
रात में चमका सूर्य!!!! दूसरे मुकाबले में आई बल्लेबाज़ी जिसको दोनों हाथों से बटोरते हुए सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक लगाकर दिखाया अपना दम ख़म| इंग्लैंड के सामने भारत ने 186 रनों का रखा लक्ष्य| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई मैन इन ब्लू ने अपना पहला विकेट हिट मैन रोहित (12) के रूप में गँवा दिया| जिसके बाद कुछ देर कीज़ पर बिताकर केएल राहुल (14) भी चलते बने| वहीँ भारत के कप्तान विराट कोहली भी आज नही चल सके और मात्र 1 रन बनाकर आदिल की गेंद पर स्टंपिंग हो गए| लेकिन अब भारत को ज़रूत थी एक ऐसे बल्लेबाज़ की जो क्रीज़ पर खड़े होकर रन भी बनाए और विकेट भी नही फेक्कर आये| जिसके बाद इंडिया के लिए उभरकर आए एक नए बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (57) जिन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए तेज़ी से रन गति को बढ़ाया| लेकिन वो अपनी इस शानदार पारी को आगे की ओर नही ले जा सके और सैम करन की गेंद पर अम्पायर कॉल के कारन कैच आउट दे दिए गए| अंत में रिषभ पन्त (30) और श्रेयस अय्यर (37) ने तूफ़ानी पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 185 रनों तक पहुँचाया|
19.6 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ भारतीय पारी का 185 रनों पर अंत हुआ| यानी इंग्लैंड को अगर सीरीज़ जीतनी है तो 186 रन बोर्ड पर लगाने होंगे| इस आखिरी गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
19.5 ओवर (4 रन) चौका!! करारा शॉट शार्दुल के बल्ले से आता हुआ| फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में मारा| फील्डर लॉन्ग ऑन से गेंद के लिए भागे लेकिन उसे रोक नहीं पाए|
19.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर थी ये गेंद जिसपर बल्ला घुमाया लेकिन बीट हुए| अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
19.4 ओवर (0 रन) आउट!! थर्ड अम्पायर के पास एक बार फिर से कोई पक्का सबूत नहीं था इसलिए उन्होंने फील्ड अम्पायर के फ़ैसले को मान्य दिया और सॉफ्ट सिग्नल आउट होने के कारण इसे आउट करार दिया| टीम इंडिया इस फ़ैसले से बेहद निराश होगी| अगर ये नॉट आउट होता तो पक्का ये छक्का होता| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की दिशा में अपर कट कर दिया था| फील्डर रशीद ने कैच को पकड़ा लेकिन ऐसा लग रहा था कि उसी दौरान उनका राईट लेग फेंस को किस कर रहा था| लेकिन काफी देर देखने के बाद अम्पायर द्वारा आउट का इशारा आया|
19.3 ओवर (4 रन) चौका!!! सुंदर ने अपना खाता बाउंड्री लगाकर खोला| ऑफ स्टंप्स पर डाली हुई यॉर्कर गेंद को गाइड करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद एक टप्पा खाती हुई कीपर के सर के ऊपर से गई थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर मिला चार रन|
19.2 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
19.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! एक और बड़ा झटका भारत को लगता हुआ| टीम इंडिया अपनी लय गंवा रही है| एक आसान सा कैच स्क्वायर लेग पर मलान द्वारा| 37 रन बनाकर अय्यर भी लौट गए पवेलियन| पैरों पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे| बल्ले पर तो लगी गेंद लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए| सीधा फील्डर के हाथों में गई गेंद| भारत को इस विकेट के गिरने से काफी निराशा हुई होगी क्योंकि अय्यर इस समय कुछ बड़े शॉट्स लगा सकते थे|
18.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई एक और सफल ओवर की समाप्ति जहाँ भारत ने गंवाया बड़ा विकेट| इस गेंद पर बाउंड्री के साथ शार्दुल ने खोला अपना खाता| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को गाइड कर दिया था थर्ड मैन की तरफ जहाँ गैप मिला और चौका भी|
18.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! उड़ता बेन स्टोक्स!!! वुड को एक और सफ़लता!!! कमाल का कैच पकड़ा है घेरे के अंदर अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए| एक और बड़ा झटका वो भी ग़लत समय पर भारत के लिए| हार्दिक की पारी 11 रनों पर समाप्त| गुड लेंथ पर तेज़ गति से बल्लेबाज़ की तरफ गई गेंद| हार्दिक ने उसे पंच किया लेकिन एलिवेशन नहीं हासिल कर पाए| गेंद फील्डर की तरफ गई जहाँ हमें एक उड़ती हुई चिड़िया दिखाई दी| क्या कमाल का क्रिकेट चल रहा है यहाँ पर| 170/6 भारत|
18.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!!! इस बार ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को अपर कट लगाने गए और उछाल से बीट हुए|
18.3 ओवर (0 रन) ओहोहो!!! इस बार अपनी गति से पूरी तरह से हार्दिक जैसे हार्ड हिटर को चकमा दे दिया|
18.2 ओवर (2 रन) बैक ऑफ़ लेंथ एक बार फिर से हार्दिक के लिए जिसे स्लाइस किया मिड ऑफ़ की तरफ| फील्डर घेरे के अंदर थे इसलिए नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद जहाँ से दो रन मिल गए|
