विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2023

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

9.5 ओवर (4 रन) चौका!  छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया किया फाइन लेग बाउंड्री लाइन की ओर| गैप मिला और चार रन के लिए निकल गई गेंद|

9.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

9.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

9.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! पुल मारने गए लेकिन कम उछाल से चकमा खाए और पैड्स पर जा लगी गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई लेकिन अम्पायर सहमत नहीं हुए| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का नहीं सोचा|

9.2 ओवर (1 रन) वाइड! डाउन द लेग थी ये बॉल| अम्पायर ने काफी समय लेने के बाद वाइड का इशारा किया| बल्लेबाज़ के काफी पास से कीपर के पास गई थी गेंद|

9.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई है ब्रेक के बाद शुरुआत| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को डीप कवर्स की तरफ खेला और भागकर एक रन पूरा किया|

मैच अपडेट (08.17 भारतीय समयनुसार) - दोनों ही फील्ड अम्पायर इस वक़्त मैदान पर नज़र आये हैं और ऐसा लग रहा है कि वो निरीक्षण करने के इरादे से नीचे उतरे हैं| कवर्स पूरी तरह से हटाये गए हैं| सुपर सौपर्स भी अपना काम कर रहे हैं| चूँकि वर्ल्ड कप आने वाला है इस वजह से अम्पायर्स के लिए सबसे पहले जो बात मन में होगी वो है खिलाड़ियों की सुरक्षा| फील्ड अम्पायर्स के निरीक्षण के बाद ये बात सामने आई है कि मुकाबला 08.35 को शुरू किया जाएगा और 33 ओवरों का ही खेल होगा जिसमे ऑस्ट्रेलिया की टीम को 317 रनों का लक्ष्य दिया गया है|

मैच अपडेट (07.53 भारतीय समयनुसार) - गुड न्यूज़!! बारिश रुक चुकी है और मैदान पर ग्राउंड स्टाफ द्वारा कुछ हलचल दिखाई दे रही है| इतने देर की रुकावट की वजह से अब ओवरों में कटौती होना शुरू हो गई है| आगे की अपडेट के लिए बने रहिये हमारे साथ|

ओह!!! ये क्या, अचानक से काफी तेज़ बारिश आ गई और खेल को रोक दिया गया है| खिलाड़ी मैदान से बाहर जाते हुए दिखे हैं| पिच को पूरी तरह से कवर्स से ढक दिया गया है| ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहिये|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

8.5 ओवर (0 रन) ओह!! शार्प टर्न!! प्ले एंड मिस!! ये गेंद घूमी और बल्लेबाज़ को पूरी तरह से छकाती हुई कीपर के दस्तानों में अपना घर बना गई| अब बल्लेबाज़ के मन में घूमती गेंदों का खौफ भरेगा|

8.4 ओवर (1 रन) इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को पुश कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

8.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! बड़े आराम से टर्न के साथ गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

8.2 ओवर (4 रन) चौका! वॉर्नर के बल्ले से निकला उनका पसंदीदा स्वीप शॉट| बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाते हुए गेंद को हवा में स्लॉग स्वीप किया और चौका बटोरा|

8.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! ओहो!!! रिवर्स स्वीप खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की ओर गई| रन नहीं हुआ|

आर अश्विन को गेंदबाजी के लिए लाया गया है...

7.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

7.6 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया| बल्लेबाज़ से काफी दूर थी| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

7.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद यहाँ पर आई| इस बार भी गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

7.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|

7.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

7.2 ओवर (4 रन) चौका! पुल शॉट और बाउंड्री हाथ लग गई| अपनी गति से बल्लेबाज़ को चकमा देना चाहा था लेकिन बल्लेबाज़ इस बार उनसे आगे निकल गए| ठीक तरह से गेंद को बल्ले पर लिया और चौका बटोर लिया|

7.1 ओवर (1 रन) मिस फील्ड और सिंगल, बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया| फील्डर से मिस फील्ड हुई जहाँ से एक रन मिल गया|

6.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर पॉइंट की तरफ इस गेंद को खेला जिसे फील्डर ने डाईव लगाकर रोक दिया| रन नहीं हुआ| 43/2 ऑस्ट्रेलिया|

6.5 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

6.4 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया|

6.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में एक और सिंगल आ गया| फुल बॉल पैड्स को लगी और ऑन साइड पर गई| सिंगल का मौका था और बल्लेबाजों ने उसे चुरा लिया|

6.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया रन| तेज़ गति से पैड्स को लगने के बाद कीपर के दस्तानों में गई गेंद जहाँ उनसे फम्बल हुआ और एक रन का मौका बन गया|

6.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन बटोर लिया|

5.6 ओवर (4 रन) बेहतरीन कट शॉट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|

5.5 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|

5.4 ओवर (1 रन) इस बार समझदारी के साथ गेंद को गैप में ढकेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

5.3 ओवर (4 रन) चौका! शानदार पिक अप शॉट!! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए वॉर्नर ने फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला|

5.2 ओवर (1 रन) सिंगल, पुश किया गेंद को गैप में और सिंगल हासिल किया|

5.1 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद भी गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com