मैदान में सीजन की पहली जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

मुंबई, गुजरात, लखनऊ, केकेआर और सीएसके को अब संभलना होगा

प्वाइंट्स टेबल में नेट रन रेट का खेल शुरू हो चुका है, यानी अब टीमों को जीत के अलावा अपनी नेट रन पर भी ध्यान देना होगा. इस समय नंबर 9 पर केकेआर और सीएसके हैं. केकेआर का NRR -1.964 का है और सीएसके का nrr (-2.562), इसके अलावा लखनऊ (1.397), गुजरात (-0.424) और मुंबई का nrr माइनस में हैं. मुंबई का नेट रन रेट (-0.206) का है. यानी 4 टीमों का नेट रन रेट (-) में है. ऐसे में इन टीमों को अब जीत के अलावा अपने Nrr पर भी ध्यान देना होगा और Nrr को + में लाने की कोशिश करनी होगी. 

ये भी पढ़ें-  GT vs RR: वैभव सूर्यवंशी का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

ये भी देखें - Video: अद्भुत, अद्वितीय...आखिरी 2 ओवर में आर्चर- देशपांडे ने ऐसे पलटी बाजी, रवि शास्त्री की भी रुक गई थी सांसें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com