18.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ रूम बनाकर खेला| मॉर्गन ने उसे फील्ड करते हुए सिंगल पर ही रोक दिया|
17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई इस महंगे ओवर की समाप्ति| इस ओवर से आये 18 रन| इस गेंद को श्रेयस ने मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए रन हासिल किया| 167/5 भारत|
17.5 ओवर (6 रन) चौके के बाद अब छह रन!! ओहोहो!! अय्यर का बल्ला बोलता हुआ| इस बार कवर्स की दिशा को बनाया निशाना| स्लॉट में थी गेंद जिसे कवर्स की दिशा में खेला| गेंद और बल्ले का बेहतरीन संपर्क जिसकी वजह से सीधा सीमा रेखा के बाहर जाकर गिरी गेंद|
17.4 ओवर (4 रन) चौका!! नजाकत भरा शॉट वो भी सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से| ऊपर डाली गई थी गेंद जिसे सामने की तरफ मारा और किसी भी फील्डर के पास उसे रोकने का मौका नहीं बन पाया|
17.3 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खीचकर मारने गए अय्यर लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए|
17.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
17.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ भारत का 150 रन पूरा हुआ| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पंड्या ने फाइन लेग की ओर पुल किया| गेंद और बल्ले का हुआ सही ताल मेल जिसके कारन गेंद सीधे गई सीमा रेखा के बाहर मिला सिक्स|
16.6 ओवर (1 रन) धीमी गति की डाली हुई बाउंसर गेंद को पंड्या ने मिड विकेट की तरफ पुल करते हुए सिंगल लिया|
16.5 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया फाइन लेग की ओर जहाँ से 1 रन हासिल हुआ|
16.4 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए अय्यर ने तेज़ी से भागकर 2 रन पूरा किया|
16.3 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर डाली हुई धीमी गति की गेंद को कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया और अपना खाता पंड्या ने खोला यहाँ पर|
हार्दिक पांड्या बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
16.2 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! यू मिस आई हिट!! पहली गेंद पर चौका खाने के बाद शानदार वापसी आर्चर द्वारा| एक महत्वपूर्ण समय पर बड़ी मछली को जाल में फंसाया| 30 रन बनाकर पन्त की पारी का अंत| एक बार फिर से खड़े खड़े फ्रेंच शॉट लगाने का प्रयास किया लेकिन इस बार आर्चर की अधिक गति से चकमा खा गए| गेंद अंदर आई और पिछले पैड्स को किस करते हुए विकटों से जा टकराई| इस समय भारत को पन्त की ज़रुरत थी लेकिन अब वो पवेलियन की तरफ चल दिए हैं| 144/5 भारत|
16.1 ओवर (4 रन) दो गेंद दो चौके!!! एक पिछली गेंद पर आया तो दूसरी इस गेंद पर| ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ फील्डर के बाएँ ओर मारा| गैप मिला और गेंद बड़ी आसानी से निकल गई चार रनों के लिए|
जोफ्रा आर्चर को थमाई गई गेंद...
15.6 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार शॉट अय्यर के द्वारा यहाँ पर देखने को मिला| यॉर्कर लाइन की गेंद को अय्यर ने स्लाइस किया थर्ड मैन की ओर| फील्डर पीछे मौजूद नही बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
15.5 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को मिड विकेट की तरफ फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल किया|
15.4 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर खेलकर अय्यर ने सिंगल लिया|
15.3 ओवर (4 रन) चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद सैम करन जिनसे हुई मिसफील्ड और गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
15.2 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को पॉइंट की ओर खेला| गैप में गई गेंद 2 रन हासिल हुआ|
15.1 ओवर (0 रन) फुलटॉस गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही पकड़ा|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टॉस को अपने नाम करते हुए मॉर्गन एंड कंपनी गेंदबाज़ी करने मैदान पर आई और आते ही भारत के बल्लेबाजों पर हावी होने का प्रयास करने लगी और शुरुआती कुछ ओवरों में होता हुआ भी दिखा| रोहित का विकेट मॉर्गन के गेंदबाज़ी ने 25 रनों के भीतर ही हासिल कर लिया| जिसके बाद कोहली की सेना ने रन गति को तेज़ी से आगे की ओर बढ़ाया और छक्के और चौके लगाने शुरू कर दिया| लेकिन फिर आया एक मोर जहाँ से इंग्लिश गेंदबाजों ने विकेट हासिल करना शुरू किया और जल्दी जल्दी भारत के बल्लेबाजों को पवेलियन बजने लगे| इसी बीच इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उनके लिए सबसे सफ़ल गेंदबाज़ रहे ज़ोफ्रा आर्चर जिन्होंने 4 विकेट अपने नाम किया| उनका साथ देते हुए रशीद, वुड, स्टोक्स और सैम करन के हाथ 1-1 विकेट आई| अब देखना है कि भारत ड्यू के विरोध किस तरह से 185 रनों को डिफेंड करती है| या मेहमान टीम लक्ष्य को हासिल करते हुए सीरीज़ को अपने नाम करने के कामयाब हो जाती है?