विज्ञापन

IPL 2026 KKR vs PBKS: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ कोलकाता-पंजाब का मैच तो क्या होगा?

What if Rain Wash Out Kolkata vs Punjab Match: आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइड राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच सोमवार की शाम कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस मैच पर बारिश का साया है.

IPL 2026 KKR vs PBKS: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ कोलकाता-पंजाब का मैच तो क्या होगा?
What if Rain Wash Out Kolkata vs Punjab Match

What if Rain Wash Out Kolkata vs Punjab Match: आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच सोमवार की शाम कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जाएगा. अपने घरेलू मैदान में पंजाब किंग्स को हराकर 2 अंक लेना केकेआर के लिए बड़ी चुनौती है. कोलकाता के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. केकेआर अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाकर अंकतालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है. वहीं सोमवार को होने वाले इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है. 

कोलकाता को चाहिए सीजन की पहली जीत

केकेआर को अपने पहले मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं अपने घरेलू मैदान इडेन गार्डन्स में केकेआर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 65 रन से हारी थी. ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाला सीजन का तीसरा मुकाबला केकेआर के लिए बेहद अहम है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब को हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी.

पंजाब की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर

पंजाब किंग्स को हराना केकेआर के लिए आसान नहीं होने वाला है. पंजाब सीजन के अपने दोनों मुकाबले जीतकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर है. पंजाब की बल्लेबाजी विस्फोटक है तो गेंदबाजी घातक है. बल्लेबाजी में पंजाब की ताकत दोनों ओपनर (प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह) के साथ ही कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, विजय कुमार वैशाक और युजवेंद्र चहल हैं. मार्को जानसेन और मार्क्स स्टॉयनिस टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी को संतुलित बनाते हैं. इस तरह पंजाब की टीम बेहद संतुलित और मजबूत है.

मैच पर बारिश का साया

मौसम का मिजाज केकेआर और पीबीकेएस को परेशान कर सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, केकेआर-पीबीकेएस मुकाबले पर मौसम का असर पड़ सकता है. शहर में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है और बारिश होने के आसार हैं. बारिश के साथ ही तेज हवाएं और आंधी-तूफान भी मैच में रुकावट डाल सकते हैं. शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे के बीच बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है, जो अगले घंटे में बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगी और रात में धीरे-धीरे कम हो जाएगी. ऐसे हालात में मैच छोटा किए जाने की संभावना बढ़ जाती है.

अगर बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो?

मैच के रिजल्ट के लिए जरूरी है कि दोनों टीमें कम से कम 5-5 ओवर खेलें. लीग स्टेज में किसी भी मैच के लिए कोई रिजर्व-डे नहीं है. ऐसे में अंपायरों की कोशिश होगी कि मैच हो. ईडन का ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है और पूरे मैदान को कवर कर दिया जाता है. ऐसे में एक बार बारिश रुकने के बाद मैच की शुरुआत में अधिक देरी नहीं होगी. लेकिन अगर आखिर तक मैच नहीं हो पाता है तो इसे रद्द कर दिया जाएगा और दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: लखनऊ-बेंगलुरु की जीत ने प्वाइंट्स टेबल का बदला समीकरण, CSK पर मंडाराया खतरा, जानें टॉप 4 टीमें

यह भी पढ़ें: IPL 2026 SRH vs LSH: मोहम्मद शमी ने मचाई सनसनी, 4 ओवर में फेंकी 18 डॉट, SRH के बल्लेबाजों ने टेके घुटने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com