India Vs South Africa 1st ODI:भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. लगातार बारिश के कारण मैच को रद्द घोषित करना पड़ा. मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण धर्मशाला में रुक-रुककर बारिश होती रही. बारिश के कारण विकेट और आउटफील्ड इस स्थिति में नहीं थी कि मैच संभव हो पाता. बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और कई बार निरीक्षण करने के बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने की घोषणा की.सीरीज के अगले दो मैच 15 मार्च (लखनऊ)और 18 मार्च (कोलकाता) को खेले जाने हैं. देश में कोराना वायरस के खौफ के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सीरीज के शेष दोनों मैच खाली स्टेडियम में कराने पर विचार कर रहा है.उत्तर भारत में मौसम में बिगड़े मिजाज के कारण धर्मशाा में लगातार बारिश होती रही. बारिश रुकने पर मैच होने की कुछ संभावना बनती लेकिन जल्द ही बारिश फिर शुरू हो जाती थी. ग्राउंड स्टाफ ने मैदान को खेलने लायक बनाने के लिए भरसक प्रयास किए लेकिन लगातार बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया.दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में स्टार प्लेयर रोहित शर्मा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. वे अभी भी काल्फ इंजुरी से उबर रहे हैं. रोहित को न्यूजीलैंड के साथ हुए टी-20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी. रोहित के न होने से कप्तान विराट कोहली पर बल्लेबाजी में अतिरिक्त जिम्मेदारी है.हार्दिक पंड्या और भुवनेश्वर कुमार काफी लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं.
Score Updates Between India Vs South Africa 1st ODI, straight from Dharamsala
The 1st ODI between India and South Africa has been abandoned due to rains.#INDvSA pic.twitter.com/Oc5iO6q9dj
- BCCI (@BCCI) March 12, 2020
धर्मशाला में फिर बुरी खबर. बारिश फिर से शुरू हो गइ है. कवर्स से मैदान को फिर से ढंक दिया गया है. आसमान पर काफी बादल हैं. कटऑफ टाइम 6:30 बजे का है.
धर्मशाला से फैंस के लिए अच्छी खबर है. बारिश फिलहाल रुक गई है लेकिन बादल अभी भी छाए हुए हैं.
धर्मशाला में फिर बारिश शुरू हो गई है. क्रिकेटप्रेमियों का मैच शुरू होने का इंतजार और बढ़ गया है.
मैदान गीला के कारण अभी तक टॉस नहीं हो पाया है. अम्पायर भारतीय समयानुसार दोपहर 1:15 बजे मैदान और विकेट का निरीक्षण करेंगे.
भारतीय टीम में चोट से उबरने के बाद हार्दिक पंड्या और भुवनेश्वर कुमार ने वापसी की है. इन दोनों को प्लेइंग इलेवन में स्थान मिलने की संभावना है.