विज्ञापन

Video: निराशा..आंखों में आंसू... 1 रन नहीं बना पाने का गम बर्दाश्त नहीं कर पा रहे डेविड मिलर, तब कप्तान अक्षर पटेल ने बढ़ाया हौसला

Axar Patel’s gesture wins hearts: रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराकर आईपीएल के इस सत्र में पहली जीत दर्ज की जबकि केएल राहुल और डेविड मिलर की साहसिक पारियां भी दिल्ली को इस नाटकीय हार से बचा नहीं सकी .

Video:  निराशा..आंखों में आंसू... 1 रन नहीं बना पाने का गम बर्दाश्त नहीं कर पा रहे डेविड मिलर, तब कप्तान अक्षर पटेल ने बढ़ाया हौसला
Axar Patel’s gesture wins hearts, David Miller, अक्षर पटेल ने जीता दिल

 Axar Patel on David Miller : क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल क्यों कहा जाता है. इसका उदाहरण दिल्ली और गुजरात के बीच मैच में देखने को मिला, जब एक रन से दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा. वह भी क्रीज पर किलर मिलर के नाम से मशहूर डेविड मिलर के रहते हुए भी, यही कारण है कि 1 रन से मिली हार को डेविड मिलर  बर्दाश्त नहीं कर पाए और ड्रेसिंग रूम में पूरी तरह से निराश नजर आए. लेकिन जब कप्तान अक्षर पटेल ने मिलर का ऐसा हाल देखा तो वह उनके पास और उनसे बात करके अपने तूफानी बल्लेबाज  को निराशा से बाहर निकाला. इसके अलावा कप्तान अक्षर पटेल ने मैच के बाद टीम के सभी खिलाड़ियों से बात की और उन्हें इस हार से निराश न होने की सलाह दी और ये भी कहा कि, हमें हमेशा किसी भी स्थिति में मुस्कुराते हुए आगे बढ़ते रहना है. अक्षर पटेल के इस जेस्चर को फैन्स खूब पसंद भी कर रहे हैं. 

मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में टीम के खिलाड़ियों से बात करते हुए, अक्षर ने सबको याद दिलाया कि अगर मिलर ने आखिरी कुछ ओवरों में तेजी से रन नहीं बनाए होते, तो टीम जीतने की स्थिति में नहीं होती, इसलिए, 'सिंगल न लेने' के फैसले के लिए उन्हें दोष देने का कोई कारण नहीं है.

कप्तान पटेल ने आगे कहा,  "इस सीजन की शुरुआत में, मैंने आप सब  से कहा था कि अपनी भावनाओं पर काबू रखें और किसी भी स्थिति में शांत रहें. हम सब दुखी हैं, बुरा महसूस कर रहे हैं, लेकिन हम फिर भी मुस्कुरा सकते हैं.  यह एक लंबा टूर्नामेंट है, अगर उन्होंने वे छक्के नहीं मारे होते, तो आप जानते हैं कि हम मैच में बने नहीं रहते. हम चेन्नई जाएंगे और फिर से नई शुरुआत करेंगे. मुस्कुराते रहिए."


दूसरी ओर मैच के बाद की प्रेजेंटेशन सेरेमनी में अक्षर ने माना कि उनकी टीम को कुछ स्थितियों में "ज़्यादा समझदारी से खेलना चाहिए था" ताकि वे मैच जीतने की बेहतर स्थिति में पहुंच सकें. कप्तान अक्षर ने मैच हारने पर कहा, जाहिर है जिस तरह से हम खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि दोनों टीमों ने बहुत अच्छा, मेरा मतलब है, बहुत बढ़िया क्रिकेट खेला.  और हां, मुझे लगता है कि इस तरह के करीबी मैच में, आप किसी भी बात पर उंगली उठा सकते हैं.  इसलिए मुझे लगता है..चेज के दौरान, हम और ज्यादा समझदारी से खेल सकते थे." 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com