विज्ञापन

IPL 2026: मुंबई की जीत है टर्निंग प्वाइंट, क्या पांच बार की चैंपियन में है बाजीगर बनने का दम?

Mumbai Indians Turning Point: अहमदाबाद में गुजरात के ख़िलाफ़ जीत मुंबई इंडियंस के फ़ैन्स के लिए बड़ी राहत की ख़बर बनकर आई. मैच के बाद प्रेज़ेन्टेशन के दौरान तो कप्तान हार्दिक पांड्या ने इसे एक तरह से अपनी टीम के लिए टर्निंग प्वाइंट मान लिया. लेकिन क्या ये वाकई मुंबई के लिए टर्निंग प्वाइंट है? 

IPL 2026: मुंबई की जीत है टर्निंग प्वाइंट, क्या पांच बार की चैंपियन में है बाजीगर बनने का दम?
Mumbai Indians | MI 2026 Squad & Overview

Mumbai Indians IPL 2026: मुंबई सपनों का शहर है. 33 साल पहले बॉलीवुड में शाहरुख़ ख़ान SRK की एक फ़िल्म का का एक डॉयलॉग बेहद मशहूर हुआ- हार कर जीतनेवाले को ‘बाज़ीगर' कहते हैं! ये डॉयलॉग फिर ख़ासकर कमबैक मैच, कमबैक करती हुए खिलाड़ी और कमबैक टीम पर खूब आज़माया जाने लगा. मुंबई की अहमदाबाद में गुजरात के ख़िलाफ़ जीत मुंबई इंडियंस के फ़ैन्स के लिए बड़ी राहत की ख़बर बनकर आई. मैच के बाद प्रेज़ेन्टेशन के दौरान तो कप्तान हार्दिक पांड्या ने इसे एक तरह से अपनी टीम के लिए टर्निंग प्वाइंट मान लिया. लेकिन क्या ये वाकई मुंबई के लिए टर्निंग प्वाइंट है? 

एक साथ क्लिक कर गईं कई चीजें

चार लगातार हार के बाद मुंबई की जीत की सबसे बड़ी वजह तिलक वर्मा साबित हुए जिन्होंने करिश्माई पारी खेली. इससे पहले IPL के पांच सीज़न में अधिकतम 84* रन बनाने वाले तिलक वर्मा ने IPL में अपनी पहली शतकीय पारी खेली. तिलक वर्मा ने पहल 20 गेंदों पर 17 रन बनाए तो अगले 25 गेंदों पर 24 रन और 101 नाबाद रन बनाकर उन्होंने मुंबई की जीत को यादगार बना दिया. तिलक की शतकीय पारी की तारीफ़ मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी की. कप्तान हार्दिक पंड्या की एनर्जी और स्ट्राटेजिक टाइमआउट में तिलक वर्मा से रंग ला गई. तिलक वर्मा ने आख़िरी 6 ओवरों में जो गियर बदला वो एक मिसाल बन गई है. तिलक वर्मा ने ये भी साबित कर दिया कि IPL में शुरुआत से ही ताबड़तोड़ मारते हुए बल्लेबाज़ी करना टीम के लिए रन बनाने की इकलौती शर्त नहीं.   

इसके अलावा बुमराह का पहली ही गेंद पर विकेट लेना, पंजाब के युवा मीडियम पेसर अश्वनि कुमार का सीज़न का पहला मैच खेलते हुए (4 ओवर में सिर्फ़ 24 रन खर्चते हुए) 4 विकेट झटकना, स्पिनर्स अल्लाह मोहम्मद गज़नफ़र और मिचेल सैंटनर का 2-2 विकेट झटकना मुंबई की जीत के ‘X' फ़ैक्टर्स साबित हुए. 

पंजाब की शेर-ए-पंजाब टी-20 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले नमन धीर ने 3 विकेट पर 44 के स्कोर से आगे खेलते हुए 32 गेंदों पर 45 रन बनाए और मुंबई की जीत के एक और हीरो साबित हुए. 

