विज्ञापन
3 years ago

India vs Australia 1st Test, Day 2 Scoreभारत और ​ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में जारी पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हुआ. भारतीय टीम ने शुक्रवार को विपक्षी टीम पर 144 रनों की बढ़त बना ली है. जिसमें रोहित शर्मा की शतकीय पारी के साथ-साथ रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने अर्धशतक लगाया. फिलहाल पटेल 52 रन और जडेजा 66 रन बनाकर नाबाद है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 321/7 रहा. रोहित शर्मा ने अपना 43वां शतक जड़ा है. टेस्ट क्रिकेट में ये उनकी 9वीं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली सेंचुरी है.

वहीं टॉड मर्फी ने अपने डेब्यू मैच में पांच विकेट हॉल की बड़ी उपलब्धि हासिल की. मर्फी ने अब तक लोकेश राहुल (20), आर अश्विन (23) चेतेश्वर पुजारा (7), विराट कोहली (12) और केएस भरत (8) को आउट कर चुके हैं. जबकि नाथन लियोन ने सूर्या का विकेट लिया. पैट कमिंस ने रोहित को बोल्ड कर उनकी शतकीय पारी का अंत किया.

पहले और दूसरे दिन शानदार खेल दिखाकर भारतीय टीम ने पहली पारी में अब तक अपना पलड़ा भारी रखा है. इससे पहले, चोट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे रविंद्र जडेजा के पांच विकेट से भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 177 रन पर समेट दिया था. भारत ने पहले दिन एक विकेट पर 77 रन बनाए थे. मेजबान टीम की नजरें पहली पारी के आधार पर बड़ी बढ़त हासिल करने पर टिकी हैं.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया SCORECARD

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड.

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.

Here are the Highlights of Day 2 of the 1st Test Match between India and Australia straight from Vidarbha Cricket Association Stadium in Nagpur

India vs Australia: जडेजा-अक्षर की नज़र रहेगी इस टारगेट पर
India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल भारत की 144 रन की बढ़त को और बड़ा करना चाहेंगे. खेल के दूसरे दिन पटेल 52 तो वहीं जडेजा 66 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों बल्लेबाजों ने साझेदारी कर भारत को एक बार फिर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. 

India vs Australia Live: दूसरे दिन का खेल समाप्त
India vs Australia Live: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 144 रन की बढ़त बना ली है. दूसरे दिन रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने अर्धशतक जड़ा. ये दोनों बल्लेबाज फिलहाल नाबाद है. पटेल ने 52 रन बनाए हैं, वहीं जडेजा ने 66 रन बना लिए हैं. 

 IND 321/7 (114 ओवर)
India vs Australia: अक्षर ने जड़ा अर्धशतक
India vs Australia: रविंद्र जडेजा के बाद अक्षर पटेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया. पटेल ने 94 गेंदों में 8 चौकों का सहारा लेते हुए अपना दूसरा टेस्ट फिफ्टी लगाया. दोनों बल्लेबाजों ने साझेदारी कर भारत को एक बार फिर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. 

 IND 314/7 (110.4 ओवर)

IND vs AUS 1st Test: अर्धशतक के करीब अक्षर
IND vs AUS 1st Test: अक्षर पटेल (47 रन) अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं. उन्होंने लाबुशाने के ओवर की पहले गेंद को डीप मिड विकेट में एक शानदार चौका जड़ा. जडेजा 60 रन बनाकर क्रीज पर हैं और भारत ने 133 रन की बढ़त बना ली है. 

 IND 310/7 (107 ओवर)
India vs Australia Live: भारत 300 के पार.
India vs Australia Live: अक्षर पटेल भी रवींद्र जडेजा के साथ ताल से ताल मिला रहे हैं. पटेल ने लाबुशाने को चौका लगाकर अपना रिदम सेट किया. पटेल 41 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि जडेजा 57 रन पर हैं. 

 IND 301/7 (104.1 ओवर)
1st Test Live Score: अक्षर का चौका
1st Test Live Score: अक्षर पटेल ने टॉड मर्फी की गेंद पर बाउंड्री लगाया. भारत ने 104 रन की बढ़त बनाते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. 

