विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2022

श्रीलंका बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और श्रीलंका के बीच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

श्रीलंका बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
श्रीलंका बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (4 रन) चौका!!! काफी देर के बाद बाउंड्री आती हुई श्रीलंकाई टीम के लिए यहाँ पर!!! इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया| 10 ओवर के बाद 43/4 श्रीलंका| भारत vs श्रीलंका: 3rd T20I: Dasun Shanaka hits Kuldeep Yadav for a 4! SL 43/4 (10.0 Ov). CRR: 4.3

9.5 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

9.4 ओवर (1 रन) स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|

9.3 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़| स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर सही समय पर अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| लेग साइड पर शॉट लगाने गए थे और टर्न से पूरी तरह से बीट हुए थे बल्लेबाज़ यहाँ पर| बिजली की फूर्ती के साथ कीपर ने बेल्स उड़ा दी थी जिसके बाद ये अपील हुई थी| थर्ड अम्पायर का फ़ैसला आया नॉट आउट|

9.2 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

9.1 ओवर (3 रन) तीन रन!!! काफी देर के बाद आती हुई श्रीलंकाई टीम के लिए यहाँ पर!! स्वीप शॉट का इस्तेमाल| गैप में गई गेंद फाइन लेग की ओर जहाँ से 3 रन हासिल कर लिए गए|

8.6 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

8.6 ओवर (2 रन) वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल करने गए बल्लेबाज़| गेंद बल्ले पर नहीं आई कीपर के हाथ में लगकर गेंद लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिला|

8.5 ओवर (2 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से दुग्गी हासिल की|

8.4 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की हलकी से अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी| अपील गेंदबाज़ और कीपर के तरफ़ से किया गया लेकिन अम्पायर सहमत नहीं|

8.3 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!! भारत के हाथ एक और विकेट आती हुई!!! रवि बिश्नोई ने अपने पहले ही ओवर में विकेट ले लिया| कोंगला लियानागे 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ समझ नहीं सके और पैर निकालकर ड्राइव शॉट खेलने गए| गेंद टप्पा खाकर अंदर की ओर आई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे लेग स्टंप को जा लगी| 29/4 श्रीलंका| भारत vs श्रीलंका: 3rd T20I: WICKET! Janith Liyanage b Ravi Bishnoi 9 (19b, 0x4, 0x6). SL 29/4 (8.3 Ov). CRR: 3.41

8.2 ओवर (2 रन) इस बार बल्लेबाजों ने एक से ज़्यादा रन हासिल कर लिया| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेला, 2 रन मिला|

8.1 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेला, एक रन आ गया|

7.6 ओवर (1 रन) ड्राइव किया ऑफ साइड की ओर एक रन हो गया|

7.5 ओवर (0 रन) एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

7.4 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर इस बार खेला, रन यहाँ पर से भी हासिल नहीं कर पाए बल्लेबाज़|

7.3 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

7.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेलकर एक रन बटोरा|

7.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने रोका|

6.6 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

6.5 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की ओर ड्राइव करते हुए सिंगल हासिल किया|

6.4 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद को डिफेंड करने गए| बॉल थाई पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिला|

6.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|

6.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स से लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने लेग बाई के रूप में एक रन लिया|

6.2 ओवर (1 रन) अच्छी रनिंग विकटों के बीच में दोनों बल्लेबाजों के द्वारा देखने को मिली!! पिंट की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन ले लिया|

6.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 18/3 श्रीलंका| एक आक्रामक शुरुआत देखने को मिली है हमें यहाँ पर टीम इंडिया के आक्रामक गेंदबाजों द्वारा| श्रीलंकाई शेरों को पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेले रखा है| इस पॉवर प्ले के दौरान सिराज और आवेश के तूफ़ान के सामने श्रीलंकाई शेर हुए ढेर| भारत की नज़र कम से कम स्कोर पर इन्हें ऑल आउट करने पर होगी|

5.6 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ खेलकर सिंगल हासिल किया|

5.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप की गेंद को थर्ड मैन की ओर खेला, एक रन हो गया|

5.4 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने डक कर दिया|

5.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

5.2 ओवर (0 रन) अच्छा डिफेंड यहाँ पर कोंगला लियानागे के द्वारा देखने को मिला!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने रोका|

5.1 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर हलके हाथों से बल्लेबाज़ ने गेंद को खेला, रन नहीं मिला|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com