
9.5 ओवर (0 रन) ओह! बाल बाल बचे स्टोक्स एलबीडबल्यू होने से यहाँ पर| अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स पर जाकर लगी गेंद| डिफेंड करने गए थे बेन|
9.4 ओवर (1 रन) टर्न हुई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
9.3 ओवर (1 रन) पंच किया ऑन साइड पर गेंद को जहाँ से एक रन मिल गया|
9.2 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को फ्लिक करते हुए रन हासिल किया|
9.1 ओवर (0 रन) कवर्स की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिला|
8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| धीमी गति की बाउंसर गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया था|
8.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! दो ओवरों में दो लगातार झटके इंग्लैंड को लगता हुआ| जेसन रॉय एक बार फिर से अपने अर्धशतक से चूके| हार्दिक पंड्या को मिली पहली विकेट| जेसन रॉय 40 रन बनाकर पवेलियन की ओर चलते बने| लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को पुल किया| मिड विकेट की दिशा में रॉय ने यहाँ पर| बल्ले और गेंद का सही संपर्क नही हुआ जिसके कारण गेंद सीधे सूर्यकुमार के हाथ में गई जहाँ से यादव ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 66/3 इंग्लैंड|
बेन स्टोक्स आये हैं क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए...
8.4 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर पंच किया| गैप में गई गेंद 1 रन हुआ|
8.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को पुल करने गए बल्लेबाज़, लेकिन धीमी गति की गेंद से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे|
8.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल हासिल किया|
8.1 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को रॉय ने पॉइंट की दिशा में जगह बनाकर कट किया| फील्डर सुंदर ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को रोकने का प्रयास किया| लेकिन बॉल को पकड़ने में हुए नाकाम| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
7.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई चहर के एक बेहतरीन और सफल ओवर की समाप्ति| अपनी लेग स्पिन गेंद से पूरी तरह से जॉनी को बीट करा दिया|
जॉनी बेयरस्टो बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
7.5 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! चहर को मिली उनकी दूसरी अंतर्राष्ट्रीय विकेट मलान के रूप में यहाँ पर| कमाल की शुरुआत अपने करियर में कर रहे हैं| खराब लाइन की गेंद को रिवर्स स्वीप के लिए चुन लिया और बोल्ड हो गए| लेग स्टम्प के बाहर से गुगली गेंद को रिवर्स खेलने गए और गेंद की लाइन से पूरी तरह से चूक गए| गेंद टर्न हुई और मिडिल स्टम्प उड़ा गई| भारतीय टीम खुश और उससे कहीं ज्यादा ये युवा गेंदबाज़ खुश| 60/2 इंग्लैंड|
7.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्पिन थी और काफी ज्यादा टर्न हो गई गेंद लेग स्टम्प के बाहर जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
7.4 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! भाग्येशाली रहे बल्लेबाज़ यहाँ पर| ऑफ स्टंप्स के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| जहाँ से पन्त ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स को लगा दिया| स्टंपिंग की हुई बड़ी अपील| लेग अम्पायर ने लिए थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा की जब पन्त ने गेंद को स्टंप्स पर लगाया तो मलान का पैर क्रीज़ के अंदर मौजूद था| थर्ड अम्पायर का आया फैसला नॉट आउट रहे बल्लेबाज़|
स्टम्पिंग की अपील मलान के ख़िलाफ़!!! अम्पायर ने लिया है थर्ड अम्पायर की मदद| काफी नजदीकी मामला...
7.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को दूर से ही डीप कवर्स की ओर खेला| फील्डर पीछे मौजूद 1 रन ही मिल सका|
7.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
7.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए सिंगल लिया|
6.6 ओवर (0 रन) ओहोहो!!! धीमी गति की कारगर गेंद जो बल्लेबाज़ को चकमे पर चकमा दिए जा रही है| इस बार पटकी हुई गेंद को पुल लगाने गए लेकिन बीट हुए| एक टप्पे के बाद पन्त तक पहुंची गेंद| 7 के बाद 56/1 भारत|
6.5 ओवर (0 रन) एक और बार धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ चकमा खा गया| पुल लगाने गए लेकिन कम गति के कारण शरीर पर खा बैठे गेंद|
6.4 ओवर (0 रन) कैच की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| विकेट लाइन की गेंद को रूम बनाकर थर्ड मैन की तरफ गाइड करने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन पूरी तरह से बीट हुए| सिर्फ ठाकुर ही अपील कर रहे थे पन्त नहीं शायद इस वजह से भी अम्पायर इस अपील से सहमत नहीं दिखे|
6.3 ओवर (6 रन) छक्का!! कमाल की टाइमिंग मलान द्वारा| मानो गेंद को महज़ सहलाया हो और वो लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पार कर गई| ऊपर डाली गई थी धीमी गति की गेंद जिसे उठाकर मारा| संपर्क इतना बढ़िया कि छह रन मिल गए|
6.2 ओवर (0 रन) गेंद की गति से इस बार पूरी तरह से बीट हुए मलान|
6.1 ओवर (2 रन) कट किया डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ| कवर्स से भागते हुए फील्डर ने उस गेंद को फील्ड किया और दो रनों पर सीमित रखा|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 48/1 इंग्लैंड| अभी भी लक्ष्य से 138 रन दूर| भारत के सामने इंग्लिश बल्लेबाजों के साथ साथ ओस की भी चुनौती| इस दौरान हार्दिक पांड्या ने कमाल की गेंदबाज़ी की है लेकिन अपने पहले ओवर में सुंदर ने 17 रन लुटाकर इंग्लैंड को मुकाबले में ऊपर आने का मौका दे दिया|
5.6 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ इंग्लैंड के लिए आता हुआ बड़ा ओवर| 17 रन रॉय ने इस ओवर से हासिल किया| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल| दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया| ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
5.5 ओवर (6 रन) झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, मिड ऑफ के ऊपर से खेला गया शॉर्ट| ऊपर डाली गई गेंद को अपने जगह से ही रॉय ने पूरे पॉवर के साथ मिड ऑफ के ऊपर से खेला| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|
5.4 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन 2 रन लेने से नही रोक पाएगे यहाँ पर|
5.3 ओवर (4 रन) चौका!!! पैड्स लाइन की डाली हुई गेंद को रॉय ने मिड विकेट की दिशा में स्वीप किया| गैप में गई गेंद फील्डर उसके पीछे भागे लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नही रोक सके| बॉल गई सीधे बाउंड्री के पार मिला चार रन|
5.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली हुई गेंद को मिड ऑफ की ओर पंच किया| गैप में गई गेंद जहाँ से 1 रन प्राप्त हुआ|
5.1 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर गेंद को पंच किया| लेकिन फील्डर वहां मौजूद जिसके कारण रन का मौका नही बन पाया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर फ्लिक किया गेंद को जहाँ से दो रनों का मौका बन गया| 71/3 इंग्लैंड|