IND vs WI LIVE Score, 1st Test Day 2 Highlights: केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा के शतकों की बदौलत भारत ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टंप्स तक पाँच विकेट पर 448 रन बना लिए. इस तरह भारत ने अपनी बढ़त 286 रनों तक पहुंचा दी. खेल समाप्ति के समय जडेजा (104) और वाशिंगटन सुंदर (9) क्रीज पर थे. जडेजा और जुरेल की जोड़ी ने पाँचवें विकेट के लिए 206 रन जोड़कर मेजबान टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. यह 24 वर्षीय जुरेल का पहला टेस्ट शतक था. इससे पहले, केएल राहुल (100) शानदार शतक बनाने के बाद आउट हो गए.
दिन की शुरुआत 121/2 से करने वाले भारत ने पहले सत्र में कप्तान शुभमन गिल (50) का विकेट गंवा दिया, जबकि राहुल लंच ब्रेक के तुरंत बाद आउट हो गए. मेजबान टीम ने पहले दिन वेस्टइंडीज को 162 रनों पर आउट कर दिया था. (IND vs WI 1st Test, day 2 Scorecard)
संक्षिप्त स्कोर:
वेस्टइंडीज पहली पारी: 162 रन पर ऑल आउट
भारत पहली पारी: 128 ओवर में 448/5 (केएल राहुल 100, ध्रुव जुरेल 125, रवींद्र जडेजा 104 बल्लेबाजी; रोस्टन चेज़ 2/90).
भारत की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
रोस्टन चेज (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक एथनाजे, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, जोहान लेने, जायडेन सील्स
IND vs WI 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत ने वेस्टइंडीज पर कस दिया शिकंजा, स्कोर- 448/5
IND vs WI LIVE Score, 1st Test Day 2: रविंद्र जडेजा का शतक, भारत मजबूत बढ़त की ओर
टीम इंडिया के लिए दूसरा दिन बेहद शानदार रहा जहां केएल राहुल के बाद ध्रुव जुरेल और फिर रविंद्र जडेजा ने शतक जड़ा. टीम इंडिया इस प्रदर्शन के साथ ही पहली पारी में मजबूत बढ़त की ओर बढ़ रही है.
IND vs WI LIVE Score, 1st Test Day 2: रविंद्र जडेजा ने 168 गेंदों में जड़ा शतक
रविंद्र जडेजा ने 168 गेंदों में जड़ा शतक, भारत मजबूत बढ़त की ओर
IND vs WI LIVE Score, 1st Test Day 2: टीम इंडिया को लगा पांचवा झटका
टीम इंडिया को ध्रुव जुरेल के रूप में पांचवा झटका लगा है, जुरेल 125 रन बनाकर पवेलियन लौटे, इससे पहले उन्होंने 190 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया था, टीम इंडिया अब तक पहली पारी में 250 से ज्यादा की बढ़त हासिल कर चुकी है.
भारत 426/5 (123.4 ओवर)
🚨 MAIDEN TEST HUNDRED FOR DHRUV JUREL 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 3, 2025
- Dhruv Jurel's celebrations says it all, He dedicated to his father. 🥹 pic.twitter.com/Y7cQssFMSP
IND vs WI LIVE Score, 1st Test Day 2: ध्रुव जुरेल ने जड़ा टेस्ट करियर का पहला शतक
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया है. ध्रुल जुरेल ने 190 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया. उनके शतक के साथ ही टीम इंडिया मजबूत नजर आ रही है. भारत अब तक 230 रनों का बढ़त हासिल कर चुका है.
भारत 394/4 (117 ओवर)
India vs West Indies Live Score: ध्रुव जुरेल शतक 1 रन दूर
ध्रुव जुरेल अपने करियर का पहला टेस्ट शतक हासिल करने से 1 रन दूर है. टीम इंडिया मजबूत नजर आ रही है. भारत अब तक 224 रनों का बढ़त हासिल कर चुका है.
भारत 387/4 (115.4 ओवर)
India vs West Indies Live Score: टेस्ट करियर के पहले शतक पर जुरेल की नजर
टीम इंडिया रविंद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल की साझेदारी ने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. जुरेल अपने शतक की ओर कदम बढ़ा रहे हैं तो वहीं जडेजा भी अपना अर्धशतक पूरा करने के साथ जुरेल के साथ कदमताल करते हुए आगे बढ़ रहे हैं.
भारत 350/4 (108 ओवर)
India vs West Indies Live Score: जुरेल और जडेजा की शानदार बल्लेबाजी
ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा के बीच पांचवें विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी हो गई है. भारत के पास 173 रन की बढ़त है. जुरेल और जडेजा अर्धशतक जमाकर खेल रहे हैं.
