विज्ञापन

IND vs SL: कोच गंभीर का मास्टर प्लान तैयार! श्रीलंका पर कैसे टूट सकती है टीम इंडिया? हो सकता है कुछ ऐसा

IND vs SL 2nd Test Day 2: दूसरे टेस्ट में पड्डिकल की सेंचुरी के साथ ही पहले दिन भारत ने 'तिहरा शतक' जड़ अपना इरादा जता दिया है.

IND vs SL: कोच गंभीर का मास्टर प्लान तैयार! श्रीलंका पर कैसे टूट सकती है टीम इंडिया? हो सकता है कुछ ऐसा
Coach Gambhir Strategy India vs Sri Lanka 2nd Test:

India vs Sri Lanka 2nd Test, Gautam Gambhir, Team India: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की. मेहमान टीम ने देवदत्त पड्डिकल की शतकीय पारी के दम पर दिन की समाप्ति तक 85 ओवरों का सामना करते हुए 5 विकेट गंवाकर 300 रन बना लिए हैं. अगर भारत दूसरे टेस्ट के पहले दिन 300 के स्कोर से आगे बढ़कर मैच जीतने की स्क्रिप्ट लिखना चाहता है, तो गौतम गंभीर की सोच के अनुसार "बड़ी पहली पारी खेलो और चौथी पारी का दबाव" वाली रणनीति सबसे कारगर हो सकती है. फिलहाल भारत 300 रन 5 विकेट खोकर बना लिए हैं और देवदत्त पडिक्कल के शतक, गिल के अर्धशतक तथा जडेजा के योगदान ने मजबूत आधार तैयार किया है.

कोच गंभीर की जीत वाली रणनीति क्या हो सकती है?

सुबह के सत्र में 450+ का लक्ष्य

भारत को दूसरे दिन पहले सत्र में तेजी और समझदारी के मिश्रण से बल्लेबाजी करनी चाहिए. जुरेल, सरांश जैन और निचले क्रम के बल्लेबाज अगर 120-150 रन और जोड़ दें तो स्कोर 450 के पार पहुंच सकता है. SSC कोलंबो की पिच पहले दो दिनों में बल्लेबाजी के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है.

श्रीलंका के खिलाफ अटैकिंग अंदाज

गंभीर की टीम अक्सर विपक्षी पर लगातार दबाव बनाने की कोशिश करती है. नई गेंद से सिराज और अन्य तेज गेंदबाज ऑफ स्टंप लाइन पर हमला करें, जबकि जल्दी स्पिन लगाकर बल्लेबाजों को गलती करने पर मजबूर किया जाए.

सुथार-जडेजा का डबल स्पिन ट्रैप

श्रीलंकाई बल्लेबाज स्पिन अच्छे खेलते हैं, लेकिन चौथे-पांचवें दिन टर्न बढ़ने पर मानव सुथार और रवींद्र जडेजा का संयोजन मैच का रुख बदल सकता है. योजना यह हो सकती है कि पहली पारी में श्रीलंका को 300 के आसपास रोककर 150+ रन की बढ़त ली जाए.

फॉलो-ऑन नहीं, दूसरी पारी में हमला

अगर भारत को 150-200 रन की बढ़त मिलती है तो गंभीर जोखिम लेने के बजाय दूसरी पारी में तेजी से रन बनवाकर श्रीलंका को 350-400 का लक्ष्य दे सकते हैं. इससे अंतिम दो दिनों में स्पिनरों को पर्याप्त समय मिलेगा.

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए सलामी जोड़ी के रूप में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने 37 रन की साझेदारी की. केएल राहुल 33 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद देवदत्त पड्डिकल ने मोर्चा संभाला. उन्होंने जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 66 के स्कोर तक पहुंचाया. जायसवाल अर्धशतक से महज 5 रन दूर रह गए. उन्होंने 53 गेंदों में 9 चौकों के साथ 45 रन की पारी खेली.

यहां से कप्तान शुभमन गिल ने पड्डिकल के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 रन जुटाकर टीम को 186 के स्कोर तक पहुंचाया. गिल ने 108 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों के साथ 50 रन बनाए. ऋषभ पंत पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. वह सिर्फ 3 ही रन बना सके थे. पारी के 58वें ओवर की पहली ही गेंद पर लाहिरू कुमारा की गेंद उनकी बाएं हाथ की कलाई पर लगी, जिसके बाद पंत को तेज दर्द के कारण मैदान छोड़ना पड़ा. उस समय भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज 15 गेंदों का ही सामना कर सके थे.

रवींद्र जडेजा, पंत के स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. उन्होंने पड्डिकल के साथ 74 रन जोड़े. पड्डिकल 193 गेंदों में 12 चौकों के साथ 117 रन बनाकर आउट हुए. इससे पिछले मैच में पड्डिकल ने 167 रन की शतकीय पारी खेली थी. भारत को 296 के स्कोर पर चौथा झटका लगा. इसके बाद टीम के खाते में सिर्फ 15 ही रन जुड़ सके थे कि जडेजा भी अपना विकेट गंवा बैठे, जिन्होंने टीम इंडिया के खाते में 43 रन का योगदान दिया. दिन की समाप्ति तक ध्रुव जुरेल 7 रन, जबकि सारांश जैन 4 रन बनाकर नाबाद रहे. 

मेजबान श्रीलंका की तरफ से असिथा फर्नांडो 46 रन देकर 3 विकेट हासिल कर चुके हैं. वहीं, लाहिरू कुमारा और केशरा नुवानथा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है.

भारतीय टीम इस मैच में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ उतरी है.

वहीं, श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन में लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो शामिल हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, India, Sri Lanka, Devdutt Babunu Padikkal, Gautam Gambhir, India Vs Sri Lanka 2026/27
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com