विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2022

श्रीलंका बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और श्रीलंका के बीच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

श्रीलंका बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
श्रीलंका बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का ये मुकाबला जहाँ भारत ने श्रीलंका को 19 गेंदों पहले ही 6 विकटों से शिकस्त देते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया| आज के लिए बस इतना ही, आपसे फिर 4 मार्च को होगी मुलाकात भारत और श्रींलका के बीच होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले मुकाबले के साथ जो कि मोहाली के मैदान में खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि हर चीज का एक पैटर्न है जो एक साथ आता है। हमने बहुत अच्छा खेला। सीरीज से काफी सकारात्मक बातें सामने आईं। समझना चाहते हैं कि हमारे पास किस तरह की बेंच स्ट्रेंथ है। उन लोगों को अवसर देना अच्छा है। लोगों को यह बताना महत्वपूर्ण है कि टीम में अपनी स्थिति के बारे में चिंता न करें। हमारे पास जो भी कमी है उसे पूरा करना चाहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हम आगे बढ़ना चाहते हैं। एक बड़ी चुनौती होने जा रही है, लेकिन लोगों को फॉर्म में रखना हमेशा अच्छा होता है।

श्रेयस अय्यर को उनकी बेमिसाल बल्लेबाज़ी के लिए मैन ऑफ़ द मैच के पुरस्कार के साथ-साथ मैन ऑफ़ द सीरीज़ के पुरस्कार से भी नवाज़ा गया| इसे हासिल करने के बाद उन्होंने बात करते हुए कहा कि काफी खुश हूँ| आगे कहा कि वैसे तो तीनों ही पारियां मेरे लिए महत्वपूर्ण थी लेकिन कल यानी दूसरे मुकाबले में मैंने जिस तरह की पारी खेली वो मेरे लिए ज्यादा मायने रखती है| आगे कहा कि कल की तुलना में आज विकेट थोड़ा तेज था। मैं गेंदों को मेरिट के आधार पर खेल रहा था। आउटफील्ड इतनी तेज है, बस बॉल को हिट करना था। मेरी चोट के बाद एक रोलरकोस्टर यात्रा रही है। आपकी असली परीक्षा रिहैब सेशन के दौरान होती है।

श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि शानदार प्रदर्शन के लिए भारत को बधाई देना चाहता हूं। हाथ पर कुछ टांके लगाने हैं। ये श्रृंखला हमारे वरिष्ठ गेंदबाजों के बिना मुश्किल रही है। हम आज फिर बल्ले से पहले छह ओवरों को भुना नहीं पाए। पेस अटैक पिछले एक साल में शानदार रहा है। चीज़ें गति के बारे में इतना नहीं बल्कि नियंत्रण के बारे में है। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है, हमें अनुकूलन रहना होगा और परिस्थितियों के बारे में शिकायत नहीं कर सकते।

रवींद्र जडेजा चैट के लिए आएर और उनका कहना है कि पारी के दौरान गेंदबाजी नहीं करना कोई नई बात नहीं है, उन्होंने इंडियन टी20 लीग में भी ऐसा ही किया है। आगे कहा कि रोहित शर्मा युवा स्पिनरों को कुछ मौका देना चाहते थे और इसलिए उन्होंने गेंदबाजी नहीं की। आवेश खान चैट में शामिल होते हैं और कहते हैं कि उनका उद्देश्य केवल अच्छी लाइन और लेंथ रखना था। उन्हें उम्मीद है कि वह लगातार उसी स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

पुरस्कार वितरण समारोह के लिए बने रहिये हमारे साथ...

कप्तान दसुन शनाका को छोड़ दें तो बाक़ी बल्लेबाजों ने इस श्रृंखला में अबतक कुछ ख़ास नहीं किया| शनाका की 74 रनों की पारी बदौलत इस मुकाबले में भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा गया जिसे श्रेयस अय्यर (73) की एक और अर्धशतकीय पारी की बदौलत बड़ी आसानी से हासिल कर लिया गया| जड्डू (22) ने भी दूसरे छोर पर उनका बाखूबी साथ दिया और एक फिनिशर की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं| दीपक हूडा और संजू सैमसन दोनों को आज शुरुआत मिली लेकिन खुद को मिले मौकों को भुना नहीं पाए| वेंकटेश अय्यर भी आज फ्लॉप रहे जिन्हें एक फिनिशर के रूप में परखा जा रहा है|

