India vs England 3rd T20I, IND vs ENG : ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम में खेले गए तीसरे मैच में भारत को इंग्लैंड ने 125 रन से हरा दिया. 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम केवल 76 रन ही बना सकी. इंग्लैंड की टीम इस मैच को 125 रन से जीतने में सफल रही, इस जीत के साथ इंग्लैंड ने भारत पर 2-0 की बढ़त बना ली है. यह पहली बार है जब भारतीय टीम टी-20 ंइंटरनेशनल में 100 से ज्यादा रनों से मैच हारी है. इस मैच में भी भारतीय टीम की बल्लेबाजी खराब रही. भारत के लिए कोई भी बल्लेबाज 13 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना सका. भारत के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी 5 गेंद पर 13 रन, अभिषेक शर्मा 7 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान श्रेयस अय्यर 5 रन ही बना सके. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कमाल करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने 4 और जोफ्रा ऑर्चर 3 विकेट लिए. विल जैक्स (1) और आदिल रशीद के खाते में 2विकेट आया. बता दें कि 5 मैचों की टी-20 सीरीज में पहला मैच बारिश का कारण रद्द हो गया था. वहीं, दूसरा मैच इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीतने में कामयाबी हासिल की थी.
इससे पहले भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से फिल सॉल्ट ने 70 और सैम कुरेन ने 24 गेंद पर 41 रन की नाबाद पारी खेली. भारत के लिए हर्षित राणा और प्रिंस यादव 2-2 विकेट लेने में सफल रहे. ( SCORECARD)
T20I में टीम इंडिया की 100 से ज़्यादा रनों से पहली हार
- 125 रन बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम 2026
- 80 रन बनाम न्यूज़ीलैंड, वेलिंगटन 2019
- 76 रन बनाम दक्षिण अफ़्रीका, अहमदाबाद 2026
- 51 रन बनाम दक्षिण अफ़्रीका, नया चंडीगढ़ 2025
- 50 रन बनाम न्यूज़ीलैंड, विशाखापत्तनम 2026

वैभव सूर्यवंशी 13 रन बनाकर आउट
अपने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में वैभव ने 5 गेंद पर 13 रन बनाए जिसमें उन्होंने जोश टंग को दो छक्के लगाए. लेकिन अपनी इस तूफानी पारी को वैभव बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. ऑर्चर की गेंद पर वैभव विकेटकीपर जोश बटलर के हाथों लपके गए. ऑर्चर ने शॉर्ट गेंद फेंकी थी. लेग स्टंप की लाइन में शॉर्ट गेंद फेंकी, उसे पुल किया लेकिन गेंद दस्ताने पर लगकर गई कीपर की ओर और बटलर ने कैच लेने में कोई ग़लती नहीं की और 15 साल के बैटर वैभव की 13 रन की पारी का अंत हो गया.
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)
फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग
भारतीय प्लेइंग 11
1 वैभव सूर्यवंशी, 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षित राणा, 9 प्रिंस यादव, 10 अर्शदीप सिंह, 11 वरुण चक्रवर्ती
IND vs ENG : 76 रन पर आउट हुई टीम इंडिया, 125 रन से जीता इंग्लैंड
भारत की पारी केवल 76 रन पर सिमट गई. आखिरी विकेट के तौर पर वरुण चक्रवर्ती आउट हुए. इंग्लैंड ने यह मैच 125 रन से जीत लिया.
भारत 76/10 (11.4 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates: भारत के 9 विकेट गिरे
हर्षित राणा 9 रन बनाकर जोश टंग का शिकार बने हैं. अब इंग्लैंड को जीत के लिए एक विकेट की दरकार है.
IND vs ENG LIVE Updates: अर्शदीप और हर्षित राणा खेल रहे
अर्शदीप और हर्षित राणा क्रीज पर है. इंग्लैंड की टीम अब जीत के करीब है. देखना होगा कि दोनों बल्लेबाज कब तक अपने विकेट को बचाए रख पाएंगे.
भारत 66/7 (9.0 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates: सातवां विकेट गिरे
शिवम दुबे भी आउट, भारत को सातवां झटका, अब भारत की टीम हार के करीब है. इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए तीन विकेट चाहिए.
भारत 63/7 (8.2 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates: तिलक वर्मा भी आउट
विल जैक्स ने तिलक वर्मा को आउट कर भारत को छठा झटका दिया है, तिलक 3 रन बनाकर स्टंप आउट हुए. भारत की हालत खराब है. अब क्रीज पर हर्षित राणा और शिवम दुबे मौजूद हैं.
भारत 63/6 (8.1 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates: भारत की हालत खराब
भारत 54/5, 6 ओवर
अब भारत के लिए क्रीज पर तिलक और हर्षित मौजूद हैं, भारत को इंग्लैंड ने 202 रनों का लक्ष्य दिया है.
