विज्ञापन
2 minutes ago

India vs England LIVE Score, 4th T20I LIVE Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज (नौ जुलाई 2026) ब्रिस्टल में खेला जा रहा है. जहां भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए तीसरा झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है. अभिषेक पारी का आगाज करते हुए 14 गेंद में दो चौके की मदद से 16 रन बनाकर रशीद का शिकार बने हैं. टीम का स्कोर 6.4 ओवरों में 3-48 रन है. 

मौजूदा समय में मेजबान टीम इंग्लैंड सीरीज में तीन मुकाबले समाप्त हो जाने के बाद 2-0 से आगे है. पहला मुकाबला एक जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया था. जहां बारिश की वजह से यह मैच धुल गया था. दूसरा मैच चार जुलाई को मैनचेस्टर में खेला गया. यहां इंग्लैंड की टीम छह गेंद शेष रहते चार विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही थी. तीसरा मैच सात जुलाई को नॉटिंघम में खेला गया था. जहां इंग्लिश टीम 125 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी. (Live Scorecard)

चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन 

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा. 

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जोश टंग. 

IND vs ENG LIVE Score: भारत ने 8 ओवरों में बनाए 58 रन

भारतीय टीम का स्कोर आठ ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 58 रन है. कैप्टन श्रेयस अय्यर 15 गेंद में 19 और शिवम दुबे तीन गेंद में दो रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (15), ईशान किशन (04) और अभिषेक शर्मा (16) हैं. 

IND vs ENG LIVE Score: अभिषेक शर्मा ने भी छोड़ा साथ, भारत को लगा तीसरा झटका, संकट में टीम

भारतीय टीम को तीसरा झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है. अभिषेक पारी का आगाज करते हुए 14 गेंद में दो चौके की मदद से 16 रन बनाकर रशीद का शिकार बने हैं. टीम का स्कोर 6.4 ओवरों में 3-48 रन है. 

IND vs ENG LIVE Score: भारत ने पहले पॉवरप्ले में बनाए 44 रन

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले पॉवरप्ले में दो विकेट के नुकसान पर 44 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा 12 गेंद में 15 और श्रेयस अय्यर आठ गेंद में नौ रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (15) और ईशान किशन (04) हैं. 

IND vs ENG LIVE Score: ईशान किशन ने भी छोड़ा साथ, संकट में भारतीय टीम, अभिषेक पर टिकी नजर

भारतीय टीम को दूसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा है. किशन तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए छह गेंद में चार रन बनाकर जॉश टंग का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच एस करन ने पकड़ा है. भारतीय टीम का स्कोर 4.2 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 33 रन है. अभिषेक शर्मा अच्छे टच में नजर आ रहे हैं. सबकी नजर उनके ऊपर टिकी हुई है. 

IND vs ENG LIVE Score: भारत ने 4 ओवरों में ठोके 32 रन

भारतीय बल्लेबाजी पारी के चार ओवर समाप्त हो गए हैं. टीम ने चार ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा नौ गेंद में 12 और ईशान किशन पांच गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (15) हैं. जिन्हें आर्चर ने अपना शिकार बनाया है. 

IND vs ENG LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी ने फिर दिया धोका, 15 रन बनाकर हुए आउट

भारतीय टीम को पहला झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा है, जा पारी का आगाज करते हुए 10 गेंद में 15 रन बनाकर आर्चर का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच एस करन ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व वैभव चौथे टी20 मुकाबले में कुल एक छक्का और एक चौका लगाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर तीन ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 20 रन है. 

IND vs ENG LIVE Score: अभिषेक-वैभव ने बदला गियर, टंग के ओवर में लगाए छक्का-चौका

इंग्लैंड की तरफ से पारी का दूसरा ओवर जॉश टंग ने डाला. जहां भारतीय बल्लेबाज एक छक्का और एक चौका की मदद से कुल 15 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर दूसरे ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 20 रन है. अभिषेक शर्मा पांच गेंद में छह और वैभव सूर्यवंशी सात गेंद में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

IND vs ENG LIVE Score: भारतीय सलामी जोड़ी ने पहले ओवर में बटोरे 5 रन

इंग्लैंड की तरफ से पारी का पहला ओवर जोफ्रा आर्चर ने डाला. जहां भारतीय सलामी बल्लेबाज पांच रन बटोरने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर पहले ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के पांच रन है. 

IND vs ENG LIVE Score: खेल शुरू, वैभव और आर्चर के बीच दिख रहा है जबरदस्त संघर्ष, चरम पर रोमांच

खेल शुरू हो चुका है. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी भारतीय पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर जोफ्रा आर्चर डाल रहे हैं. 

IND vs ENG LIVE Score: टॉस गंवाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का बयान

टॉस गंवाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, 'हमने आपस में काफी बातचीत की है. टीम का प्रदर्शन भी अब तक शानदार रहा है. आज के मैच में देखते है कि चीजें कैसी रहती हैं. मैच के दौरान कोशिश रहेगी कि अच्छी बातचीत जारी रहे. हमारी प्लेइंग इलेवन में इतने अनुभवी और अच्छे खिलाड़ी हैं कि हर कोई खुलकर अपनी बात को सबके सामने रख सकता है. लियाम डॉसन की जगह रेहान अहमद को शामिल किया गया है. 

IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जोश टंग. 

IND vs ENG LIVE Score: सुंदर और कृष्णा की प्लेइंग इलेवन में हुई वापसी

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा. 

IND vs ENG LIVE Score: कैप्टन श्रेयस अय्यर ने बताया क्यों नहीं खेल रहे हैं वरुण और हर्षित

हम पिछले दोनों मुकाबलों से ही निडरता के साथ खेलने का प्रयास कर रहे हैं. हर दिन एक नई शुरुआत होती है. आपको हालात समझने की कोशिश करनी पड़ती है. मैच किस दिशा में जा रही है, उसे समझने का प्रयास करना पड़ता है. पिच के मिजाज के मुताबिक खुद को ढालना पड़ता है. पिच अच्छी नजर आ रही है. यहां काफी घास नजर आ रही है. टीम में दो बदलाव हुए हैं. ये दोनों बदलाव चोट की वजह से हुए हैं. बाहर होने वाले खिलाड़ी वरुण और हर्षित हैं. उनकी जगह पर टीम में प्रसिद्ध और वॉशिंगटन की वापसी हुई है. 

IND vs ENG LIVE Score: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी

ब्रिस्टल में एक बार फिर से भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस जीतने में कामयाब हुए हैं. उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. 

नमस्कार!

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज ब्रिस्टल में खेला जा रहा है. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com