मानसून आते ही मौसम सुहाना हो जाता है और कपल्स के लिए साथ में क्वालिटी टाइम बिताने का मौका भी. अगर हिल स्टेशन से अलग कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो देश की ये जगहें बारिश में घूमने के लिए शानदार हैं. यहां हरियाली, झरने, झीलें और सुहाना मौसम ट्रिप को यादगार बना सकते हैं.
कूर्ग की खूबसूरती के आप हो जाएंगे दिवाने

जानकारी के अनुसार, अगर आपको बारिश पसंद है तो आप अपने पार्टनर के साथ कूर्ग घूमने जा सकते हैं. कूर्ग की हरियाली, कॉफी के बागाान और झरने बारिश में इसकी खूबसूरती बढ़ा देते हैं. कपल्स यहां प्रकृति के बीच घूमने के साथ आरामदायक होमस्टे में समय बिता सकते हैं.
कपल्स के लिए खास है उदयपुर का नजारा
अगर आपकों झीलों को देखना है तो उदयपुर बहुत अच्छा विकल्प है. आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर झीलों का शहर उदयपुर मानसून में और भी खूबसूरत नजर आता है. पिछोला झील के किनारे बैठकर बारिश देखना, स्थानीय खाना चखना और पुराने महलों को घूमना कपल्स के लिए अच्छाा अनुभव हो सकता है.
गर्म चाय के साथ मिलेगा खूबसूरत नजारों का मजा
बता दें कि आपको मुन्नार की हरी-भरी चाय की पहाड़ियां और बारिश के बीच छाई धुंध कपल्स को खूब पसंद आ सकती है. यहां पार्टनर के साथ घूमने के अलावा गर्म चाय और खूबसूरत नजारों का मजा लिया जा सकता है.
महाबलेश्वर में मिलेगा रोमांटिक माहौल

महाबलेश्वर की धुंध, हरियाली और झरने मानसून में रोमांटिक माहौल बना देते हैं. अगर आाप अपने पार्टनर के साथ यहां कुछ सुकून भरे पल बिताए जा सकते हैं.
पार्टनर के साथ घूमने जाए मेघालय
इसके अलावा, अगर आप अपने पार्टनर के साथ पहाड़ियां और झरने देखने जाना है तो आप मेघालय जरूर जाएं. यहां बारिश से भीगी शिलांग की पहाड़ियां और झरने कपल्स को अलग अनुभव देते हैं. यहां सड़कों पर घूमने और आसपास के प्राकृतिक नजारों को देखने का अपना ही मजा है.
यह भी पढ़ें: दक्षिण भारत के पवित्र धामों की यात्रा का है प्लान? IRCTC लेकर आया खास टूर पैकेज, जानें जरूरी डिटेल्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं