विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2020

IPL 2020: चोरी-छिपे Virat Kohli पहुंचे दुबई, शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल

IPL 2020 : विराट कोहली (Virat Kohli) दुबई पहुंच गए हैं. कोहली ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है. कोहली ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में 'दुबई' 

IPL 2020: चोरी-छिपे Virat Kohli पहुंचे दुबई, शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल
IPL 2020 टीम के खिलाड़ियों से पहले दुबई पहुंचे कोहली
  • विराट कोहली पहुंचे दुबई, शेयर की तस्वीर
  • आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से
  • आरसीबी टीम भी पहुंची यूएई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IPL 2020: विराट कोहली (Virat Kohli) दुबई पहुंच गए हैं. कोहली ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है. कोहली ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में 'दुबई' नाम लिया है. बता दें कि आज ही आरसीबी की टीम (RCB) यूएई के लिए उड़ान भरी है. आरसीबी टीम के साथ कोहली एयरपोर्ट पर नजर नहीं आए थे, जिसके बाद फैन्स ने कप्तान को खूब ट्रोल किया था. बता दें आरसीबी ने ट्विटर प्रोफाइल से तस्वीर शेयर की गई है. तस्वीर में सभी आरसीबी के खिलाड़ी नजर आ रहे हैं लेकिन कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) टीम के साथ नहीं दिखाई दे रहे थे.

ऐसे में क्रिकेट फैन्स कोहली को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे हैं. कई लोगों ने कोहली के टीम के साथ नहीं जाने पर उन्हें घमंडी कहा है. RCB की टीम ने ट्विटर पर फ्लाइट की तस्वीर शेयर की है, जिसमें आरसीबी के सभी खिलाड़ी मास्क पहने हुए नजर आ रहे हैं.

विराट कोहली (Kohli) की तस्वीर पर युजवेंद्र चहल ने कमेंट भी किया है और लिखा है 'भईया, मैं भी उसी होटल में रूका है जिस होटल मे ंआप हैं.'

Hello Dubai

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

गौरतलब है कि आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होना है. यूएई या दुबई पहुंचने के बाद खिलाड़ियों को होटल में 6 दिन तक क्वारेंटाइन में रहना होगा. आरसीबी अबतक आईपीएल का खिताब नहीं जात पाई है.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com