- भारतीय टीम 4 फरवरी को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलेगी
- टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज 4-1 से जीती थी और शानदार फॉर्म में है
- संजू सैमसन के खराब प्रदर्शन और तिलक वर्मा के फिट होने से प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना बनी हुई है
IND vs SA Warmup match Live Streaming: भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ करेगी. उससे पहले टीम इंडिया बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलेगी. वाशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा इस मैच का हिस्सा होंगे या नहीं, इस पर सभी की नजरें होंगी. टीम इंडिया ने बीते दिनों ही न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी. उस दौरान अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव का तूफान देखने को मिला थी. टीम इंडिया आखिरी मैच में अपनी पहली पसंद की प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरी थी. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि आज के मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होती है.
टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारतीय टीम सिर्फ एक वॉर्मअप मैच खेल रही है. यह मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा. यह मैच दोनों टीमों को मेन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अपनी कॉम्बिनेशन को आज़माने का अच्छा मौका देगा. भारतीय टीम शानदार फॉर्म मे है. उसने बीते टी20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई भी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज नहीं हारी है.
हालांकि, वर्ल्ड कप में जाने से पहले भारत के लिए एक चिंता की बात है. ओपनर संजू सैमसन फॉर्म में नहीं हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों में सिर्फ 46 रन बना पाए हैं. तिलक वर्मा चोट से वापस आ गए हैं और USA के खिलाफ इंडिया A के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ईशान किशन भी कुछ रन बना रहे हैं, ऐसे में प्लेइंग XI में सैमसन की जगह खतरे में पड़ सकती है.
कब और कहां होगा मुकाबला?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का वार्म-अप मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच बुधवार 4 फरवरी को होगा.
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वॉर्मअप मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. मैच का टॉस 6:30 बजे होगा.
कहां देख पाएंगे लाइव?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
वर्ल्ड कप के लिए ऐसी हैं दोनों टीमें
भारत टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह
दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स.
यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद कमेंट्री को लेकर MS Dhoni ने तोड़ी चुप्पी, पूर्व कप्तान ने बताया क्या है प्लान
यह भी पढ़ें: रोहित-कोहली के 2027 वनडे विश्व कप खेलने के सवाल पर दिग्गज धोनी के बयान ने क्रिकेट जगत में मचाई खलबली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं