विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन बनाम अफगानिस्तान, 2024 में दो सुपर ओवर से निकला नतीजा, 2026 में क्या?

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज को लेकर फैंस के बीच भी चर्चा शुरु हो चुकी है, जानिए कैसा रहा है रिकॉर्ड.

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन बनाम अफगानिस्तान, 2024 में दो सुपर ओवर से निकला नतीजा, 2026 में क्या?
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने जा रहा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस सीरीज में टीम इंडिया का पलड़ा भारी माना जा रहा है, लेकिन अफगानिस्तान का रिकॉर्ड भी पिछले कुछ समय में इस फॉर्मेट में कमाल का रहा है.  हालांकि, टी20 इंटरनेशनल में भारत का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के खिलाफ अब तक कमाल का रहा है. दोनों देशों के बीच अब तक कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 8 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. यानी अफगानिस्तान को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के खिलाफ अब तक जीत नसीब नहीं हो सकी है.

साल 2024 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया टी20 इंटरनेशनल मुकाबला टाई जरूर रहा था. इस मैच का नतीजा दो सुपर ओवर खेले जाने के बाद निकला था, जहां टीम इंडिया आखिर में बाजी मारने में सफल रही थी. टी20 में भारत और अफगानिस्तान की आखिरी भिड़ंत विश्व कप 2024 में हुई थी, जहां भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 47 रनों से जीत दर्ज की थी.

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. हालांकि, बुमराह फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही इस सीरीज में हिस्सा ले पाएंगे. इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में रखा गया है. 15 वर्षीय वैभव अफगानिस्तान के स्पिनर्स के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करेंगे यह देखना दिलचस्प होगा.

संजू सैमसन और ईशान किशन के रूप में दो विकेटकीपर को टीम में शामिल किया गया है. नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर भी फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन पाएंगे.

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.

(IANS इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Vaibhav Suryavanshi, Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com