पहली ही गेंद पर बुमराह ने झटका विकेट

जसप्रीत बुमराह ने पारी की पहली ही गेंद पर गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन का विकेट अपने नाम कर लिया और ये बहस शुरू हो गई कि वो मुंबई के लिए गेंदबाज़ी की शुरुआत क्यों नहीं कर रहे? वैसे बुमराह जैसे धुरंधर के नाम इस सीज़न के 6 मैचों में ये पहला विकेट रहा. बुमराह ने अबतक 6 मैचों के 22 ओवरों में 8.13 की इकॉनमी से पहला विकेट झटका है जो मुंबई के लिए एक साथ फ़िक्र और राहत की बात है. 

मुंबई की मुश्किलें?

लेकिन अहमदाबाद में मुंबई के धुरंधरों ने किया वो इस टीम की जीत का टेम्प्लेट नहीं है. मुंबई के सामने एक साथ कई मुश्किलें हैं. क्रिकेट के सुपरस्टार्स से भरी टीम के लिए प्लेइंग XI चुनना और उन्हें एक स्टेबल यूनिट बनाना अब भी एक चुनौती है. टीम में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, टीम इंडिया के टी-20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव, शॉर्टर फॉर्मैट में कप्तानी कर चुके जसप्रीत बुमराह के साथ मुंबई की कप्तानी करना हार्दिक पांड्या के लिए अब भी आसान नहीं साबित हुआ है. 

कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ ऑन द फ़ील्ड और ऑफ़ द फ़ील्ड समीकरण बनाना आसान नहीं दिख ऱहा है. रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का चोटिल होना हार्दिक की मुश्किलें बढ़ाता है. इंपैक्ट प्लेयर के नियम के साथ प्लेइंग-12 का चुनाव करना हार्दिक पांड्या, पारस म्हांब्रे, किरन पोलार्ड शेन बॉन्ड और ज़हीर ख़ान वाले टीम मैनेजमेंट के लिए अब भी एक बड़ा टास्क बना हुआ है.   

बैटिंग- बॉलिंग में नीचे दिख रहे मुंबई के स्टार्स

मुंबई की 6 मैचों में सिर्फ़ 2 जीत की बड़ी वजह का सीधा समीकरण इसके बैटर्स और बॉलर्स के फ़्लॉप प्रदर्शन से है. इस टीम का कोई बैटर IPL 2026 के सबसे ज़्यादा रन बनानेवाले या गेंदबाज़, सबसे ज़्यादा विकेट लेनेवालों की टॉप 10 की लिस्ट से बाहर है. ज़रा इन आंकड़ों पर ग़ौर फ़रमाएं- 

मुंबई के टॉप 5 बल्लेबाज़ों का IPL 2026 में प्रदर्शन

रैंकिंग बैटरमैच रनस्ट्राइक रेट 
26नमन धीर  6154153
28 रोहित शर्मा4137166
29 राएन रिकलटन    5137156
42    क्विंटन डिकॉक    2125    176
44  सूर्यकुमार यादव    6121151

वानखेड़े में जीत के मौक़े! 

मुंबई को एक अहमदाबाद में एक राहत भरी जीत हासिल हुई है और उसके पास पिछले कई बार खासकर 2014, 2015 और 2025 में शुरुआती मैचों में हार के बाद ज़बरदस्त वापसी का इतिहास रहा है. मुंबई को अगले 6 में से 4 मैच चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ और राजस्थान जैसी टीमों के ख़िलाफ़ घरेलू मैदान यानी वानखेड़े स्टेडियम में ही मैच खेलने हैं. तो मुंबई के लिए मौक़ा भी है और दस्तूर भी! क्या एक बार फिर IPL की सबसे कामयाब टीमों में से एक, मुंबई, अपने फ़ैन्स के सपनों को बॉलीवुड फ़िल्मों-सा सफ़र करवा पाएगी?

मुंबई के टॉप 5 गेंदबाज़ों का IPL 2026 में प्रदर्शन

रैंकिंग बॉलर   मैचविकेटइकॉनमी 
14 एएम ग़ज़नफ़र  469.4
14 शार्दुल ठाकुर     5614
38 अश्वनि कुमार    146.0
38 मिचेल सैंटनर348.0
51हार्दिक पंड्या5312.0
65जसप्रीत बुमराह    618.2
65ट्रेंट बोल्ट3112.0

ये भी पढ़ें- Video: हार्दिक पंड्या के सामने मैदान के अंदर आए रोहित शर्मा और बदल दी टीम की रणनीति, 'हिट मैन' की प्लानिंग से ऐसे जीता मुंबई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com