विज्ञापन
8 years ago
मेलबर्न:

मेलबर्न टेस्‍ट में भारतीय टीम ने 137 रन से जीत हासिल की है. मैच के पांचवें दिन आज, ऑस्‍ट्रेलिया की दूसरी पारी 261 रन पर सिमट गई. मेजबान टीम के आखिरी दो विकेट पैट कमिंस और नाथन लियोन के रूप में गिरे. जहां कमिंस को 63 रन के निजी स्‍कोर पर जसप्रीत बुमराह ने चेतेश्‍वर पुजारा के हाथों कैच कराया, वहीं अंतिम विकेट के रूप में लियोन (7) ईशांत शर्मा के शिकार बने. लियोन का कैच विकेटकीपर ऋषभ पंत ने लपका. भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है. भारत की इस जीत में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अहम भूमिका रही, जिन्‍होंने पहली पारी में छह विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में तीन बल्‍लेबाजों को आउट किया. ऑस्‍ट्रेलिया टीम 89.3 ओवर में 261 रन बनाकर आउट हो गई और उसे 137 रन की हार का सामना करना पड़ा. मैच के अंतिम दिन जब बारिश के कारण खेल निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया था तो यह आशंका गहराने लगी थी कि कहीं भारत को जीत से वंचित नहीं होना पड़े . बहरहाल, बारिश के बाद खेल शुरू हुआ और भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्‍ट्रेलियाई पारी को समेटने में ज्‍यादा वक्‍त नही लगाया. जोश हेजलवुड बिना कोई रन बनाए नाबाद रहे. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए. ईशांत शर्मा और मोहम्‍मद शमी ने दो-दो विकेट हासिल किए. बुमराह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

चार टेस्‍ट की सीरीज में दोनों टीमें इस समय 2-1 से आगे है. भारतीय टीम ने एडिलेड के पहले टेस्‍ट में जीत हासिल की थी लेकिन ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने पर्थ के दूसरे टेस्‍ट में जीत हासिल करके मामला बराबर कर दिया था. भारतीय टीम ने बॉक्सिंग डे टेस्‍ट जीतकर अपने प्रशंसकों को नए साल के पूर्व बड़ा तोहफा दिया है.

India vs Australia, 3rd Test Day 5 Updates :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Vs Australia, India Vs Australia Live Score, 3rd Test Day 4
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com