IND vs ENG LIVE Updates: भारत को पांचवां झटका
अक्षर पटेल भी आउट, भारत को लगा पांचवां झटका, ऑर्चर कहर बरपा रहे हैं. ऑर्चर को अबतक तीन विकेट मिल गए हैं.
भारत 52-5, (4.6 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates:भारत को चौथा झटका
श्रेयस अय्यर को ऑर्चर ने आउट कर भारत को चौथा झटका दिया है, भारत के लिए यह एक मुस्किल हालात है. भारत 41-4, श्र4.1 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates: ईशान किशन आउट
ईशान को जोश टंग ने आउट कर दिया है. ईशान किशन केवल 13 रन ही बना सके है. भारत को अब तीसरा झटका लगा है. ईशान ने ऑफ स्टंप के बाहर बैकऑफ लेंथ गेंद को पुल किया लेकिन डीप स्क्वायर लेग पर कैच कर लिए गए. ईशान के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है.
भारत 41-3, (3.6 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates: श्रेयस अय्यर और ईशान किशन क्रीज पर
श्रेयस अय्यर और ईशान किशन अब क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों मिलकर पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं. भारत के दो विकेट अबतक गिर चुके हैं.
भारत 29/2 (2.4 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates: वैभव सूर्यवंशी 13 रन बनाकर आउट
15 साल के वैभव सूर्यवंशी 5 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए हैं. वैभव ऑर्चर की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए. भारत को दूसरा झटका लगा है. वैभव ने अपनी पारी में दो छक्के लगाए.
IND vs ENG LIVE Updates: वैभव का एक और छक्का, अभिषेक आउट
15 साल के वैभव धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. अब उन्होंने जोश टंग के खिलाफ डीप मिडविकेट की दिशा में छक्का लगाने का कमाल किया है. .वहीं. दूसरी ओर अभिषेक 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
भारत 23/1 (1.5 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates: वैभव सूर्यवंशी का पहला छक्का
वैभव ने अपनी पारी दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाकर धमाका कर दिया है. जोश टंग की ऑफ स्टंप के बाहर बैकऑफ लेंथ गेंद को स्लैश किया और छक्का लगाया. फैन्स गदगद हैं.
भारत 16/0 (1.3 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates: वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. क्रीज पर वैभव और अभिषेक मौजूद हैं. भारत को 202 रनों का टारगेट मिला है.
IND vs ENG LIVE Updates: इंग्लैंड ने बनाया 201 रन
इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट 201 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से फिल सॉल्ट ने 70 रन और सैम कुरेन ने नाबाद 24 गेंद पर 41 रन की पारी खेली, भारत के लिए हर्षित औऱ यादव ने 2-2 विकेट मिले.
इंग्लैंड 201/7 (20 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates: इंग्लैंड के 6 विकेट गिरे
इंग्लैंड की टीम के 6 विकेट गिर गए हैं. विल जैक 14 रन बनाकर आउट हुए हैं.
IND vs ENG LIVE Updates: इंग्लैंड को पांचवां झटका
अक्षर पटेल ने सॉल्ट को आउट कर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया है. सॉल्ट ने 70 रन की पारी खेली, अक्षर की फ़ुलर गेंद को हवाई शॉट मारने की कोशिश की लेकिन प्वाइंट पर अर्शदीप सिंह को कैच दे बैठे.
इंग्लैंड 164/5 (16.5 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates: सॉल्ट और कुरेन क्रीज पर है,
फिल सॉल्ट और सैम कुरेन क्रीज पर बने हुए हैं. दोनों के बीच 16 गेंद पर 26 रन की पार्टनरशिप हो गई है.
इंग्लैंड 131/4 (14.3 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates: OUT ! बेथल और टॉम बैंटन
हर्षित राणा ने जैकब बेथेल को वैभव के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा तो वहीं, अगली ही गेंद पर टॉम बैंटन को डीप थर्ड की ओर और सीमारेखा पर वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया है.
इंग्लैंड 111/4 (11.6 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates: इंग्लैंड 92/2
10 ओवर के बाद इंग्लैंड 92 रन बना चुकी है. फिल सॉल्ट और बेथल क्रीज पर हैं. सॉल्ट 38 रन और बेथल 3 रन पर नाबाद हैं.
इंग्लैंड 92/2 (10 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates: वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर छक्का
फिल सॉल्ट का छक्का, मिडिल स्टंप की लाइन में बैकऑफ लेंथ गेंद और उसे सॉल्ट ने पुल करते हुए डीप मिडविकेट की दिशा में छक्का बटोर लिया है.
