विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2020

IPL 2020 Final में रोहित शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड. ऐसा कमाल करने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी बने

IPL 2020 Final: आईपीएल 2020 (IPL 2020) के फाइनल में मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित का आईपीएल में यह 200वां मैच है

IPL 2020 Final में रोहित शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड. ऐसा कमाल करने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी बने
IPL 2020 Final: रोहित शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा कमाल आईपीएल में करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

IPL 2020 Final: आईपीएल 2020 (IPL 2020) के फाइनल में मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित का आईपीएल में यह 200वां मैच है. आईपीएल के इतिहास में रोहित ऐसे केवल दूसरे खिला़ड़ी बन गए हैं जिनके नाम आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड है. रोहित से आगे सिर्फ एम एस धोनी (MS Dhoni) हैं. धोनी आईपीएल के इतिहास में 204 मैच खेले हैं. रोहित शर्मा ने आईपीएल में 5000 से ज्यादा रन भी बना लिए हैं. रोहित आईपीएल में एक शतक भी जमा चुके हैं. 

IPL 2020 Prize Money: चैंपियन बनने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़ रूपये, आरसीबी और हैदराबाद की टीम भी होगी मालामाल

आईपीएल 2020 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस (MI vs DC) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने एक बदलाव किए हैं, राहुल चाहर की जगह जयंत यादव को मौका दिया गया है, वहीं दिल्ली ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट फिट हैं और उन्हें अंतिम एकादश में बनाये रखा गया है। वह पिछले मैच में चोटिल हो गये थे. 

इस बार जो भी टीम चैंपियन बनेगी उसे 10 करोड़ रूपये मिलेगें. इस बार बीसीसीआई ने कोरोना वायरस को लेकर ईनामी राशि में कटौती की है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मार्च में ही इस बात कै ऐलान कर दिया था. गौतलब है कि 2019 में विजेता टीम मुंबई इंडियंस को 20 करोड़ रूपये मिले थे. आईपीएल 2020 की विजेता टीम को 10 करोड़ रूपये इस बार मिलेंगे तो वहीं रनरअप टीम को 6.25 Cr (करोड़ रूपये) मिलेंगे. इसके अलावा प्लेऑफ में तीसरे और चौथे नंबर सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को 4.375-4.375 करोड़ रुपये मिलेंगे. 

मुंबई इंडियंस की प्‍लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्‍टर नाइल, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्‍ट, जसप्रीत बुमराह 

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन

मार्कस स्टोइनिस, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिम्रोन हेटमेयर, ऋषभ पंत (wk), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा, प्रवीण दुबे, एनरिच नॉर्टजे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com