Cameron Green, IPL 2026: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आखिरकार आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी करते हुए दिख सकते हैं जिससे टीम की कमजोर गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी. ग्रीन ने पीठ की सर्जरी के बाद इस सत्र में अब तक गेंदबाजी नहीं की है लेकिन वह नेट्स पर धीरे-धीरे गेंदबाजी का भार बढ़ा रहे हैं.ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ नाइट राइडर्स के मैच से एक दिन पहले पूरी ताकत से गेंदबाजी की और मंगलवार के ट्रेनिंग सत्र के दौरान भी कुछ ओवर किए लेकिन आंधी-तूफान के कारण मैच रद्द हो गया. सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच से एक दिन पहले ग्रीन ने पूरे जोश के साथ नेट्स पर 30 मिनट से अधिक समय बिताया. हालांकि तेज हवाओं और बारिश के कारण अभ्यास सत्र जल्दी खत्म करना पड़ा.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा यह परामर्श जारी किए 10 दिन से अधिक समय बीत चुका है कि ग्रीन ‘लगभग 10-12 दिन में' गेंदबाजी में वापसी करेंगे। यह ऑलराउंडर अब प्रतिस्पर्धी मैच में गेंदबाजी करने के लिए तैयार दिख रहा है.

ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने से नाइट राइडर्स के संयोजन पर असर पड़ा है, विशेषकर कई मुख्य गेंदबाजों के उपलब्ध नहीं होने के कारण. मुस्ताफिजुर रहमान को मौजूदा सत्र से बाहर कर दिया गया जबकि हर्षित राणा और आकाश दीप चोटिल हैं.
नाइट राइडर्स के दोनों मुख्य स्पिनर सुनील नारायण (पेट दर्द) और वरुण चक्रवर्ती (हाथ की चोट)पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे जिसे 3.4 ओवर के बाद रद्द कर दिया गया. नारायण ठीक हो गए हैं और वापसी के लिए तैयार हैं लेकिन चक्रवर्ती की वापसी तय नहीं है.
ये भी पढ़ें- DC vs GT: केएल राहुल का IPL में धमाका, तोड़ दिया Virat Kohli का महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने'
ये भी पढ़ें- IPL 2026: LSG बनाम KKR, टॉस के समय होगा सुनिल नरेन और वरुण के खेलने पर फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं