विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2021

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में खेला जहाँ से एक रन मिल गया|

4.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|

4.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

4.3 ओवर (2 रन) इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|

4.2 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

4.1 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|

3.6 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला| 4 ओवर के बाद 18/1 न्यूज़ीलैंड|

3.5 ओवर (1 रन) एक रन के लिए सामने की तरफ गेंद को ड्राइव किया गया|

3.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर तेज़ी से एक रन लेने के लिए भागे| फील्डर ने गेंद को उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| बॉल स्टंप्स को मिस करती हुई मिड ऑफ फील्डर के हाथ में गई, बाल बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर|

3.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| लेग अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|

3.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप में नहीं गई बॉल, रन नहीं आ सका|

3.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

3.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेलकर तेज़ी से 1 रन ले लिया|

2.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!!! इसी के साथ हुई भुवनेश्वर कुमार के एक और सस्ते ओवर की समाप्ति| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, रन का मौका नहीं बन सका|

2.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर खेला, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|

2.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, मिड ऑन की दिशा में खेला| रन का मौका नहीं बन सका|

2.3 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका!!!| कवर्स के ऊपर से मारने गए| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और कीपर के बाँए ओर से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st T20I: Mark Chapman hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! NZ 15/1 (2.3 Ov). CRR: 6

2.2 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|

2.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

1.6 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

1.5 ओवर (2 रन) फ्रंटफुट से गेंद को खेला जहाँ से दो रन मिल गए|

1.4 ओवर (4 रन) चौका!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st T20I: Mark Chapman hits Deepak Chahar for a 4! NZ 8/1 (1.4 Ov). CRR: 4.8

1.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|

1.2 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला, गैप में गई गेंद बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|

1.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

0.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

0.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

0.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए|

0.3 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! न्यूज़ीलैंड टीम को लगा पहला बड़ा झटका| डैरेल मिचेल पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में हासिल किया शिकार| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले और पैड्स के बीच में गैप बना और गेंद सीधे बल्लेबाज़ को बीट करती हुई स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ इस गेंद को समझ नहीं सके और अपना अहम विकेट गँवा बैठे| 1/1 न्यूज़ीलैंड| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st T20I: WICKET! Daryl Mitchell b Bhuvneshwar Kumar 0 (1b, 0x4, 0x6). NZ 1/1 (0.3 Ov). CRR: 2

0.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

0.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ भारत टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है, जबकि न्यूज़ीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज़ी मार्टिन गप्टिल और डेरिल मिशेल के कन्धों पर होगा, जबकि भारत के लिए पहला ओवर लेकर भुवनेश्वर कुमार तैयार...

(playing 11 ) भारत (प्लेइंग इलेवन) - रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज

(playing 11 ) न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन) - मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, टॉड एस्टल, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

टॉस गंवाकर बात करने आए न्यूज़ीलैंड के कप्तान टिम साउथी ने कहा कि हम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी ही करते लेकिन अब हमें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर बनना होगा| आगे साउथी ने कहा कि हमारे टीम में केन विलियमसन मौजूद नहीं है क्यों कि उन्हें आराम दिया गया हैं|

टॉस जीतकर बात करने आए भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| क्यों कि पिच काफी शानदार नज़र आ रही है और स्पिन गेंदबाजों के लिए भी यहाँ पर मदद प्रदान होगा| इसी सभी चीजों को नज़र में रखते हुए चेज़ करने का सोचा हैं| आगे रोहित ने कहा कि हमने आज के मुकाबले में तीन तेज़ गेंदबाज़ और 2 स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया हैं और आज के अहम मैच में वेंकटेश अय्यर ऑलराउंडर की भूमिका में भारत के लिए डेब्यू कर रहे हैं|

टॉस -  भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया...

पिच रिपोर्ट – पिच के बारे में बात करने आए दीप दास गुप्ता ने पिच की ओर नज़र करते हुए कहा कि ये सेंटर पिच है| जिसपर दोनों ही ओर की बाउंड्री सेम है| आगे गुप्ता जी ने इस पिच पर देखते हुए बोला कि स्पिनर गेंदबाजों को टर्न भी प्राप्त होगी| वहीँ जाते-जाते दीप दास गुप्ता ने कहा कि हमारे ख्याल से इस बड़ी बाउंड्री वाली ग्राउंड पर पहले टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करना सही फ़ैसला होगा|

वेंकटेश अय्यर आज के मुकाबले में कर रहे है भारत के लिए डेब्यु...

टी20 वर्ल्ड कप की रनर अप न्यूज़ीलैंड, विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से मात खाने के बाद अपने चिर प्रतिद्वंदी भारत से एक बार फिर लोहा लेने मैदान पर उतरने वाली है| दूसरी ओर एक नए कोच और एक नए कप्तान के साथ मेन इन ब्लू वर्ल्डकप में कीवियों से मिली हार का बदला निकालने मैदान पर आएँगी| न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का टी20 इतिहास अबतक निराशाजनक रहा है लेकिन अब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम इसे सुधारने पर ध्यान देगी| हैलो एंड वेलकम दोस्तों!! स्वागत है आपका हमारे साथ उस महा मुकाबले में जिसका आप सभी को बेसब्री से इंतज़ार था| भारत बनाम न्यूजीलैंड, सीफर्ट बनाम रोहित, राहुल बनाम गप्टिल, तो वहीँ स्विंग की धार में एक तरफ बोल्ट और साउदी का जलवा होगा तो दूसरी तरफ सिराज भुवि और हर्शल पटेल की गेंदबाजी| वहीँ युज्वेंद्र चहल और इश सोढ़ी स्पिन में अपना जाल बुनते दिखाई देंगे| ऐसे में भारत की इन पिचों पर जयपुर में आज किसका जलवा बिखरेगा ये तो आने वाला वक़्त ही बतायेगा| तो मैं तो तैयार हूँ इस रोमांचक मुकाबले के लिए, क्या आप अपने पॉपकॉर्न लेकर बैठे हैं?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com