विज्ञापन

IND vs SL: श्रीलंका पर मंडराया फॉलोऑन का खतरा, क्या तीसरे दिन ही भारत पलट देगा बाजी? ऐसा बन रहा समीकरण

Sri Lanka under Follow-on Threat vs India 2nd Test Day 3: टीम इंडिया की नजर तीसरे दिन भारतीय स्पिनर्स को पिच से मदद मिलने पर भी होगी ताकि श्रीलंका पर पूरी तरह से पकड़ बनाई जा सके.

IND vs SL: श्रीलंका पर मंडराया फॉलोऑन का खतरा, क्या तीसरे दिन ही भारत पलट देगा बाजी? ऐसा बन रहा समीकरण
Sri Lanka under Follow-on Threat vs India 2nd Test Day 3:

Sri Lanka under Follow-on Threat vs India 2nd Test Day 3: कोलंबो में भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन के खेल के बाद ही श्रीलंका के लिए हालात मुश्किल नजर आ रहे हैं. भारत ने पहले और दूसरे दोनों ही दिन मजबूत पकड़ बनाये रखा और श्रीलंका को दो शुरुआती झटके भी दे दिए हैं. यहां से श्रीलंका को मैच बचाना मुश्किल नजर आ रहा है हालांकि उनकी बल्लेबाजी में साझेदारियां अब तक बनती हुई दिखी हैं, लेकिन इसके बावजूद भारतीय स्पिनर्स के सामने तीसरे दिन से खेल और घूम सकती है. बारिश से प्रभावित मुकाबले में टीम इंडिया ने पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की और दिन की समाप्ति तक श्रीलंकाई टीम के 2 विकेट चटकाए. 

श्रीलंका के सामने फॉलोऑन का खतरा

श्रीलंका के सामने दूसरे टेस्ट में फॉलोऑन का खतरा गहरा गया है. मुकाबले में वापसी के लिए उसे किसी चमत्कारिक प्रदर्शन की जरूरत होगी. फॉलोऑन टालने के लिए श्रीलंकाई टीम को अपनी पहली पारी में कम से कम 304 रन बनाने होंगे. वहीं भारतीय टीम की नजर तीसरे दिन ही श्रीलंका की दोनों पारियां समेटकर पारी और रन के अंतर से जीत दर्ज करने पर होगी.

भारत ने अपनी पहली पारी 503 रन बनाकर घोषित की

इससे पहले रविवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की. भारत ने 66 के स्कोर तक केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे. केएल राहुल 33 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जायसवाल ने 9 चौकों के साथ 45 रन बनाए. यहां से देवदत्त पड्डिकल ने मोर्चा संभाला, उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 रन जोड़े. गिल ने 50 रन बनाए. उनकी इस पारी में 6 चौके शामिल रहे.

पंत ने बांध दिया समां

पंत पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे; उन्होंने 15 गेंदों का ही सामना किया था, इस बीच कलाई की चोट के कारण पहले दिन मैदान से वापस लौटना पड़ा. इसके बाद रवींद्र जडेजा (43) ने पड्डिकल के साथ 74 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. पड्डिकल 12 चौकों के साथ 117 रन बनाकर आउट हुए.

मुकाबले के दूसरे दिन (सोमवार) बारिश के चलते खेल बार-बार रुका. इस बीच पंत एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए उतरे और ध्रुव जुरेल के साथ 112 रन जुटाए. पंत 8 बाउंड्री के साथ 63 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जुरेल ने 11 बाउंड्री के साथ 115 रन की नाबाद पारी खेली. श्रीलंका की तरफ से असिथा फर्नांडो ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि प्रभात जयसूर्या और केशरा नुवानथा ने 2-2 विकेट निकाले. इनके अलावा, लाहिरु कुमारा ने 1 विकेट चटकाया.

दिन की समाप्ति तक श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 3 ओवरों का सामना किया और 2 विकेट गंवाकर सिर्फ 8 रन बनाए. प्रसिद्ध कृष्णा ने लाहिरु उडारा (1) को अपना शिकार बनाया, जिसके बाद मानव सुथार ने प्रभात जयसूर्या (2) को आउट किया. फिलहाल, श्रीलंकाई टीम भारत से 495 रन पीछे है. टीम इंडिया ने पहला टेस्ट मैच 165 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद सीरीज का यह अंतिम मुकाबला निर्णायक बन गया है.

(IANS इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Shubman Singh Gill, India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com