विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2023

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 36 से 40 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 36 से 40 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

39.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और एक रन मिल गया|

39.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| मीसफील्ड हुई वहां पर और एक रन मिल गया|

39.4 ओवर (0 रन) आउट!!! बोल्ड!! डैरेल मिचेल के नाम एक और सफलता| 28 रन बनाकर हार्दिक लौटे पवेलियन| काफी करीबी मामला था जो फील्डिंग टीम के हक में गया| हार्दिक बेहद ही निराश दिखे| रिप्ले में देखने पर ऐसा पता चल रहा कि बेल्स गेंद से नहीं बल्कि कीपर के ग्लव्स से लगकर निकली है| बहरहाल हार्दिक को जाना होगा वापिस| ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी पास से बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की तरफ हार्दिक इसे गाइड करना चाहते थे| उछाल से बीट हुए और बल्ले को मिस करते हुए ऑफ़ स्टम्प के काफी पास से कीपर के दस्तानों में गई गेंद लेकिन उसी बीच बेल्स भी गिर गई| थर्ड अम्पायर का मानना कि बेल्स ग्लव्स से नहीं बल्कि बॉल से गिरी है| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| 249/5 भारत| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st ODI: WICKET! Hardik Pandya b Daryl Mitchell 28 (38b, 3x4, 0x6). IND 249/5 (39.4 Ov). CRR: 6.28

ओह!! काफी कुछ घटा है यहाँ पर जिसे थर्ड अम्पायर चेक कर रहे हैं| कैच भी चेक किया जा रहा और बोल्ड भी!! काफी नजदीकी मामला है ये...

39.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| डीप फील्डर ने अपने दायें ओर भागते हुए उसे कट किया, एक ही रन मिला|

39.2 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल, ऊपर डाली गई गेंद को हार्दिक ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर ने पकड़कर उसे थ्रो किया जिसका कोई बैक अप नहीं था लेकिन हार्दिक क्रीज़ के काफी अंदर जा चुके थे इस वजह से दूसरा रन नहीं मिला|

39.1 ओवर (1 रन) धीमी गति से ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से एक ही रन मिला|

38.6 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

38.5 ओवर (4 रन) चौका! ओह इस बार तेज़ गति की छोटी गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चौंका दिया| हार्दिक ने उसे कीपर के ऊपर से खेला और थर्ड मैन से चौका हासिल कर लिया| चालाकी भरा शॉट कहा जाएगा इसे| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st ODI: Hardik Pandya hits Lockie Ferguson for a 4! IND 246/4 (38.5 Ov). CRR: 6.33

38.4 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हो सका|

38.3 ओवर (1 रन) स्ट्रेट ड्राइव!! फुल बॉल को सामने की तरफ खेला| डीप फील्डर ने उसे कट किया, एक ही रन मिल पाया|

38.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|

38.1 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी देखने को मिली यहाँ पर|

37.6 ओवर (0 रन) इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|

37.5 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा इस बार| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

37.4 ओवर (4 रन) चौका! ये लीजिये, इसे कहते हैं जले पर नमक छिड़कना!! पिछली गेंद पर कैच छूटा और इस गेंद पर चौका जड़ दिया गया| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया बाउंड्री लाइन की तरफ चार रनों के लिए| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st ODI: Shubman Gill hits Henry Shipley for a 4! IND 238/4 (37.4 Ov). CRR: 6.32

37.3 ओवर (0 रन) कैच ड्रॉप!! 124 रनों पर गिल को मिला जीवनदान| उनकी इस पारी का दूसरा| एक भरसक प्रयास था कीपर के पास लेकिन हाथ में गेंद को चिपका नहीं सके| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ हवा में खेला| बोलर ने अपना बायां हाथ गेंद की तरफ लाया| हाथ में आई गेंद लेकिन चिपकी नहीं और निकल गई| दोबारा में पकड़ने का मौका ही नहीं मिल पाया उन्हें|

37.2 ओवर (2 रन) बेहतरीन फील्डिंग कवर्स फील्डर द्वारा| निश्चित ही टीम के लिए दो बहुमूल्य रन्स बचाए| अपने दायें ओर भागते हुए डाईव लगाया और चौका रोक दिया| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर गिल ने कवर की दिशा में खेला था|

37.1 ओवर (0 रन) डॉट गेंद, पैड्स की गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए|

36.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई एक अच्छे हुए ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर बैकफुट से कवर्स की तरफ पंच करते हुए दो रन लिया|

36.5 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

36.4 ओवर (1 रन) एक और रन यहाँ भी मिल जाएगा| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

36.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

36.2 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

36.1 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| इस बार कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st ODI: Hardik Pandya hits Lockie Ferguson for a 4! IND 226/4 (36.1 Ov). CRR: 6.25

35.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आगे की गेंद पर हार्दिक ने स्ट्रेट ड्राइव करते हुए रन बटोरा| 222/4 भारत|

35.5 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|

35.4 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए मिड ऑफ़ की तरफ पंच किया एक रन के लिए|

35.3 ओवर (0 रन) बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!! गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया| हेनरी ने बल्लेबाज़ की तरफ थ्रो कर दिया जो गिल के पैरों से जा लगा| इसके तुरंत बाद गेंदबाज़ ने बल्लेबाज़ से माफ़ी भी मांगी जो देखकर काफी अच्छा लगा|

35.2 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉट गिल द्वारा| पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st ODI: Shubman Gill hits Henry Shipley for a 4! IND 220/4 (35.2 Ov). CRR: 6.23

35.1 ओवर (2 रन) छोटी गेंद| गिल ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर के ऊपर से इस शॉट को खेला था जिसकी वजह से दो रन मिल गया|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com