विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह ने किस गेंदबाज़ को दिया ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पेसर ग्लेन मैक्ग्रा का उपनाम- वीडियो वायरल

Jasprit Bumrah Names Mukesh Kumar as Mukesh McGrath: दिल्ली कैपिटल्स ने एक रोमांचक मुकाबले में 1 गेंद रहते ही मुंबई इंडियंस को हरा दिया. दिल्ली की जीत के बाद जीनियर बुमराह मुकेश की तारीफ करते नजर आए.

जसप्रीत बुमराह ने किस गेंदबाज़ को दिया ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पेसर ग्लेन मैक्ग्रा का उपनाम- वीडियो वायरल
Jasprit Bumrah Names Mukesh Kumar as Mukesh McGrath

Jasprit Bumrah Names Mukesh Kumar as Mukesh McGrath: जीनियस जसप्रीत बुमराह का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वही जलवा है जो कभी ऑस्ट्रेलिया के महान तेज़ गेंदबाज़ ग्लेन मैक्ग्रा का हुआ करता था. क्रिकेट के कई एक्सपर्ट्स तब भी और आज भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तकरीबन 950 विकेट ले चुके मैक्ग्रा को दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज़ों में से एक मानते हैं और आज वही रुतबा जीनियस जसप्रीत बुमराह को हासिल है. मैक्ग्रा और बुमराह की सटीक गेंदबाज़ी दुनिया भर के बल्लेबाज़ों के लिए ख़ौफ़ और फ़िक्र की वजह बनी रही. और, अगर बुमराह दुनिया की सबसे अमीर टी-20 लीग में किसी गेंदबाज़ को मैक्ग्रा का उपनाम दें तो उसमें ज़रूर कोई बेहद ख़ास बात होगी. 

बुमराह हुए इस धुरंधर के कायल

बिहार से इन दिनों जिस एक क्रिकेटर का नाम लगातार दुनिया भर की क्रिकेट सुर्ख़ियों में छाया हुआ है, वो है 15 साल के वैभव सूर्यवंशी. वैभव अपनी बैटिंग के ज़रिये हर रोज़ आईपीएल समेत दूसरे सभी प्लैटफॉर्म पर कामयाबी के झंडे गाड़ रहे हैं. वहीं बिहार-मूल के कई गेंदबाज़ भी हैं जो बंगाल के लिए गेंदबाज़ी कर अपना जलवा बिखेर रहे हैं. इनमें मुकेश कुमार और आकाश दीप के नाम फिलहाल सबसे आगे हैं. 

सासाराम के आकाश दीप ने पिछले साल इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ में सबको अपना लोहा मनवाया था तो टीम इंडिया के लिए 3 टेस्ट, 6 वनडे और 17 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 खेल चुके गोपालगंज के मुकेश कुमार के लिए ये सीज़न शानदार शुरुआत हुई है. 

मुकेश मैक्ग्रा के नाम का इनाम

पांच बार की चैंपियन मुंबई जैसी बड़ी टीम के ख़िलाफ़ बिहार के मीडियम पेसर मुकेश कुमार ने राएन रिकलटन और तिलक वर्मा के अहम विकेट अपने नाम किये. इसी मैच में मुकेश कुमार ने तिलक वर्मा और शेन रदरफोर्ड के कैच भी लपके. बड़ी बात ये है कि बुमराह ने मुकेश की बॉलिंग और कैचिंग को सराहा और उन्हें ‘मुकेश मैक्ग्रा' कहकर जैसे उन्हें लाइफ़टाइम ख़िताब दे दिया.

बुमराह ने उनके तिलक वर्मा के कैच (कॉट एंड बोल्ड) की भी जमकर तारीफ़ की. अब ये वीडियो मुकेश और उनके फ़ैन्स के लिए हमेशा के लिए उनके ज़ेहन में दर्ज हो गया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.  

दिल्ली कैपिटल्स के इस वीडियो में जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार के साथ दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल, विकेटकीपर केएल राहुल और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं भी नज़र आ रहे हैं. 

गुरु शमी के मुरीद मुकेश की ख्वाहिश- काश 4 ओवर मिल जाए!

मुकेश कुमार ने दिल्ली के ख़िलाफ़ 3 ओवरों में 26 रन देकर 2 विकेट झटके तो लखनऊ के ख़िलाफ़ 3 ओवरों में 17 रन खर्चे. लेकिन इन दोनों ही मैचों में उन्हें 4-4 ओवर का कोटा हासिल नहीं हो पाया. मुंबई के ख़िलाफ़ मैच के बाद मुकेश ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा,"मैं तो चार ओवर करना चाहता हूं.."

ज़ाहिर है अब उनके कप्तान अक्षर पटेल का भरोसा उनपर ज़रूर बढ़ा होगा. इस मैच से पहले मुकेश ने मो. शमी की भी बड़ी तारीफ़ की थी और कहा था कि वो उनसे बहुत सीखते रहे हैं. अब गुरु-चेला मो. शमी और मुकेश की जोड़ी अलग-अलग दिल्ली और लखनऊ की टीमों के लिए आईपीएल में कहर ढा रही है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 SRH vs LSH: मोहम्मद शमी ने मचाई सनसनी, 4 ओवर में फेंकी 18 गेंद डॉट

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: जीत के साथ टॉप पर RCB, CSK का मंडरा रहा खतरा, जानें टॉप-4 का हाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com