
तब ऐसा लगा कि भारत यहाँ से एक बड़े स्कोर तक नहीं जा पायेगा लेकिन कप्तान स्काई (39) ने गायकवाड (123) के साथ मिलकर 57 रनों की अर्ध शतकीय साझेदारी निभाई और टीम की गाड़ी को तेज़ी के साथ वापिस पटरी पर लाया| शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के दोनों तेज़ गेंदबाज़ जेसन और केन ने एक-एक विकेट लेकर भारत को बैकफुट पर ढकेला था लेकिन स्काई के आक्रामक रूप और शानदार बल्लेबाज़ी ने अपनी टीम को मुकाबले में वापसी कराई| 57 रनों की साझेदारी का अंत हार्डी ने स्काई को आउट करते हुए किया लेकिन उसके बाद गायकवाड और तिलक वर्मा (31) की जोड़ी ने मिलकर शतकीय साझेदारी कर दी और टीम को 222 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया| इस पारी के आखिरी ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने कुल 30 रन दिए जो उनकी टीम को काफी महंगा पड़ सकता है| अब देखते हैं कि कंगारू टीम इस रन चेज़ की किस अंदाज़ में अंजाम देती है|
ऋतुराज गायकवाड यु ब्यूटी!! उनके शानदार शतक की बदौलत भारतीय टीम एक बार फिर से 200 रनों के आंकड़े को पार कर पाई है| गुवाहाटी में तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 223 रनों का लक्ष्य रखा है| एक बार फिर से टॉस हारने के बाद भारतीय टीम को पहले बल्लेबाज़ी का निमंत्रण दिया गया जहाँ मेन इन ब्लू की शुरुआत अच्छी नहीं रही| टीम के दो इन फॉर्म बल्लेबाज़ यशस्वी जयसवाल और ईशान किशन इस पारी में कुछ ख़ास नहीं कर सके और महज़ 24 के स्कोर पर भारत को दो बड़े झटके लग गए|
19.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई 30 रनों के इस सबसे महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से फील्डर के पास कैच का मौका बनते-बनते रह गए| डाईव तो लगाई लेकिन गेंद तक नहीं पहुँच पाए और चौका भी दे बैठे| इसी के साथ भारतीय पारी 222 रनों पर हुई समाप्त|
19.5 ओवर (6 रन) छक्का! इस बार तेज़ गति से डाली गई गेंद| खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला गेंद को और पूरे छह रन हासिल किये|
19.4 ओवर (6 रन) छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
19.4 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| कीपर ने उसे लपका लेकिन अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा किया गया| कीपर एक स्पिनर के खिलाफ काफी पीछे खड़े हैं ऐसा पहली बार देखा गया है|
19.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन ही हासिल हो पाया|
19.2 ओवर (1 रन) मिस टाइम शॉट!! इस गेंद को मिड विकेट की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
19.2 ओवर (5 रन) नो बॉल और चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| इसी के साथ भारत के 200 रन भी पूरे हो गए|
19.1 ओवर (6 रन) छक्का! पहला अंतर्राष्ट्रीय टी20 शतक ऋतुराज गायकवाड के बल्ले से आता हुआ| इससे बेहतर समय नहीं हो सकता| कमाल की बल्लेबाज़ी अपनी टीम के लिए करते हुए दिखे हैं| ऑफ़ स्पिन गेंद पर पुल शॉट लगाया और मिड विकेट बाउंड्री के पार भेज दिया छह रनों के लिए| इसी के साथ उनके शतक के लिए हर तरफ से सराहना हुई है|
18.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए| 192/3 भारत|
18.5 ओवर (4 रन) चौका! इस बार स्लोवर गेंद को काफी जल्दी पिक कर लिया| पुल कर दिया उसे स्क्वायर लेग की तरफ जहाँ से गैप में गई बॉल| सीमा रेखा के ठीक आगे टप्पा खाई और चार रनों के लिए निकल गई|
18.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!! स्लोवर बाउंसर थी ये गेंद| लैप शॉट लगाया उसपर कीपर के ऊपर से जिसे डीप में फील्ड किया गया| दो ही रन मिले|
18.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! इस बार भी धीमी गति की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
18.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
18.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को मिड विकेट की तरफ लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
18.1 ओवर (1 रन) वाइड! एक और बार बाहर डाली गई गेंद| तिलक ऑफ़ स्टम्प पर शफल कर गए थे लेकिन वाइड लाइन से काफी दूर थी| वाइड का इशारा यहाँ भी आया|
18.1 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
17.6 ओवर (2 रन) दुग्गी के साथ एक और महंगे ओवर की हुई समाप्ति| एक बार फिर से उसी तरह का स्वीप शॉट खेला| इस बार स्क्वायर लेग की तरफ गई गेंद जिसे फील्डर ने तेज़ी से भागते हुए रोक दिया| दो ही रन मिले|
17.5 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो, अबतक का सबसे कमाल का शॉट!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए स्वीप कर दिया स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| बल्ले से लगने के बाद स्टैंड्स में जाकर गिरी ये गेंद और छह रन दे गई|
17.4 ओवर (0 रन) ये अच्छी गेंद थी| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से लेग साइड पर मारने गए लेकिन बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
17.3 ओवर (4 रन) चौका! इस बार गेंदबाज़ के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
17.2 ओवर (6 रन) एक और छक्का! गायकवाड काफी तेज़ी के साथ अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
17.2 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा किया गया|
17.1 ओवर (6 रन) छक्का! गायकवाड के लिए स्लॉट में थी गेंद तो फिर उसे भेजा सामने वाले प्लाट में भेजा!! इस बल्लेबाज़ से बचना काफी मुश्किल होगा| इस बार गेंद को सामने की तरफ मारा, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी छह रनों के लिए|
16.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ जेसन बेहरनडोर्फ़ का एक शानदार स्पेल हुआ समाप्त| अपने चार ओवर के कोटे में जेसन ने महज़ 12 ही रन दिए| कमाल की गेंदबाजी हुई है| इस बार ऑन साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
16.5 ओवर (1 रन) लेंथ गेंद| जोर से लेग साइड पर बल्ला तिलक ने घुमाया| संपर्क सही नहीं हुआ| फील्डर ने स्लाइड करते हुए उसे रोका, एक ही रन मिला|
16.4 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए लो फुल टॉस गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
16.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| इस बार धीमी गति की फुल गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला जहाँ से एक रन ही हासिल हो पाया|
16.2 ओवर (1 रन) स्लोवर बाउंसर पर पुल शॉट लगाया और इस बार डीप से बल्लेबाज़ को एक ही रन मिल पाया|
16.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!! लेंथ गेंद| हीव किया उसे मिड विकेट की तरफ| ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई| गैप से दो रन का मौका बन गया|
15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एलिस के एक सस्ते ओवर की हुई समाप्ति| मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| 148/3, 24 गेंद शेष है, कितना स्कोर बनेगा?
15.5 ओवर (1 रन) पुल शॉट खेला लेकिन डीप मिड विकेट फील्डर से आगे गिरी गेंद| इस बार एलिस ने गति देकर बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया था|
15.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! नाथन एलिस अपनी धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को लगातार चकमा देने में कामयाब हो जा रहे हैं| इस बार भी जोर से बल्ला घुमाया लेकिन असफल हुए|
15.3 ओवर (1 रन) एक और धीमी गति की गेंद जिसपर सिंगल हासिल हुआ| इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया|
15.2 ओवर (1 रन) धीमी गति से डाली गई गेंद को ऑफ़ साइड पर खेलते हुए सिंगल हासिल किया है|
15.1 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
...रन चेज़, दूसरी पारी...