
9.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| बाउंड्री काफी बड़ी थी इस वजह से एक टप्पा खाकर फील्डर तक गई थी ये गेंद|
9.4 ओवर (4 रन) चौका! हाथ खोलने का मौका मिला और चूके नहीं बल्लेबाज़| डीप पॉइंट की तरफ इसे कट किया| बाउंड्री लाइन पर फील्डर तैनात थे लेकिन उनसे काफी दूर रही गेंद| चार रन्स मिल गया|
9.3 ओवर (1 रन) टैप एंड रन!! हलके हाथों से गेंद को डिफेंड किया| रन की मांग थी और तेज़ी से भागते हुए उसे पूरा किया|
9.2 ओवर (1 रन) चीकी शॉट!! इस लेंथ गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेट कट करते हुए थर्ड मैन से सिंगल बटोरा|
9.1 ओवर (2 रन) फुल लेंथ गेंद पर स्क्वायर ड्राइव किया| फील्डर ने भागते हुए सीमा रेखा पर गेंद को रोका जहाँ से दो ही रन मिल गया|
8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया| इसी के साथ पाकिस्तान के 50 रन भी पूरे हुए यहाँ पर|
8.5 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
8.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!! हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट कवर्स पर खड़े रोहित के ऊपर से निकली| लॉफ्ट किया इस गेंद को और दो रन हासिल कर लिया|
8.3 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को पुश किया जहाँ से एक रन मिला|
8.2 ओवर (0 रन) इस बार स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हो पाया|
8.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
आर अश्विन को लाया गया है...
7.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| पहले ओवर में 8 रन देने के बाद अच्छी वापसी शमी द्वारा|
7.5 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
7.4 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
7.3 ओवर (1 रन) नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला!! ऐसा लगा कि कैच के लिए थोड़ा सा वक़्त लिया था शायद वही यहाँ पर महंगा पड़ गया| अंत में उसे लपका ज़रूर लेकिन अम्पायर ने जब बिग स्क्रीन पर इसे चेक किया तो पाया कि गेंद ज़मीन पर गिर चुकी थी| शार्प बाउंसर से बल्लेबाज़ को परेशान किया था| पुल शॉट लगाया था जहाँ फील्डर ने लेट कैच का प्रयास किया जो उन्हें महंगा पड़ गया|
7.2 ओवर (1 रन) लेग बाई का एक रन मिल जाएगा यहाँ पर| ऑन साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन शरीर से लगकर गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
7.1 ओवर (0 रन) इस बार तेज़ गति से शरीर पर डाली गई गेंद और पैड्स पर मारने में कामयाब हुए|
7.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
6.6 ओवर (4 रन) चौका! हवा में थी गेंद लेकिन फाइन लेग फील्डर से काफी दूर| अगर फील्डर अपनी जगह पर होते तो यहाँ पर एक कैच का मौका बन सकता था| अच्छी बाउंसर से बल्लेबाज़ को टेस्ट कर दिया|
6.5 ओवर (1 रन) इस बार ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड विकेट की तरफ खेला| एक ही रन मिल पाया|
6.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
6.3 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़ मसूद| रन आउट की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि बल्ला सही समय पर क्रीज़ के अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| तेज़ गति से शरीर पर लगी थी गेंद और लेग साइड पर गई थी| बल्लेबाज़ रन भागना चाहते थे लेकिन इसे देखते हुए हार्दिक ने भागते हुए बॉल को उठाया और बल्लेबाज़ी एंड पर थ्रो कर दिया जिसके बाद ये रन आउट की अपील हुई थी| अच्छी फील्डिंग अपनी ही गेंद पर हार्दिक द्वारा|
6.2 ओवर (3 रन) छोटी गेंद!! बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की तरफ पुल किया| डीप तक बॉल का पीछा किया और उसे वापिस फेंका| बल्लेबाजों ने तीन रन चुरा लिए|
6.1 ओवर (0 रन) ओह!!! ब्यूटी!!! क्या कमाल की आउटस्विंगर थी गेंदबाज़ द्वारा| लाइन में आकर बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन फिर स्विंग हुई गेंद और उन्हें चकमा देती हुई कीपर के दस्तानों की ओर निकल गई|
गेंदबाज़ी में बदलाव, हार्दिक पंड्या के हाथ में थमाई गई बॉल...
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 32/2 पाकिस्तान| फ़िलहाल क्रीज़ पर इफ्तिखार अहमद और शान मसूद संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| हालाँकि इससे पहले अर्शदीप सिंह ने आकर बेहतरीन गेंदबाज़ी का नमूना पेश किया और पहले बाबर तो फिर रिजवान का शिकार करते हुए पाकिस्तान टीमको बड़ा झटका दे दिया| हालाँकि ऐसे में अभी पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर अजाम चाहेंगे कि यहाँ से एक अहम साझेदारी इन दोनों बल्लेबाजों के बीच हो| वहीँ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा यहाँ से कुछ विकटों को हासिल करना चाहेंगे...
5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ शमी के ओवर की हुई समाप्ति| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| अक्षर ने बॉल को चेज़ तो किया लेकिन सिंगल से नहीं रोक सके| 6 के बाद 32/2 पाकिस्तान|
5.5 ओवर (0 रन) इस बार गुड लेंथ लाइन से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ को बीट करते हुए शरीर पर दे मारा| कोई रन नहीं हुआ|
5.4 ओवर (3 रन) बढ़िया फ्लिक शॉट, तीन रन मिल जाएगा| बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ खेला| हूडा द्वारा चेज़ किया गया| जबतक गेंद वापिस आती तीन रन चुरा लिए गए|
5.3 ओवर (4 रन) चौका! मसूद के बल्ले से एक और बाउंड्री आती हुई| दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों के ऊपर से यहाँ पर| ये गेंद पॉइंट की तरफ गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
5.2 ओवर (0 रन) एक और अच्छी गेंद!! बल्लेबाज़ के पैड्स पर दे मारी| कोई रन नहीं हो पायेगा|
5.1 ओवर (0 रन) अच्छी सीम गेंदबाजी से शमी ने किया स्टार्ट| पड़कर अंदर की तरफ आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आखिरी समय पर उसे डिफेंड किया| कोई रन नहीं होगा|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में सिंगल आ गया| फुल बॉल पैड्स को लगी और ऑन साइड पर गई| सिंगल का मौका था और बल्लेबाजों ने उसे चुरा लिया| 10 के बाद 60/2 पाकिस्तान| शान और अहमद के बीच एक शानदार साझेदारी पनप रही है जिसने बल्लेबाज़ी टीम को मुश्किल परिस्थिति से उभार दिया है|