 IND 281/7 (98.3 ओवर)
India vs Australia Live: जडेजा ने जड़ा अर्धशतक
India vs Australia Live: रविंद्र जडेजा ने 114 गेंदों में 7 चौकों के साथ अर्धशतक लगाया. और आखिरकार जिसका इंतजार था. जडेजा ने बैट घुमाकर तालवार वाला सेलिब्रेशन किया. भारत ने 80 रन की बढ़त बना ली है. 

IND 257/7 (92.4 ओवर)
India vs Australia Live: अर्धशतक के करीब जडेजा
India vs Australia Live: रविंद्र जडेजा (49 रन) अपने अर्धशतक के बेहर करीब पहुंच चुके हैं. भारत के पास 78 रनों की बढ़त है. अक्षर तीन रन बनाए हुए हैं. 

 IND 255/7 (92 ओवर)
IND vs AUS Live: पेस अटैक
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज भारत पर दबाव बनाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. जडेजा ने 45 रन बना लिए हैं, अक्षर पटेल ने 1 रन ही बनाए है. भारत 72 रन की बढ़त बनाए हुए हैं. 

 IND 249/7 (88 ओवर)
India vs Australia Live: केएस भरत LBW आउट
India vs Australia Live:टॉड मर्फी ने केएस भरत को आउट कर अपने डेब्यू मैच में लिए पांच विकेट चटका लिए हैं. भरत ने सिर्फ 8 रन बनाए. ये केएस भरक की भी डेब्यू पारी थी. अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए आए. भारत के पास 63 रनों की बढ़त है. 

 IND 240/7 (83.1 ओवर)
India vs Australia: भारत को बड़ा झटका
India vs Australia: टी ब्रेक के तुरंत बाद भारत को बड़ा झटका लगा है. पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को आउट कर पवेलियन भेज दिया है. यॉर्कर गेंद सीधे अंदर धुसी और रोहित बोल्ड हो गए. नए बॉल ने ऑस्ट्रेलिया को सफलता दिलाई. रोहित ने 120 की पारी में 15 चौके और 2 छक्के लगाए. अब केएस भरत बल्लेबाजी के लिए आए हैं. 

 IND 229/6 (80.4 ओवर)
India vs Australia Live: टी ब्रेक खत्म
India vs Australia Live: चायकाल के बाद भारत ने बल्लेबाजी शुरु की. रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए. पैट कमिंस गेंदबाजी करेंगे. 

IND 226/5 (80 ओवर)
1st Test, Day 2 Live: चायकाल
1st Test, Day 2 Live: भारत ने टी ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया पर 49 रनों की बढ़त बना ली है. कप्तान रोहित शर्मा शतक (118) लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं और रविंद्र जडेजा (34) दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे हैं. 

 IND 226/5 (80 ओवर)
IND vs AUS Live: LBW की अपील
IND vs AUS Live: रविंद्र जडेजा के लिए टॉड मर्फी की गेंद पर LBW की अपील की गई, लेकिन मैदानी अंपायर ने इसे आउट करार नहीं दिया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने DRS के साथ तीसरे अंपायर के पास जाने का फैसला लिया.हालांकि तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को कायम रखा. 

IND 224/5 (77.5 ओवर)
IND vs AUS 1st Test: लाबुशाने को जड़ा चौका
IND vs AUS 1st Test: जडेजा ने लाबुशाने की आखिरी गेंद पर बांउड्री लगाया. जडेजा अब 33 रन पर पहुंच गए हैं और अर्धशतक की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. जबकि रोहित 116 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत 46 रन की बढ़त बना चुका है. 

IND 223/5 (77 ओवर)
India vs Australia Live: लाबुशाने का ओवर
India vs Australia Live: अब मारनस लाबुशाने भी गेंदबाजी के लिए आ चुके हैं. अपने पहले ओवर में उन्होंने 3 रन दिए. विकेट के लिए बेताब ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज बदल-बदल कर प्रयोग कर रहा है. 

IND 213/5 (75 ओवर)
India vs Australia Live: जडेजा का एक और चौका
India vs Australia Live: रविंद्र जडेजा ने स्कॉट बोलैंड के ओवर में एक और चौका लगाया. भारत कंट्रोल में नजर आ रहा है और एक बड़ी बढ़त पर नजर गड़ाए हुए है. फिलहाल भारतीय टीम सिर्फ 31 रन आगे. 

 IND 208/5 (72 ओवर)
India vs Australia Live: बाउंड्री
India vs Australia Live: रविंद्र जडेजा ने स्कॉट बोलैंड की गेंद पर एक्सट्रा कवर पर चौका लगाया. रोहित 105 और जडेजा 17 रन पर नाबाद है. 

IND 196/5 (69.5 ओवर)
1st Test Live Score: जडेजा से लंबी पारी की उम्मीद
1st Test Live Score: भारतीय टीम रविंद्र जडेजा ने एक लंबी पारी की उम्मीद करेगी. फैंस भी उनका तलवार वाला सेलिब्रेशन देखना चाहेंगे. शतक के बाद रोहित आक्रामक रुख अपना सकते हैं. फिलहाल भारत ने 12 रन की बढ़त बना ली है. 

 IND 189/5 (67 ओवर)
IND vs AUS 1st Test: रोहित शर्मा का शतक
IND vs AUS 1st Test: रोहित शर्मा ने अपना 43वां शतक जड़ दिया है. टेस्ट क्रिकेट में ये उनकी 9वीं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली सेंचुरी है. उन्होंने 171 गेंदों में 14 चौके और 2 छक्के लगाकर शतक पूरा किया. अपनी कप्तानी पारी से उन्होंने टीम को मैच में आरामदायक स्थिति में बनाए रखा है. 

 IND 176/5 (62.4 ओवर)
India vs Australia Live: भारत को पांचवां झटका
India vs Australia Live: नाथन लियोन ने सूर्यकुमार यादव (8 रन) को बोल्ड कर टीम को पांचवी सफलता दिलाई. यहां से भारत को संभल कर बल्लेबाजी करनी होगी. रोहित शर्मा अपने शतक के करीब हैं. रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए. 

 IND 168/5 (59.1 ओवर)
IND vs AUS 1st Test: चौके से खोला खाता
IND vs AUS 1st Test: सूर्यकुमार यादव इस मैच से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं और उन्होंने अपना दूसरी गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला. रोहित 88 रन पर और सूर्या 7 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत 16 रन पीछे है. 

 IND 161/4 (56 ओवर)
India vs Australia Live: विराट कोहली आउट
India vs Australia Live: दूसरे सेशन की पहली गेंद पर विराट कोहली (12 रन) आउट हुए. टॉड मर्फी ने कोहली को विकेटकीपर एलेक्स केरी के हाथों कैच करा कर चौथा विकेट लिया. भारत के लिए बड़ा झटका है. सूर्याकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए. 

 IND 151/4 (52.1 ओवर)
India vs Australia: लंच के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू
India vs Australia: लंच ब्रेक के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है. रोहित (नाबाद 85) और कोहली (नाबद 12) क्रीज पर आए. टॉड मर्फी करेंगे गेंदबाजी की शुरुआत. 

 IND 151/3 (52 ओवर)
India vs Australia: लंच ब्रेक
India vs Australia: दूसरे दिन का लंच ब्रेक हो चुका है. भारतीय टीम के अब तक तीन विकेट गिर चुके हैं. हालांकि कप्तान रोहित शर्मा (85 रन) टिके हुए हैं और शतक के करीब हैं. विराट कोहली (12 रन) क्रीज पर उनका साथ दे हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों विकेट टॉड मर्फी ने चटकाए हैं. 

 IND 151/3 (52 ओवर)
India vs Australia Live: कोहली का शानदार चौका
India vs Australia Live: विराट कोहली ने आगे बढ़ कर नाथन लियोन को मिड ऑफ में एक शानदार बाउंड्री लगाया. कोहली कंट्रोल में नजर आ रहे हैं, जबकि रोहित अपने शतक के करीब हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए ये अच्छे संकेत नहीं हैं. 

IND 148/3 (49.2 ओवर)
India vs Australia Live: टॉड मर्फी को तीसरी सफलता
India vs Australia Live: टॉड मर्फी ने चेतेश्वर पुजारा को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया है. स्कॉट बोलैंड ने पुजारा (7 रन) का कैच लपका. बेशक टॉड मर्फी ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेट टेकर साबित हो रहे हैं. विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए. दर्शकों में उत्साह का माहौल. भारत फिलहाल 42 रन पीछे है.

 IND 135/3 (44.1 ओवर)
India vs Australia Live: रिव्यू खराब
India vs Australia Live: ऑस्ट्रेलिया ने टॉड मर्फी की गेंद पर रोहित शर्मा के विकेट के लिए रिव्यू का सहारा लिया. हालांकि गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी और LBW का मौका भी नहीं बना. इस तरह उन्होंने एक रिव्यू गंवाया. रोहित 77 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. 

 IND 130/2 (42.2 ओवर)
1st Test Live Score: आर अश्विन आउट
1st Test Live Score: आर अश्विन 23 रन बनाकर LBW आउट हुए. टॉड मर्फी ने उनका विकेट लिया. ये ऑस्ट्रेलिया और मर्फी के लिए दूसरी सफलता है. कंगारु टीम द्वारा इसका अनुमान लगाया गिया था और वो सफल हुए. चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए. 

 IND 118/2 (40.1 ओवर)
1st Test Live Score: टॉड मर्फी आए
1st Test Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने एकलौता विकेट निकालने वाले टॉड मर्फी को गेंदबाजी के लिए लगाया. जाहिर है, कंगारु टीम विकेट की तलाश कर रही है. मर्फी इस मैच से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं और मेहमान टीम उनकी ताजगी का फायदा उठाना चाहेगी. 

 IND 117/1 (39 ओवर)
IND vs AUS 1st Test: बाउंड्री
IND vs AUS 1st Test: भारत के बल्लेबाज सावधानी के साथ हर अंतराल में बाउंड्री लगाने से नहीं कतरा रहे हैं. रोहित ने नाथन लियोन की आखिरी गेंद को चौके के लिए दिशा दिखाई. दूसरे छोर से अब स्कॉट बोलैंड गेंदबाजी कर रहे हैं. रोहित ने जहां 72 रन बना लिए हैं, वहीं अश्विन 21 रन जोड़ चुके हैं. 

 IND 115/1 (35 ओवर)
1st Test, Day 2 Live: शानदार सिक्स
1st Test, Day 2 Live: ऑस्ट्रेलिया ने एक छोर से पेस और एक छोर पर स्पिन गेंदबाज को काम पर लगाया है. कप्तान पैट कमिंस के साथ नाथन लियोन गेंद डाल रहे हैं. रोहित ने कमिंस को अपने पुल शॉट से शानदार छक्का लगाया. 

IND 102/1 (32 ओवर)
India vs Australia Live Test Score: दूसरे दिन की शुरुआत करने से पहले भारत
India vs Australia: अश्विन ने जड़ा चौका
India vs Australia Test:अश्विन ने पैट कमिंस को चौका जड़ दिया. अश्विन ने अब तक 20 गेंद खेलकर 10 रन बना लिए हैं. जबकि रोहित शर्मा 78 गेंदों पर 60 रन पर हैं. 

 IND 91/1 (28 ओवर)
India vs Australia Test Live: दूसरे दिन का खेल शुरू
India vs Australia Test Live: रोहित शर्मा के साथ आर अश्विन ने भारत के लिए दूसरे दिन की शुरुआत कर दी है. 

IND 77/1 (24 ओवर)
India vs Australia Live: नमस्कार
India vs Australia Live: हैलो और स्वागत है आपका भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले टेस्ट के दूसरे दिन का लाइव कमेंट्री पर. भारतीय टीम पहले दिन एक शानदार प्रदर्शन करने के बाद आत्मविश्वास के साथ दूसरे दिन की शुरुआत करेगी. फिलहाल कप्तान रोहित शर्मा और नाइटवाचमैन के रूप में आए आर अश्विन क्रीज पर नाबाद हैं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com