इंग्लैंड 82/2 (9.3 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates: इंग्लैंड के 2 विकेट गिरे
इंग्लैंड के दो विकेट गिर चुके हैं. प्रिंस यादव ने कमाल कर दिखाया है. बटलर और ब्रूक को आउट कर इंग्लैंड को तगड़ा झटका दिया है. अब क्रीज पर बेथल और सॉल्ट मौजूद है.ं
इंग्लैंड 73/2 (8.5 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates: प्रिंस यादव ने ब्रूक को भेजा पवेलियन
प्रिंस यादव को दूसरी सफलता मिली है. हैरी ब्रूक को आउट कर पवेलियन भेजा है. ब्रूक 16 रन बनाकर आउट बुपए.
IND vs ENG LIVE Updates: बटलर को प्रिंस ने किया बोल्ड
बटलर 36 रन बनाकर प्रिंस यादव की खतरनाक यॉर्कर पर आउट हुए थे. बटलर के आउट होने के बाद क्रीज पर हैरी ब्रूक आए हैं. ब्रूक, फिल सॉल्ट के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं.
IND vs ENG LIVE Updates: इंग्लैंड के 50 रन पूरे
इंग्लैंड के 50 रन पूरे हो गए हैं. हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं. भारत की ओर से प्रिंस यादव को सफलता मिली है.
भारत 58/1 (6.4 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates: बटलर की तेज बल्लेबाजी
इंंग्लैंड ने 5 ओवर में 43 रन बना लिए हैं. बटलर 36 और सॉल्ट 6 रन बनाकर नाबाद हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर की रणनीति काम नहीं कर रही है. हर्षित, अर्शदीप और अक्षर पटेल ने अबतक गेंदबाजी की है लेकिन विकेट नहीं निकाल पाए हैं.
भारत 43/0 (5 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates: जोस बटलर का धमाका
जोस बटलर तेजी से रन बना रहे हैं. 15 गेंद पर 31 रन बना चुके हैं. बटलर एक छोर से तेजी से रन बनाकर भारत पर दबाव बनाने की हर संभव कोशिश में हैं. भारत अभी भी विकेट का खाता नहीं खोल पाया है.
इंग्लैंड 38/0 (4.2 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates: बटलर और सॉल्ट पर नजरें
इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने तेज अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है. फिल सॉल्ट भी क्रीज पर बने हुए हैं .3 ओवर में इंग्लैंड ने 19 रन बना लिए हैं.
IND vs ENG LIVE Updates: भारत की अच्छी गेंदबाजी
भारत ने अच्छी गेंदबाजी की है और इंग्लैंड के ओपनरों को खुलकर खेलने से रोक लिया है. अर्शदीप और हर्षित राणा ने एक-एक ओवर की गेंदबाजी की है.
इंग्लैंड 7/0 (2.0 ओवर)
IND vs ENG LIVE Updates: इंग्लैंड की बैटिंग शुरू
इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. क्रीज पर ओपनर फिल साल्ट और जोस बटलर मौजूद हैं. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह पहले गेंदबाजी कर रहे हैं.
IND vs ENG LIVE Updates: कुछ ही देर में शूरू होने वाला है मैच
मैच का आगाज होने वाला है. इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी.
IND vs ENG LIVE Updates: भारत की प्लेइंग 11
1 वैभव सूर्यवंशी, 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षित राणा, 9 प्रिंस यादव, 10 अर्शदीप सिंह, 11 वरुण चक्रवर्ती
IND vs ENG LIVE Updates: भारतीय 11 में एक बदलाव
रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव को भारतीय प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.
IND vs ENG LIVE Updates: भारत ने जीता टॉस
भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी.
IND vs ENG LIVE Updates: वैभव सूर्यवंशी से आतिशी पारी की उम्मीद
वैभव सूर्यवंशी टी20 में 1500 रन से 9 रन दूर हैं.
India vs England 3rd T20I LIVE: भारतीय प्लेइंग 11 पर नजर
पिछले मैच में रवि बिश्नोई काफी महंगे साबित हुए थे. ऐसे में अब इस मैच में क्या बिश्नोई अपनी जगह बना पाने में सफल रह पाएंगे, यह देखना काफी दिलचस्प रहने वाला है.
India vs England LIVE: कितने बजे शुरू होगा मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच रात 10 बजे से खेला जाएगा. 9:30 बजे टॉस होगा.
India vs England LIVE: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है.
फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंगIndia vs England Match LIVE: ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम में तीसरा टी-20
भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम में तीसरा टी-20 मैच खेला जाने वाला है. भारतीय टीम को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में यह मैच भारतीय टीम के लिए अहम है. सबकी नजर एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी पर होगी.