- भारत ने दूसरा वनडे 5 विकेट से जीता
- मिताली राज के 66 रन, पूनम राउत के 65 रन
- भारत को सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को यहां खेले गए दूसरे (INDW vs RSAW, 2nd ODI) मैच में मात देकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत ने मेहमान टीम को पांच विकेट से करारी शिकस्त दी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए और इस लक्ष्य को मेजबान टीम ने 48 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत की जीत में कप्तान मिताली राज और पूनम राउत ने अर्द्धशतक बनाए.
That will be a wrap from Vadodara - #TeamIndia win the 2nd ODI by 5 wickets and take a 2-0 lead in the series ???????????????? #INDvSA @Paytm pic.twitter.com/3fGOqcofl8
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 11, 2019
यह भी पढ़ें: Kohli ने पास किया पहला टेस्ट, लेकिन Virat Picture अभी बाकी है!
दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज लाउरा वोल्वार्ट ने सबसे अधिक 69 रन बनाए. लिजेले ली और मिग्नोन डू पेरेज ने भी टीम के बड़े स्कोर में अपना योगदान दिया. ली ने 40 जबकि पेरेज ने 44 रन बनाए. भारत की ओर से तीन गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और 66 रन के कुल योग पर ही उसने दो विकेट खो दिए.
Captain @M_Raj03 going strong in #TeamIndia's run-chase in Vadodara. India 168/2 in 33 overs #INDvSA @Paytm pic.twitter.com/XR4lI3KmBf
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 11, 2019
यह भी पढ़ें: दूसरे दिन Virat Kohli ने इन दिग्गज सात बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया और...
इसके बाद, पूनम राउत (65) ने कप्तान मिताली राज (66) के साथ मिलकर 129 रनों की साझेदारी की और मेजबान टीम को मुश्किल परिस्थिती से बाहर निकाला. हरमनप्रीत सिंह ने नाबाद 39 रन बनाकर भारत को जीत दिला दी.
VIDEO: दूसरे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली.
दक्षिण अफ्रीका की ओर से अयाबोन्गा खाका ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए. राउत को उनकी दमदार बल्लेबाजी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं