विज्ञापन

भारत का पंचतंत्र आया काम, न्यूजीलैंड के खिलाफ यूं मिला जीत का मंत्र

भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतकर एक बार फिर इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर क्रिकेट जगत समेत सभी प्रशंसकों को खुशी से झूमने का मौका दे दिया.

भारत का पंचतंत्र आया काम, न्यूजीलैंड के खिलाफ यूं मिला जीत का मंत्र
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत
  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 96 रनों से हराया
  • संजू सैमसन ने मौका पाकर शानदार प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए
  • भारतीय क्रिकेट टीम ने 255 रन बनाए जो फाइनल के लिए एक बहुत बड़ा स्कोर माना गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. मगर यहां दो खिलाड़ियों का जिक्र करना जरूरी होगा एक हैं संजू सैमसन और दूसरे हमारे हमेशा के चहेते बुमराह. संजू, जिसे पहले टीम में जगह नहीं मिल पाई थी, बाहर बैठे थे क्योंकि अभिषेक शर्मा बहुत रन बनाकर आ रहे थे और उनके साथ ईशान किशन थे, जिन्होंने अकेले दम पर पाकिस्तान के खिलाफ रन बनाए थे. मगर जब संजू सैमसन को मौका मिला, तो उन्होंने कोई भी अवसर नहीं गंवाया.

ये भी पढ़ें : क्रिकेट की दुनिया में अमर हो गई सैमसन-अभिषेक की जोड़ी, फाइनल में बनाया कभी न भूलने वाला रिकॉर्ड

फाइनल में चमके खिलाड़ी

संजू सैमसन ने सही अवसर का भरपूर उपयोग किया और वर्ल्ड कप की टीम के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने. फाइनल में अभिषेक भी चमके, जिन पर कई सवाल थे. साथ में संजू सैमसन और ईशान किशन ने भारत की राह आसान कर दी. फिर लगा कि भारत फिसल रहा है, विकेट गिर रहे थे, मगर अंत में शिवम दुबे ने वह कर दिखाया जिसके लिए वे जाने जाते हैं. भारत ने 255 रन बनाए, जो किसी भी फाइनल के लिए बहुत बड़ा स्कोर था. जब न्यूजीलैंड की बल्लेबाज़ी आई, तो लग रहा था कि वे इतने रन बना सकते हैं क्योंकि न्यूजीलैंड रन चेज में अभी तक हारी नहीं थी. मगर आ गए बुमराह, जिन्होंने गेंदबाजी में कमाल कर दिया.

ये भी पढ़ें: जीत के बाद इमोशनल हुए सूर्य कुमार यादव, पिच की मिट्टी को माथे से लगाया

भारत ने जीता तीसरा टी20 वर्ल्ड कप

कहते हैं न, बुमराह बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह हैं, जब भी संकट हो, बुमराह आपको निकालकर बचा लेंगे. यह मैच संजू सैमसन, अभिषेक, ईशान और शिवम दुबे ने बल्लेबाजी से जिताया और बाद में बुमराह ने जो किया, उसे भारत हमेशा याद रखेगा. टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम कर लिया है. रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी तीसरी बार जीती है. भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है. टीम इंडिया से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com