- नितीश राणा को भी नहीं मिली टीम इंडिया में जगह
- टीम में न चुने जाने के बाद किया मोटिवेशनल ट्वीट
- आईपीएल 2022 में 14 मैच में 361 रन बना पाने में सफल रहे नितीश राणा
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. टी-20 टीम में अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक (Umran Malik) ऐसे दो नए चेहरे को टीम में शामिल किया गया है तो वहीं हार्दिक पंड्या और दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की टीम इंडिया में वापसी हुई है. इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. इन सबके अलावा संजू सैमसन, मोहसिन खान और राहुल त्रिपाठी भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं.
उमरान मलिक की 'पसली तोड़' गेंद से घायल हुए मयंक अग्रवाल, हो गया ऐसा हाल- Video
इन सबके अलावा केकेआर की ओर से खेलने वाले नितीश राणा (Nitish Rana) को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है. ऐसे में क्रिकेटर ने टीम के ऐलान के बाद ट्वीट कर खुद को मोटिवेट करने की कोशिश की है. राणा ने भारतीय टीम के ऐलान के बाद ट्वीट किया है जो खूब वायरल हो रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
नितीश राणा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जल्द बदलेंगे हालात', राणा के इस ट्वीट पर फैन्स के लगातार कमेंट आ रहे हैं. बता दें कि इस सीजन आईपीएल में राणा ने अपनी ओर से शानदार खेल दिखाया लेकिन केकेआर की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई. इस सीजन केकेआर की ओर से खेलते हुए राणा ने 14 मैच में 361 रन बनाए.
Things will change soon
— Nitish Rana (@NitishRana_27) May 22, 2022
जिस दोस्त ने चमकाई उमरान मलिक की किस्मत, अब उसने कुछ ऐसा लिखकर किया रिएक्ट
बता दें कि Nitish Rana भारत के लिए केवल एक वनडे मैच खेल पाए हैं. 2021 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में उन्होंने डेब्यू किया था. जिसमें वो केवल 7 रन ही बना पाए थे. इसके अलावा अपने करियर में उन्होंने 2 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 15 रन बनाए हैं.
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं