विज्ञापन
3 years ago

India vs Australia, 3rd Test: तीसरा टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हरा दिया. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 76 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ट्रेविस हेड 49 और लाबुशेन 28 रन बनाकर नाबाद रहे. तीसरे दिन अश्विन ने ख्वाजा को आउट कर पहली सफलता दिलाई थी लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाज विकेट नहीं निकाल पाए. जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट मैच स्कोरकार्ड

Here are the  Scorecard of Day 3 of the 3rd Test between India and Australia from the Holkar Cricket Stadium, Indore

इससे पले भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 163 रन ही बना सका जिससे ऑस्ट्रेलिया को 76 रन का लक्ष्य मिला. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने 64 रन देकर 8 विकेट लेने में सफल रहे.  भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने 59 रन की पारी खेली. भारत ने पहली पारी में 109 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 197 रन बनाकर 88 रन की बढ़त हासिल की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Australia, India Vs Australia 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com