विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2021

अश्विन की गेंद पर नरेन ने लगाया हवाई शॉट, छक्का मानकर खुशी से डांस करने लगी लड़की, लेकिन हो गया 'धोखा'- Video

आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर (IPL 2021 Qualifier 2) में केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स (KKR vs DC) को 3 विकेट से हरा दिया

अश्विन की गेंद पर नरेन ने लगाया हवाई शॉट, छक्का मानकर खुशी से डांस करने लगी लड़की

आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर (IPL 2021 Qualifier 2) में केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स (KKR vs DC) को 3 विकेट से हरा दिया. इस जीत में केकेआर की ओर से वेंकटेश अय्यर ने अहम योगदान दिया और 55 रन की जूझारू पारी खेली. इसके अलावा राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) ने छक्का जमाकर टीम को जीत दिलाई वरना मैच केकेआर की झोली से दूर होता दिख रहा था. केकेआर और दिल्ली के बीच मैच का फैसला आखिरी ओवर में हुआ, जिस किसी ने भी अश्विन (Ashwin) के द्वारा फेंकी गई वो 5 गेंद देखी, उसने यकीनन दांतों तले उंगली दबा ली होगी. दरअसल अश्विन जब आखिरी गेंद करने आए तो केकेआर को 7 रन की दरकार थी..

IPL 2021 Qualifier 2 :केकेआर से मिली हार के बाद रोते दिखे ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ के आंखों से भी निकले आंसू, देखें Video

पहली गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने एक रन ले लिया तो वहीं, दूसरी गेंद पर शाकिब अल हसन रन नहीं  बना पाए थे. फिर जब तीसरी गेंद हुई तो शाकिब ने रिवर्स शॉट मारकर रन बनाने की कोशिश की जिसमें वो नाकाम रहे और एलबी डब्लू आउट हो गई. अब मैच का रोमांच चरम पर पहुंच गया था. 

इसके बाद सुनील नरेन क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए. आते के साथ नरेन ने अश्विन की चौथी गेंद पर हवाई शॉट मारा, उनका शॉट इतना तगड़ा था कि देखकर लगा कि गेंद छक्के के लिए जाएगा. यही नहीं दर्शक दीर्घा में बैठे केकेआर के फैन्स ने मान लिया था कि जीत केकेआर की हो जाएगी. 

 ये भी पढ़ें 
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत 'बुर्ज खलीफा' पर भारतीय टीम की नई T20 World Cup जर्सी का हुआ दीदार, देखें Video
केकेआर से मिली हार के बाद रोते दिखे ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ के आंखों से भी निकले आंसू, देखें Video
वेंकटेश अय्यर ने एक हाथ से लगाया अजीबोगरीब शॉट, फैन्स बोले- 'वन हैंडेड हेलीकॉप्टर शॉट'
हेटमायर आउट होने के बाद पहुंच गए थे डगआउट में, फिर हुआ ऐसा गजब, अंपायर को बुलाना पड़ा- Video

केकेआर की एक महिला फैन ने जीत मानकर डांस भी करना शुरू कर दिया था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. बाउंड्री पर अक्षर पटेल ने नरेन का कैच लेकर मैच का रूख ही मोड़ दिया. वहीं, उस केकेआर फैन के साथ गच्चा हो गया. केकेआऱ के महिला फैन के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

इसके बाद पांचवीं गेंद पर त्रिपाठी स्ट्राइक पर थे और 6 रन की दरकार थी. राहुल ने फिर अश्विन की गेंद पर छक्का जमाकर केकेआर को जीत दिला दी. केकेआर तीसरी बार फाइनल में पहुंचा और दूसरी ओर दिल्ली के खिलाड़ी हार के बाद भावुक हो गए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Philip Narine, Ravichandran Ashwin, Rahul Ajay Tripathi, Indian Premier League 2021, Kolkata Knight Riders, Delhi Capitals, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com