विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2020

19 सितंबर से 8 नवंबर तक होगा IPL 2020, चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने की पुष्टि

19 सिंतबर से आईपीएल (IPL 2020) संचालन परिषद की अगले सप्ताह बैठक होगी, जिसमें इसे अंतिम रूप देने के साथ कार्यक्रम को मंजूरी दी जाएगी. साथ ही, इस बैठक में कई दूसरे मुद्दों को भी अंतिम रूप दिया जाएगा. पता चला है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने अपनी योजना से फ्रेंचाइजी को अवगत करा दिया है. नवंबर तक होगा IPL 2020, चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने की पुष्टि

19 सितंबर से 8 नवंबर तक होगा IPL 2020, चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने की पुष्टि
आईपीएल की प्रतीकात्मक तस्वीर
  • अगले कुछ दिनों में होगी गवर्निंग काउंसिल की बैठक
  • पूर्ण शेडयूल पर लगेगी अंतिम मुहर
  • तीन अहम मुद्दों को भी दी जाएगी हरी झंडी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

अब यह साफ हो गया है कि बहु प्रतीक्षित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) का यूएई में आयोजन की बाबत सिर्फ औपचारिक ऐलान बचा है, तो वहीं अब शेड्यूल को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है.  आईपीएल चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने आईपीएल की तारीखों को लेकर पुष्टि कर दी है. हालांकि अभी संपूर्ण कार्यक्रम का ऐलान होना अभी बाकी है. पटेल के अनुसार आईपीएल (Indian Premier League 2020) 19 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शुरू होगा और  फाइनल 8 नवंबर को खेला जाएगा. आईपीएल संचालन परिषद की अगले सप्ताह बैठक होगी, जिसमें इसे अंतिम रूप देने के साथ कार्यक्रम को मंजूरी दी जाएगी. साथ ही, इस बैठक में कई दूसरे मुद्दों को भी अंतिम रूप दिया जाएगा. पता चला है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने अपनी योजना से फ्रेंचाइजी को अवगत करा दिया है.

पटेल ने कहा, ‘‘संचालन परिषद जल्द ही बैठक करेगी लेकिन हमने कार्यक्रम तय कर लिया है. यह 19 सितंबर से शुरू होकर आठ नवंबर तक होगा. हमें सरकार की मंजूरी मिलने की उम्मीद है. यह पूरा 51 दिन का आईपीएल होगा.' अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अक्टूबर नवंबर में होने वाली टी20 विश्व कप को स्थगित करने के फैसले के बाद आईपीएल का आयोजन संभव हो गया है. पटेल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के खतरे से बचने के लिये मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जा रही है और बीसीसीआई अधिकारिक रूप से एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को लिखेगा. पटेल ने कहा, ‘‘हम एसओपी बना रहे हैं और यह कुछ दिनों में तैयार हो जायेगी। दर्शकों को अनुमति देना या नहीं देना संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार पर निर्भर करेगा. हमने इस पर फैसला उनकी सरकार पर छोड़ दिया हैय फिर भी सामाजिक दूरी का पालन करना होगा. हम अधिकारिक रूप से भी यूएई बोर्ड को लिखेंगे.'
 

यह भी पढ़ें: आईपीएल-13 में मैचों की संख्या में नहीं होगी कोई कटौती, इन तीन अहम मुद्दों पर बैठग में होगी चर्चा 

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'पूरी संभावना है कि आईपीएल 19 सितंबर (शनिवार) को शुरू होगा और फाइनल आठ नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा. इस तरह से यह 51 दिन तक चलेगा और यह फ्रेंचाइजी और प्रसारकों के अलावा अन्य हितधारकों के अनुकूल होगा.'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अक्टूबर नवंबर में होने वाली टी-20 विश्व कप को स्थगित करने के फैसले के बाद आईपीएल का आयोजन संभव हो पाया है. ऐसी अटकलें लगाईं जा रही थी कि आईपीएल 26 सितंबर से शुरू होगा, लेकिन बीसीसीआई इसे एक सप्ताह पहले शुरू करना चाहता है ताकि भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर असर नहीं पड़े.

यह भी पढ़ें: ये हैं आईपीएल इतिहास के सबसे असरदायक 5 बल्लेबाज, ऋषभ पंत भी शामिल, लेकिन...

अधिकारी ने कहा, 'भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया सरकार के नियमों के अनुसार वहां पहुंचने पर 14 दिन तक क्वारेंटाइन में रहना होगा. इसमें देरी से परेशानी हो सकती है.' उन्होंने कहा, 'इस 51 दिन के कार्यक्रम की अच्छी बात यह होगी कि इसमें एक दिन में दो मैचों का आयोजन कम होगा. सात सप्ताह तक टूर्नामेंट चलने से हम पांच दिन दो मैचों के आयोजन के मूल कार्यक्रम पर टिके रह सकते हैं.' हर टीम को अभ्यास के लिए एक महीने के समय की जरूरत पड़ेगी और ऐसे में फ्रेंचाइजी 20 अगस्त तक आयोजन स्थलों पर पहुंच जाएंगी. इससे उन्हें तैयारी के लिये चार सप्ताह का समय मिल जाएगा.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com