विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2021

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मोटेरा, अहमदाबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को रिवर्स स्वीप करने गए| बल्ले पर नही आई बॉल सीधे कीपर के हाथ में गई|

9.5 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ इस बार मलान ने खेला और सिंगल निकाला|

9.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर रॉय ने 1 रन लिया|

9.3 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुश करते हुए 1 रन लिया|

9.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया रन नही बन पाया|

9.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

8.6 ओवर (0 रन) एक और पटकी हुई गेंद से बल्लेबाज़ को चौंकाया| मलान ने उसे लीव करते हुए जाने दिया कीपर पन्त के दस्तानों की ओर| 9 के बाद 77/1 इंग्लैंड| लक्ष्य से अब महज़ 48 रन दूर|

8.5 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|

8.4 ओवर (4 रन) चौके के साथ मलान ने खोला अपना खाता| लेग स्टम्प के बाहर डाली गई थी धीमी गति की गेंद जिसे महज़ दिशा दिखानी थी और मलान ने वही किया| फाइन लेग पर कोई फील्डर नहीं और एक आसान सा चौका मिल गया| IND vs ENG: 1st T20I: Dawid Malan hits Hardik Pandya for a 4! ENG 77/1 (8.4 Ov). Target: 125; RRR: 4.24

8.3 ओवर (0 रन) इस बार पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

8.2 ओवर (0 रन) अंदरूनी किनारा लेकर एक टप्पे के बाद कीपर तक गई गेंद| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट करने गए थे लेकिन गेंद की लाइन से परख नहीं पाए थे|

8.1 ओवर (1 रन) पहली ही गेंद पर आया सिंगल| पटकी हुई गेंद को पुल किया मिड विकेट की तरफ जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

हार्दिक पांड्या को थमाई गई है गेंद...

डेविड मलान नम्बर- 3 पर बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं|

7.6 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! भारत को जिस विकेट की तलाश थी वो हासिल होती हुई| चहल के हाथ लगी विकेट| जोस बटलर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने आउट करार दिया| बटलर ने बिना कोई सवाल किये हुए पवेलियन की तरफ़ चलते बने| 72/1 इंग्लैंड, जीत से 53 रन दूर| IND vs ENG: 1st T20I: WICKET! Jos Buttler lbw b Yuzvendra Chahal 28 (24b, 2x4, 1x6). ENG 72/1 (8.0 Ov). Target: 125; RRR: 4.42

7.5 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

7.4 ओवर (2 रन) मिड विकेट की ओर एक बार फिर से स्वीप किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन 2 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|

7.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! बैक टू बैक बाउंड्री जेसन रॉय के बल्ले से आता हुआ| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर स्लॉग स्वीप किया| हवा में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद लेकिन बनकर रह जाएगे दर्शक| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| IND vs ENG: 1st T20I: It's a SIX! Jason Roy hits Yuzvendra Chahal. ENG 69/0 (7.3 Ov). Target: 125; RRR: 4.48

7.2 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| IND vs ENG: 1st T20I: Jason Roy hits Yuzvendra Chahal for a 4! ENG 63/0 (7.2 Ov). Target: 125; RRR: 4.89

7.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर कट करते हुए सिंगल लिया|

6.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बाहर डाली गई गेंद पर आड़ा बल्ला चलाकर कट किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया| 7 के बाद 58/0 इंग्लैंड|

6.5 ओवर (0 रन) बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

6.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! इस बार बटलर के खाते में गया एक रन| कवर्स की दिशा में गेंद को पंच कर दिया और गैप हासिल किया|

6.3 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ मैक्सिमम के बाद सिंगल हासिल कर लिया|

6.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! टेक ऑफ़ शॉट जेसन रॉय के बल्ले से आता हुआ| कोण का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड विकेट के ऊपर से उठाकर मारा| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और दर्शकों के बीच गई गेंद| IND vs ENG: 1st T20I: It's a SIX! Jason Roy hits Axar Patel. ENG 56/0 (6.2 Ov). Target: 125; RRR: 5.05

6.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 50 बिना किसी नुकसान के इंग्लैंड| भारत के लिए मुशकिले बढ़ती हुई| अभी तक किसी भी गेंदबाज़ के हाथ विकेट नही आई है| रॉय और बटलर अपने अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए बाउंड्री को हासिल कर रहे हैं| इंडिया को अभी भी विकेट की होगी तलाश...

5.6 ओवर (4 रन) अंतिम गेंद पर आया चौका और इसी के साथ इंग्लैंड के 50 रन भी पूरे हुए| पैरो पर डाली गई थी गेंद जिसे फ्लिक करते हुए मिड ऑन की दिशा से गैप हासिल किया और चौका अपने खाते में डाला| IND vs ENG: 1st T20I: Jos Buttler hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! ENG 50/0 (6.0 Ov). Target: 125; RRR: 5.36

5.5 ओवर (0 रन) करार कट शॉट लेकिन सीधा पॉइंट फील्डर अय्यर की ओर गई गेंद एक टप्पे के बाद|

5.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन के बीच की गेंद को सीधे बल्ले से खेला जहाँ से गैप नहीं मिल पाया|

5.3 ओवर (2 रन) एक बार फिर से गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| गैप में में गई गेंद जहाँ से दो रन मिले|

5.2 ओवर (2 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए रॉय ने दो रन चुरा लिए|

5.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड करने में कामयाब हुए बल्लेबाज़|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com