कभी बोर्ड पर बड़ा स्कोर लग रहा तो कभी फटाफट विकेट गिरती जा रही है, लेकिन नतीजा हर बार भारत के पक्ष में ही जाता हुआ दिखा है| एक और कीर्तिमान टीम इंडिया के खाते में दर्ज हो गया है| सराहना कप्तान रोहित की करी जाए या फिर कोच राहुल द्रविड़ की या टीम की, सभी अपने अपने डिपार्टमेंट में बिना कोई ग़लती किये लगातार बेहतरीन प्रदर्शन दे रहे हैं| अब अगर इस मुकाबले पर नज़र डाली जाए तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला आज एक बार फिर से मेहमान टीम के हक में नहीं गया|

आज एक बल्लेबाज़ कम खिलाया था भारत ने लेकिन तब भी मेहमान श्रीलंकाई टीम उन्हें इस रन चेज़ में सफल होने से नहीं रोक सके| श्रेयस अय्यर, एक बार फिर से टीम के लिए फिनिशर साबित होते हुए| एक के बाद एक अर्धशतक लगाते हुए हर बार अपनी टीम को जीत की रेखा के पार लेकर जा रहे हैं| दूसरी ओर चोट के बाद रविन्द्र जडेजा भी कमाल का फॉर्म दिखा रहे हैं| मेहमान टीम, चाहे पहले बल्लेबाज़ी कर रही हो या गेंदबाजी, कुछ भी उनके पक्ष में नहीं जा रहा है|

एक और क्लीन स्वीप!! पहले वेस्ट इंडीज़ और अब श्रीलंका, एक के बाद एक रोहित एंड कम्पनी ने सामने वाली टीम को 3-0 से करारी शिकस्त दिया है, 6 विकटों से जीता मुकाबला| इस श्रृंखला की जीत का श्रेय श्रेयस को जाता है!!! बाउंड्री के साथ मुकाबले को फिनिश कर दिया| टी20 वर्ल्ड कप में मिली शिकस्त का बदला एक-एक कर सभी टीमों से ले रही है टीम इंडिया ऐसा कहा जा सकता है| लगातार 12 टी20 जीत और इसी के साथ टीम इंडिया अफगानिस्तान के 12 मुकाबलों की जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुका है|

16.5 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ अय्यर के बल्ले से निकली विनिंग बाउंड्री!!! भारत ने श्रीलंका को 19 गेंदों पहले ही 6 विकटों से शिकस्त देते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| भारत vs श्रीलंका: 3rd T20I: Shreyas Iyer hits Lahiru Kumara for a 4! IND 148/4 (16.5 Ov). Target: 147; CRR: 8.79

16.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन निकाला| जीत के लिए 3 रन चाहिए|

16.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन हो गया| जीत के लिए एक बाउंड्री की दरकार|

16.2 ओवर (1 रन) ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े| भारत जीत से बस 5 रन दूर|

16.1 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद कोलेग साइड की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| भारत को जीत के लिए 6 रन चाहिए| भारत vs श्रीलंका: 3rd T20I: Ravindra Jadeja hits Lahiru Kumara for a 4! IND 141/4 (16.1 Ov). Target: 147; RRR: 1.57

16.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

15.6 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| भारत को जीत के लिए 24 गेंदों पर 11 रन चाहिए|

15.5 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

15.4 ओवर (4 रन) चौका! चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से हुई मिसफील्ड गेंद गई सीमा रेखा पार चार रनों के लिए| भारत vs श्रीलंका: 3rd T20I: Shreyas Iyer hits Binura Fernando for a 4! IND 134/4 (15.4 Ov). Target: 147; RRR: 3.0

15.3 ओवर (2 रन) पुल किया लेग साइड की ओर जहाँ से 2 रन मिल गया|

15.2 ओवर (1 रन) पुल शॉट खेलकर जडेजा ने एक रन अर्जित किया|

15.1 ओवर (4 रन) चौका!!! सर जडेजा के बल्ले से लगाया गया बाउंड्री!!! धीमी गति की डाली हुई छोटी गेंद को लेग साइड की ओर खेला, गैप में गई गेंद, मिला चार रन| भारत vs श्रीलंका: 3rd T20I: Ravindra Jadeja hits Binura Fernando for a 4! IND 127/4 (15.1 Ov). Target: 147; RRR: 4.14

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
Joe Root: "16 हजार रन...", एलिस्टेयर कुक ने जो रूट को लेकर की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, विश्व क्रिकेट हैरत में
श्रीलंका बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
Mohammad Rizwan record Most run as a wicketkeeper Test since 2020 PAK vs ENG 2nd Test
Next Article
PAK vs ENG: मोहम्मद रिजवान का धमाका, ऐसा रिकॉर्ड बनाकर मचाई खलबली, विश्व क्रिकेट चौंका
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com