भारत 335/4 (100 ओवर)
India vs West Indies Live Score: टी ब्रेक, भारत का स्कोर 326/4
टी ब्रेक के समय भारत ने 4 विकेट पर 326 रन बना लिए हैं. क्रीज पर ध्रुव जुरेल 68 और जडेजा 50 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत को 164 रन की लीड मिल गई है.
भारत 326/4 (96 ओवर)
India vs West Indies Live Score: जडेजा का भी अर्धशतक
सर रविंद्र जडेजा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. जुरेल और जडेजा मिलकर 108 रन की साझेदारी कर चुके हैं. भारत के पास 164 रन की लीड है.
भारत 326/4 (94.5 ओवर)
India vs West Indies Live Score: भारत के 300 रन पूरे
भारत के 300 रन पूरे हो गए हैं. जुरेल और जडेजा जमकर खेल रहे हैं, भारत को अब 142 रन की लीड है.
भारत 304/4 (89 ओवर)
India vs West Indies Live Score: ध्रुव जुरेल ने ठोका अर्धशतक
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज जुरेल ने अर्धशतक ठोक दिया है. जुरेल के साथ क्रीज पर जडेजा मौजूद हैं. दोनों के बीच 70 रन की साझेदारी हो गई है.
भारत 288/4 (85.2 ओवर)
India vs West Indies Live Score: भारत की लीड 100 रनों के पार
भारत की लीड 100 रनों के पार हो गई है. जडेजा और जुरेल ने गियर बदल लिया है. दोनों बल्लेबाज तेज गति से रन बना रहे हैं.
भारत 266/4 (78/3 ओवर)
India vs West Indies Live Score: अहमदाबाद में जडेजा का तूफान
भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. जडेजा छक्के पर छक्का लगाकर वेस्टइंडीज गेंदबाजों को धुआं-धुआं कर रहे हैं.
भारत 238/4 (72 ओवर)
India vs West Indies Live Score: केएल राहुल आउट
लंच के ठीक बाद केएल राहुल 100 रन बनाकर आउट हो गए हैं. राहुल अपनी शतकीय पारी को बड़ी शतकीय पारी में तब्दील करने में विफल रहे. राहुल 197 गेंद पर 100 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में राहुल ने 12 चौके लगाए.
भारत 218/4 (67.5 ओवर)
India vs West Indies Live Score: भारत मजबूत स्थिति में
लंच तक भारत ने तीन विकेट पर 218 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 100 रन और जुरेल 14 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत के पास 56 रन की लीड है.
भारत 218/3 (67 ओवर)
India vs West Indies Live Score: केएल राहुल ने ठोका शतक
केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक ठोक दिया है.
India vs West Indies Live Score: गिल 50 रन पर आउट
शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट हो गए हैं. क्रीज पर राहुल 91 रन बनाकर नाबाद हैं इस समय ध्रुव जुरेल, केएल राहुल का साथ दे रहे हैं. भारत के पास 34 रन की बढ़त है.
भारत 197/3 (60 ओवर)
India vs West Indies Live Score: राहुल और गिल संभल कर पारी आगे बढ़ा रहे हैं
केएल राहुल और शुभमन गिल धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. दोनों के बीच अबतक 35 रन की साझेदारी हो गई है.
भारत 138/2 (42.4 ओवर)
India vs West Indies Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू
अहमदाबाद में दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है. दोनों की नजर भारत के लिए बड़े स्कोर पर पहुंचने की होगी.
India vs West Indies Live Score: भारत की नजर बड़े स्कोर पर
भारत की नजर बड़े स्कोर पर होगी. गिल और राहुल दोनों एक बड़ी साझेदारी करना चाहेंगे. दोनों बल्लेबाजों के बीच अबतक कुल तीसरे विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी हो गई है.
भारत 121/2 (38 ओवर)
India vs West Indies Live Score: वेस्टइंडीज 162 रन ऑलआउट
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 162 रन पर समेट दिया. वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने 32, शाई होप ने 26 और कप्तान रॉस्टन चेज ने 24 रन बनाए. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की जोड़ी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हुई. पारी की शुरुआत में सिराज बुमराह से भी ज्यादा असरदार रहे। सिराज ने 14 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह ने 14 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए।. कुलदीप यादव ने 6.1 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए. वाशिंगटन सुंदर को भी एक विकेट मिला.
India vs West Indies Live Score: दूसरे दिन का खेल जल्द होने वाला है शुरू
अहमदाबाद में भारत की टीम मजबूत स्थिति में हैं. भारत ने अबतक दो विकेट पर 121 रन बना लिए हैं. क्रीज पर केएल राहुल 53 और शुभमन गिल 18 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत अभी वेस्टइंडीज से केवल 41 रन पीछे है.