
14.5 ओवर (4 रन) चौका!!! हर दिशा में बाउंड्री हासिल करने के लिए जाने जाते हैं स्काई!!! शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने कीपर के ऊपर से फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
14.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
14.3 ओवर (1 रन) मिसफील्ड जिसके कारण सिंगल मिल गया!! इस बार क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ जहाँ फील्डर से हुई चूक जिसके बाद सिंगल चुरा लिया गया|
14.2 ओवर (4 रन) चौका!! एक और अच्छा शॉट यहाँ पर स्काई के बल्ले से देखने को मिला!! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| बड़े ओवर का अलार्म!!
14.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! 64 मीटर लम्बा!! स्काई के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल| बॉल गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
13.6 ओवर (4 रन) चौका! ये तो विराट की क्लास है| कवर्स फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
13.5 ओवर (1 रन) ओह!! शॉट रन था यहाँ पर जिसके कारण अम्पायर ने एक रन ही दिया!! लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर पहला रन भागे कोहली| जिसके बाद उन्होंने दूसरा रन लेना चाहा| इसी बीच कोहली ने लाइन के अंदर अपने बल्ले को नहीं पहुँचाया और दूसरे के लिए भाग गए| इसके बाद अम्पायर ने इसे चेक किया और एक रन ही दिया|
13.4 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
13.3 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
13.2 ओवर (1 रन) पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
13.1 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
12.6 ओवर (4 रन) चौका!!! बाहरी किनारा लेकर गेंद गई चार रनों के लिए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर कोहली ने कवर की ओर शॉट लगाना चाहा| गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर के दाँए ओर से बॉल गई थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
12.5 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.4 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
12.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाया| एक टप्पा खाकर गेंद गई फील्डर के हाथ में जहाँ से एक रन मिल गया|
12.2 ओवर (4 रन) चौका!!! स्काई के बल्ले स आती हुई बाउंड्री!!! कोई ताक़त नहीं इस शॉट में महज़ प्लेसमेंट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को डीप पॉइंट की तरफ गैप में पुश किया और एक चौका हासिल किया|
12.1 ओवर (1 रन) लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर कोहली ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|
11.6 ओवर (4 रन) चौका! पहली बाउंड्री स्काई के खाते में जाती हुई| शॉर्ट फाइन लेग फील्डर से हुई एक चूक और चौका मिल गया| बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग से चौका बटोरा| 113/2 भारत|
11.5 ओवर (2 रन) दुग्गी के साथ स्काई ने खोला अपना खाता| पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और मिड विकेट बाउंड्री की तरफ खेलते हुए दो रन बटोरा|
11.4 ओवर (0 रन) कट करने गए लेकिन नीची रही गेंद| ऑफ़ स्टम्प के काफी पास से कीपर के ग्लव्स में गई| कोई रन नहीं हुआ|
स्काई होंगे अब अगले बल्लेबाज़...
11.3 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडबल्यू!! भारत को लगा दूसरा झटका!! केशव महाराज के हाथ लगी दूसरी विकेट| केएल राहुल 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे| एक और बल्लेबाज़ स्वीप शॉट लगाने के चक्कर में आउट हुआ| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले और गेंद का कोई ताल मेल नहीं हुआ| बॉल सीधा फ्रंट पैड्स पर जा लगी| जिसके बाद एलबीडबल्यू की हुई अपील| अम्पायर ने ऊँगली उठाकर आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद सीधा लेग स्टंप्स को जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 107/2 भारत|
11.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला| एक रन मिल गया|
11.1 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
10.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
10.5 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
10.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
10.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! कमाल की बल्लेबाज़ी कर रहे हैं राहुल यहाँ पर!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
10.2 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ विराट कोहली ने अपना खाता खोला!! मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
10.1 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (6 रन) छक्का! शानदार शॉट| फ्लिक किया गेंद को फाइन लेग की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए| 15 ओवर के बाद 155/2 भारत|