IND vs ENG, 5th T20I Pitch Weather: टीम इंडिया शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी T20I मैच में सिर्फ सम्मान बचाने के इरादे उतरेगा. ब्रिस्टल में नौ विकेट से करारी हार के बाद, कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम पांच मैचों की सीरीज में 0-3 से पीछे है. टी-20I में शर्मनाक हार के बाद भारत के सामने ODI सीरीज है, और कोच गंभीर से लेकर मैनेजमेंट तक कोई नहीं चाहेगा कि मेहमान टीम बिना कोई मैच जीते ODI सीरीज में जाए. हालांकि, इंग्लैंड का माइंडसेट क्लियर है सिर्फ एक जीत और वे सीरीज में क्लीन स्वीप कर लेंगे. आइए जानते हैं इस मुकाबले में साउथेम्प्टन का द रोज बाउल स्टेडियम किसका साथ देगा और आंकड़े किसके पक्ष में हैं?
किसे मिलेगा 'द रोज बाउल' की पिच का साथ?
दरअसल, साउथेम्प्टन में 'द रोज बाउल' का मैदान आम तौर पर एक अच्छी और बैलेंस्ड पिच के लिए जाना जाता है. यहां शुरुआत में सीम गेंदबाजों को विकेट निकालने में काफी मदद मिलती है. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, यह पिच बल्लेबाजों के लिए ज्यादा सपोर्टिव हो जाती है. इस पिच का एवरेज स्कोर लगभग 172 रहता है. साउथेम्प्टन के द रोज बाउल मैदान पर अपना पहला T20I मुकाबला भारत ने 7 जुलाई 2022 को खेला था. इस एकमात्र मैच में भारत ने इंग्लैंड को 50 रन से हरा दिया था.
साउथेम्प्टन (द रोज़ बाउल) T20 रिकॉर्ड:
- कुल T20 मैच: 24
- पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 16
- लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती: 8
- पहली पारी का औसत स्कोर: 166 रन
- दूसरी पारी का औसत स्कोर: 138 रन
- हाईएस्ट स्कोर: 248/3 (इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज)
- सबसे कम स्कोर: 79/10 (ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड)
- सबसे बड़ा सफल रन चेज: 163/3 (वेस्टइंडीज महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला)
- सबसे कम सफलतापूर्वक डिफेंड किया गया स्कोर: 140/6 (न्यूजीलैंड महिला बनाम आयरलैंड महिला)
साउथेम्प्टन में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
साउथेम्प्टन में 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. खिलाड़ियों को मैच के दौरान बहुत गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि, बीच-बीच में हल्के बादल आते-जाते रहेंगे. शाम होते-होते उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है. मैच के दौरान 17 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. राहत की बात ये है कि बारिश की संभावना सिर्फ एक प्रतिशत है जोकि नहीं के बराबर है.
टीम इंडिया स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे, वाशिंगटन सुंदर.
इंग्लैंड स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, सैम कुरेन, विल जैक, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टोंग, जॉर्डन कॉक्स, सोनी बेकर, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं