इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड ओवल, एडिलेड में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

4.5 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका!! 50 रन्स इंग्लैंड के पूरे हुए| हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ दे रही है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की छोटी गेंद पर कट शॉट लगाने गए थे बल्लेबाज़| भारत vs इंग्लैंड: 2nd Semi-Final: Alex Hales hits Mohammad Shami for a 4! ENG 51/0 (4.5 Ov). Target: 169; RRR: 7.78


4.4 ओवर (0 रन) लेग साइड पर इस गेंद को खेलना चाहा लेकिन पैड्स से टकराई गेंद|कोई रन नहीं हुआ|

4.3 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! इस बार हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

4.2 ओवर (6 रन) छक्का! फुल बॉल पर सीधे बल्ले से लम्बा छक्का लगाया गया| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| भारत vs इंग्लैंड: 2nd Semi-Final: It's a SIX! Alex Hales hits Mohammad Shami. ENG 47/0 (4.2 Ov). Target: 169; RRR: 7.79

4.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

3.6 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

3.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

3.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

3.3 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

3.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|

3.1 ओवर (4 रन) चौका! इन साइड आउट ओवर कवर!! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| भारत vs इंग्लैंड: 2nd Semi-Final: Jos Buttler hits Axar Patel for a 4! ENG 37/0 (3.1 Ov). Target: 169; RRR: 7.84

2.6 ओवर (2 रन) दुग्गी के साथ हुई भुवि के एक और महंगे ओवर की समाप्ति| फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया| 33/0 इंग्लैंड, शानदार शुरुआत जो एक बड़े स्कोर तक जाती दिख रही है|

2.5 ओवर (6 रन) छक्का! इस रन चेज़ का पहला| लेंथ गेंद| थोड़ा धीमी गति से डाली हुई| बल्लेबाज़ ने उसे पढ़ लिया और लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के पार भेज दिया छह रनों के लिए| भारत vs इंग्लैंड: 2nd Semi-Final: It's a SIX! Alex Hales hits Bhuvneshwar Kumar. ENG 31/0 (2.5 Ov). Target: 169; RRR: 8.04

2.4 ओवर (2 रन) नकल बॉल!! हेल्स ने आगे आकर इसे मिड विकेट की तरफ चिप कर दिया| गैप में गई ये गेंद और दो रन्स मिल गए|

2.3 ओवर (1 रन) एक और बार छोटी गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ खेल दिया और एक रन बटोर लिया|

2.2 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को डीप पॉइंट की तरफ खेला| फील्डर वहां तैनात थे इस वजह से एक रन मिल गया|

2.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|

1.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार हेल्स ने बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| 2 के बाद 21/0 इंग्लैंड| कमाल की शुरुआत इस सलामी जोड़ी द्वारा हुई है|

1.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! हलके हाथों से मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन बन गया| कोहली ने अपने दायें ओर भागते हुए बॉल को रोकना चाहा लेकिन सिंगल नहीं बचा पाए|

1.4 ओवर (0 रन) लो फुल टॉस गेंद| ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| कोई रन नहीं होगा|

1.3 ओवर (0 रन) बढ़िया इनस्विंगर!! फील्ड के अनुसार ये गेंद डाली गई| शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ उसे खेला और फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|

1.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

1.2 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री जोस डी बॉस के बल्ले से आती हुई| फुल आउट स्विंगर गेंद| ड्राइव मारने गए लेकिन स्विंग की वजह से बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ गैप में गई गेंद जहाँ से चौका मिला| भारत vs इंग्लैंड: 2nd Semi-Final: Jos Buttler hits Arshdeep Singh for a 4! ENG 18/0 (1.2 Ov). Target: 169; RRR: 8.09

1.1 ओवर (1 रन) लीडिंग एज लेकर डीप पॉइंट की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ| लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे थे इस वजह से लीडिंग एज लग गया था|

0.6 ओवर (4 रन) तीसरा चौका इस ओवर से आता हुआ! कभी डॉट तो कभी बाउंड्री, यही इस पहले ओवर में देखने को मिली है हमें| पैड्स की गेंद, बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया उसे मिड विकेट बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला| 13/0 इंग्लैंड| भारत vs इंग्लैंड: 2nd Semi-Final: Jos Buttler hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! ENG 13/0 (1.0 Ov). Target: 169; RRR: 8.21

0.5 ओवर (0 रन) वाओ!!!! वाट अ बॉल!!! पहले अंदर आई और फिर बाहर की तरफ निकली| बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए| कमाल की गेंदबाज़ी, देखकर मज़ा आ गया|

0.4 ओवर (0 रन) हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं|

0.3 ओवर (4 रन) एक और चौका! ये हैं वो बटलर जिन्हें हम सब जानते हैं| बाहर की गेंद पर महज़ एक पुश था ये| लेकिन फिर भी कवर्स बाउंड्री पार कर गई गेंद चार रनों के लिए| भारत vs इंग्लैंड: 2nd Semi-Final: Jos Buttler hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! ENG 9/0 (0.3 Ov). Target: 169; RRR: 8.21

0.2 ओवर (0 रन) इस बार लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|

0.1 ओवर (4 रन) चौका! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में आती हुई| ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया कवर्स की तरफ चार रनों के लिए| बटलर को आत्मविश्वास आया होगा| भारत vs इंग्लैंड: 2nd Semi-Final: Jos Buttler hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! ENG 5/0 (0.1 Ov). Target: 169; RRR: 8.27

कीपर पन्त को ऊपर लाया गया है...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

0.1 ओवर (1 रन) वाइड! आउटस्विंगर थी| बल्लेबाज़ आगे आकर उसे खेलने गए लेकिन उनकी पहुँच से काफी दूर थी| स्विंग तो नज़र आई लेकिन वाइड करार दिया गया|